फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Hero Mavrick 440 Discontinued in India, Bids Farewell to Its Most Premium Motorcycle

Hero Mavrick 440: हीरो ने बंद की अपनी सबसे प्रीमियम बाइक Mavrick 440, लॉन्च के 18 महीने बाद ही अलविदा

Mon, 04 Aug 2025 08:40 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 04 Aug 2025 08:40 PM IST
सार

हीरो मोटोकॉर्प ने भारत में अपनी सबसे प्रीमियम मोटरसाइकिल Mavrick 440 को आधिकारिक रूप से बंद कर दिया है। इस बाइक को लेकर कई राइडर्स ने अच्छी प्रतिक्रिया दी थी। लेकिन बिक्री के आंकड़े कुछ और ही कहानी बयां करते हैं।

विज्ञापन
Hero Mavrick 440 Discontinued in India, Bids Farewell to Its Most Premium Motorcycle
Hero Mavrick 440 - फोटो : Hero MotoCorp

विस्तार

हीरो मोटोकॉर्प ने भारत में अपनी सबसे प्रीमियम मोटरसाइकिल Mavrick 440 को आधिकारिक रूप से बंद कर दिया है। इस बाइक को लेकर कई राइडर्स ने अच्छी प्रतिक्रिया दी थी। लेकिन बिक्री के आंकड़े कुछ और ही कहानी बयां करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले कई महीनों से बाइक की एक भी डिजिटल या ऑफलाइन बिक्री नहीं हुई, जो इसे बंद करने का सबसे बड़ा कारण माना जा रहा है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसे अपनी आधिकारिक वेबसाइट से इसे हटाया नहीं है, लेकिन कुछ डीलरशिप ने इसकी बुकिंग लेना बंद कर दिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - VinFast: विनफास्ट ने तमिलनाडु में शुरू किया अपना पहला ईवी प्लांट, सालाना 1.5 लाख गाड़ियां बनाने का लक्ष्य
विज्ञापन

Harley-Davidson X440 के प्लेटफॉर्म पर बनी थी Mavrick
Mavrick 440 को 2024 की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। यह एक नेकेड स्ट्रीट बाइक थी जो Harley-Davidson X440 के प्लेटफॉर्म पर आधारित थी। गौरतलब है कि Harley-Davidson X440 का निर्माण भी हीरो मोटोकॉर्प ही भारत में करती है। Mavrick 440 को कंपनी ने करीब 2 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर पेश किया था। और इसे अपने पोर्टफोलियो की सबसे प्रीमियम पेशकश बताया था।

यह भी पढ़ें - SUV: एसयूवी का क्रेज बन रहा है जानलेवा, इस वजह से बढ़ रही पैदल यात्रियों और साइकिल चालकों की मौतें

18 महीने में ही हुआ विदा
इस बाइक को बंद करना कई लोगों के लिए चौंकाने वाला है, क्योंकि इसे लॉन्च हुए अभी महज 18 महीने ही हुए थे। हालांकि, अब जब इसे बाजार से हटाया जा रहा है, तो इससे Harley-Davidson X440 को और बेहतर बिक्री मिलने की संभावना बन सकती है। X440 पहले से ही अच्छे आंकड़े दर्ज कर रही है और अब अकेले इस सेगमेंट में होने के कारण इसकी डिमांड और बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें - Satellite Toll Tax: सैटेलाइट-आधारित टोलिंग सिस्टम पर समिति ने की सिफारिश, सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर और विचार करें
विज्ञापन

इंजन स्पेसिफिकेशन
Hero Mavrick 440 में 440cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया था, जो 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता था। इसमें असिस्ट और स्लिपर क्लच की सुविधा भी दी गई थी, जिससे गियरशिफ्ट स्मूद हो जाता था। यह इंजन 6000 rpm पर अधिकतम 27 bhp की पावर और 4000 rpm पर 36 Nm का टॉर्क पैदा करने में सक्षम है।

यह भी पढ़ें - FASTag Annual Pass: 15 अगस्त से लागू होगा नया फास्टैग वार्षिक पास, जानें कीमत, वैधता और फायदे
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed