फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   honda city 2023 features and other details leaked before launch, know full detail

New Honda City: लीक हुई नई होंडा सिटी की जानकारी, जानें कैसे होंगे फीचर्स और कब होगी लॉन्च

Mon, 27 Feb 2023 02:37 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Mon, 27 Feb 2023 02:37 PM IST
सार

होंडा सिटी का नया वर्जन जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लॉन्च से पहले ही इसकी कई जानकारी लीक हो गई है। नई होंडा सिटी में कैसे फीचर्स मिलेंगे। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
honda city 2023 features and other details leaked before launch, know full detail
f - फोटो : honda cars

विस्तार

जापानी कार कंपनी होंडा की ओर से जल्द ही नई होंडा सिटी को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लॉन्च से पहले ही नई होंडा सिटी की जानकारी लीक हो गई है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि अगर आप भी नई सिटी को खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो इसमें क्या नए फीचर्स मिल सकते हैं।

विज्ञापन


आएगी नई सिटी
होंडा की ओर से जल्द ही नई सिटी को लॉन्च किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके पहले ही इसके कुछ फीचर्स की जानकारी सामने आ गई है। होंडा सिटी फेसलिफ्ट में अब ADAS जैसे फीचर को सभी वैरिएंट्स में पेश किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ भी ADAS के फीचर्स को दिया जा सकता है। मौजूदा सिटी में इसे सिटी ई:एचईवी वैरिएंट में दिया जाता है। कंपनी इसे होंडा सेंसिंग के नाम से जानती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सटीरियर में होंगे ये बदलाव
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नई सिटी के एक्सटीरियर में भी कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। फेसलिफ्ट वर्जन में कंपनी की ओर से फ्रंट ग्रिल और बंपर में भी बदलाव हो सकते हैं। हालांकि हेडलाइट में किसी भी किसी तरह के बदलाव की संभावना काफी कम होगी। रियर में भी बंपर में भी बदलाव होगा और री-फ्लेक्टर्स को भी नई जगह दी जाएगी।

यह भी पढ़ें - Diesel Car Maintenance: आप भी चलाते हैं डीजल इंजन वाली कार, जानें किस तरह रखें ध्यान, नहीं तो होंगे परेशान


इंटीरियर में भी होंगे बदलाव
एक्सटीरियर की तरह कार के इंटीरियर में भी हल्के बदलाव होंगे। इनमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, सनरूफ, वेंटिलेटिड सीट्स और वायरलेस चार्जर जैसे कुछ फीचर्स को जोड़ा जाएगा, जो अन्य कंपनियों की कारों में भी मिलते हैं।

यह भी पढ़ें - Falling Sleep: अगर आपको भी कार चलाते हुए आती हैं नींद, तो करें ये काम, रहेंगे सुरक्षित

कितना दमदार इंजन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फेसलिफ्ट वर्जन में सिर्फ पेट्रोल और हाइब्रिड इंजन ही मिलेगा। इसमें 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन होगा जिससे कार को 121 हॉर्स पावर की ताकत मिलेगी और हाइब्रिड इंजन से कार को 126 बीएचपी की ताकत मिलेगी।

यह भी पढ़ें - Electric Vehicles Ban: यह देश कर रहा इलेक्ट्रिक वाहनों पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी, जानें क्या है कारण

कितनी होगी कीमत और कब होगी लॉन्च
रिपोर्ट्स के मुताबिक नई होंडा सिटी को मार्च के पहले हफ्ते में ही लॉन्च किया जा सकता है। वहीं इसकी कीमत भी मौजूदा मॉडल के मुकाबले करीब एक लाख रुपये तक ज्यादा हो सकती है। मौजूदा सिटी की शुरूआती कीमत 11.87 लाख रुपये से होती है और टॉप वैरिएंट की कीमत 15.62 लाख रुपये तक जाती है।

यह भी पढ़ें - Cruise Control: आधुनिक कारों में मिलने वाला यह फीचर न बन जाए खतरा, जानें कब और कैसे करें सही इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed