फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Honda ALPHA Electric SUV, India Host Global Debut December 2

भारत में बनेगी होंडा की नई इलेक्ट्रिक SUV: दो बैटरी विकल्प और नए लोगो के साथ होगी पेश, कब होगा ग्लोबल डेब्यू?

Wed, 04 Nov 2026 10:32 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Wed, 04 Nov 2026 10:32 AM IST
सार

  • होंडा की नई इलेक्ट्रिक SUV का नाम अल्फा।
  • दो दिसंबर को होगा ग्लोबल डेब्यू।
  • राजस्थान के तापुकरा प्लांट में होगा प्रोडक्शन।
  • कई इलेक्ट्रिक एसयूवी से होगा मुकाबला।

विज्ञापन
Honda ALPHA Electric SUV, India Host Global Debut December 2
भारत में बनेगी होंडा की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी - फोटो : @HondaCarIndia

विस्तार

होंडा भारत में इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में अपनी नई शुरुआत करने की तैयारी में है। कंपनी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक मिडसाइज एसयूवी का नाम होंडा अल्फा रखा है। इसका ग्लोबल डेब्यू दो दिसंबर 2026 को भारत में होगा। खास बात है कि इस इलेक्ट्रिक एसयूवी का प्रोडक्शन राजस्थान के तापुकरा प्लांट में किया जाएगा। कंपनी इसे ग्लोबल प्रोडक्शन हब के तौर पर भी इस्तेमाल करेगी। नई अल्फा में दो बैटरी विकल्प मिलने की उम्मीद है। वहीं, इसका डिजाइन और इंटीरियर भी इसे इस सेगमेंट की दूसरी गाड़ियों से अलग बना सकते हैं।
विज्ञापन


भारत में बनेगी होंडा की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी
होंडा ने भारतीय बाजार के लिए अपनी पहली इलेक्ट्रिक मिडसाइड एसयूवी का एलान कर दिया है। होंडा अल्फा को कंपनी के 0 अल्फा कॉन्सेप्ट के आधार पर तैयार किया गया है। जिसे कंपनी ने अक्तूबर 2025 में पेश किया था। अब कंपनी इसे प्रोडक्शन मॉडल के रूप में बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


राजस्थान के तापुकरा प्लांट में होगा प्रोडक्शन
  • हाेंडा अल्फा का निर्माण राजस्थान के तापुकरा स्थित होंडा प्लांट में किया जाएगा। खास बात यह है कि यह प्लांट इस एसयूवी के लिए ग्लोबल प्रोडक्शन हब भी बनेगा। यानी यहां तैयार होने वाली गाड़ी केवल भारतीय बाजार तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि कंपनी के वैश्विक बाजारों के लिए भी अहम होगी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • यह भारत में होंडा का पहला मॉडल होगा, जिस पर कंपनी का नया H लोगो देखने को मिलेगा। इस तरह अल्फा कंपनी के लिए इलेक्ट्रिक कारों के साथ-साथ नई ब्रांड पहचान के लिहाज से भी अहम मॉडल होगी।


कितने बैटरी विकल्प होंगे?
  • होंडा अल्फा में LFP (लिथियम आयरन फॉस्फेट) बैटरी के दो विकल्प दिए जा सकते हैं। इनकी क्षमता लगभग 65kWh से 75kWh तक होने की उम्मीद है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक बैटरी की आधिकारिक क्षमता और ड्राइविंग रेंज की पूरी जानकारी साझा नहीं की है।
  • लॉन्च के समय इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में फ्रंट-व्हील ड्राइव सेटअप के साथ सिंगल मोटर मिलने की जानकारी है। यानी शुरुआती तौर पर इसमें आगे के पहियों को पावर देने वाली मोटर दी जाएगी।
  • वहीं, टेस्टिंग के दौरान सामने आए मॉडल से इशारा मिलता है कि होंडा अल्फा का प्रोडक्शन मॉडल 0 अल्फा कॉन्सेप्ट के अनोखे डिजाइन के काफी करीब रह सकता है। इसका लुक पारंपरिक एसयूवी से थोड़ा अलग होगा। इसमें एमपीवी जैसी बॉडी शेप देखने को मिल सकती है, जो इसे अपने सेगमेंट में अलग पहचान देगी।
  • इसके पिछले हिस्से में लगभग वर्टिकल डिजाइन देखने को मिल सकता है। साथ ही मोटी C-पिलर और बड़ा रियर विंडस्क्रीन दिया जा सकता है। आगे की तरफ इल्युमिनेटेड होंडा लोगो के साथ चार्जिंग पोर्ट मिलने की उम्मीद है।
केबिन में मिलेगा बड़ा टचस्क्रीन और फिजिकल बटन
  • इसी के साथ होंडा अल्फा  के इंटीरियर में बड़ा टचस्क्रीन दिया जा सकता है। इसके साथ छोटा डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो ड्राइवर को जरूरी जानकारी दिखाएगा।
  • इसमें फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील दिया जा सकता है, जिसके साथ पैडल शिफ्टर्स भी होंगे। सेंटर कंसोल पर फिजिकल बटन मिलने की संभावना है। इनका इस्तेमाल क्लाइमेट कंट्रोल और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फंक्शन के लिए किया जा सकेगा।
केबिन में जगह और बूट स्पेस पर भी रहेगा जोर
नई इलेक्ट्रिक एसयूवी का व्हीलबेस लगभग 2700 से 2800mm के बीच रहने की उम्मीद है। इससे केबिन में अच्छी जगह मिलने की संभावना है। इसके अलावा इसमें रूमी बूट यानी सामान रखने के लिए पर्याप्त जगह मिलने की भी उम्मीद है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक केबिन स्पेस और बूट क्षमता के आधिकारिक आंकड़े जारी नहीं किए हैं।

किन कारों को देगी टक्कर?
भारतीय बाजार में लॉन्च होने के बाद होंडा अल्फा का मुकाबला पहले से मौजूद और आने वाली कई इलेक्ट्रिक एसयूवी से होगा। इनमें महिंद्रा बीई 6, ह्यूंदै क्रेटा इलेक्ट्रिक, टाटा सिएरा ईवी, मारुति ई विटारा और टोयोटा इबेला शामिल हैं।

इस सेगमेंट में पहले से कई कंपनियां अपने इलेक्ट्रिक मॉडल पेश कर चुकी हैं या नए मॉडल लाने की तैयारी में हैं। ऐसे में होंडा के लिए ALPHA के जरिए अपनी जगह बनाना अहम होगा।

होंडा ने क्या कहा?
होंडा कार इंडिया ने अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV को लेकर सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि The future is electrifying and it has a new name. Introducing Honda ALPHA. Witness the Global Premiere on 02.12.2026. यानी भविष्य रोमांचक है और इसका एक नया नाम है। पेश है होंडा अल्फा। 02.12.2026 को इसके ग्लोबल प्रीमियर को देखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed