फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

250cc Bikes: युवा दिलों पर राज करती हैं 250cc की ये पांच मोटरसाकिल, माइलेज के साथ दमदार परफॉर्मेंस

Wed, 23 Jul 2025 05:49 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Wed, 23 Jul 2025 05:49 PM IST
सार

Top 250cc Motorcycles In India Under 2.5 Lakh: भारत में 250cc सेगमेंट की बाइक्स को युवा राइडर्स काफी पसंद करते हैं। ये बाइक्स न सिर्फ दमदार परफॉर्मेंस देती हैं, बल्कि बजट में शानदार फीचर्स और माइलेज भी ऑफर करती हैं।

विज्ञापन
Best 250cc bikes india dominar 250 ktm duke pulsar n250 gixxer250 xtreme250r
250cc बाइक्स - फोटो : अमर उजाला
भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में 250cc बाइक सेगमेंट तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इस कैटेगरी की बाइक्स उन युवाओं को पसंद आती हैं जो दमदार परफॉर्मेंस, स्टाइल और बजट फ्रेंडली टूरिंग बाइक की तलाश में रहते हैं। आज हम आपको भारत में मौजूद 250cc सेगमेंट की टॉप 5 बाइक्स के बारे में बता रहे हैं, जिनमें Bajaj, KTM, Hero, Suzuki जैसी कंपनियों की दमदार बाइक्स शामिल हैं। इन सभी मोटरसाइकिलों को आप 2.5 लाख की प्राइस रेंज के भीतर खरीद सकते हैं।
Best 250cc bikes india dominar 250 ktm duke pulsar n250 gixxer250 xtreme250r
बजाज डोमिनार 250 - फोटो : Bajaj Auto
1. बजाज डोमिनार 250 (Bajaj Dominar 250)
इंजन: 248.8cc लिक्विड कूल्ड
पावर: 26.63 bhp
टॉर्क: 23.5 Nm
माइलेज: 32-35 kmpl
यह देश की सबसे किफायती टूरिंग बाइक है। इसमें डुअल चैनल ABS, फुल-LED लाइट्स, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ट्विन बैरल एग्जॉस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Best 250cc bikes india dominar 250 ktm duke pulsar n250 gixxer250 xtreme250r
2024 KTM 250 Duke - फोटो : KTM
2. केटीएम 250 ड्यूक (KTM 250 Duke)
इंजन: 249.07cc लिक्विड कूल्ड
पावर: 30.57 bhp
टॉर्क: 25 Nm
माइलेज: 30-32 Kmpl
इस बाइक में राइड-बाय-वायर, स्लिपर क्लच और क्विक शिफ्टर जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। बाइक में दिया गया 5 इंच का LCD क्लस्टर, ब्लूटूथ और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन से लैस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Best 250cc bikes india dominar 250 ktm duke pulsar n250 gixxer250 xtreme250r
Bajaj Pulsar N250 - फोटो : Bajaj Auto
3. बजाज पल्सर N250 (Bajaj Pulsar N250)
इंजन: 249cc ऑयल कूल्ड
पावर: 24.1 bhp
टॉर्क: 21.5 Nm
माइलेज: 37-40 Kmpl
पल्सर N250 इस सेगमेंट की सबसे किफायती 250cc मोटरसाइकिल है। इसमें 14 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है।
विज्ञापन
Best 250cc bikes india dominar 250 ktm duke pulsar n250 gixxer250 xtreme250r
Hero Xtreme 250R - फोटो : Hero MotoCorp
4. हीरो एक्सट्रीम 250R (Hero Xtreme 250R)
इंजन: 249.03cc
पावर: 29.5 bhp
टॉर्क: 25 Nm
माइलेज: 37-40 Kmpl
इस बाइक का वजन 167.7 किलो है और इसमें 11.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। डुअल चैनल ABS के साथ इसकी अग्रेसिव डिजाइन और परफॉर्मेंस युवाओं को आकर्षित करती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed