फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Hearing Hum Your Electric Car? It Not Fault, It’s Life-Saving AVAS Technology

EV Noise: इलेक्ट्रिक कार से आ रही है धीमी आवाज? जानें क्या है AVAS तकनीक और क्यों है यह सुरक्षा के लिए जरूरी

Sat, 14 Feb 2026 03:47 PM IST
जागृति ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति Updated Sat, 14 Feb 2026 03:47 PM IST
सार

Electric Car Humming Sound: क्या आपने कभी गौर किया है कि आपकी इलेक्ट्रिक कार (EV) धीमी रफ्तार पर एक हल्की सी आवाज निकालती है? अक्सर नए खरीदार इसे इंजन की खराबी समझ लेते हैं, लेकिन असल में ये एवीएएस (Acoustic Vehicle Alerting System - AVAS) है। दरअसल इलेक्ट्रिक गाड़ियां इतनी शांत होती हैं कि पैदल चलने वालों को इनका पता नहीं चलता, इसीलिए सड़क सुरक्षा के लिए यह नकली आवाज अब अनिवार्य हो गई है।

विज्ञापन
Hearing Hum Your Electric Car? It Not Fault, It’s Life-Saving AVAS Technology
ईवी - फोटो : AI

विस्तार

इलेक्ट्रिक वाहनों की सबसे बड़ी खूबी उनकी शांती मानी जाती, लेकिन यही खामोशी भीड़भाड़ वाले भारतीय शहरों में हादसों का सबब बन सकती है। पेट्रोल-डीजल इंजन के शोर के बिना, पैदल चलने वाले या साइकिल सवार को पीछे से आती कार का अहसास नहीं होता। इसी सुरक्षा अंतराल को भरने के लिए ऑटोमोबाइल जगत में एवीएएस तकनीक को पेश किया गया है।

विज्ञापन


क्या है एवीएएस तकनीक और यह कैसे काम करती है?

1. सुरक्षा का साउंड सिग्नेचर
एवीएएस एक ऐसा सिस्टम है जो कार के कम गति आमतौर पर 20 किमी/घंटा से नीचे पर चलते समय एक कृत्रिम  आवाज पैदा करता है। यह आवाज इतनी नियंत्रित होती है कि शोर नहीं मचाती, लेकिन आसपास के लोगों को अलर्ट जरूर कर देती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़े: PM RAHAT: पीएम राहत योजना को मंजूरी, सड़क हादसा पीड़ितों को ₹1.5 लाख तक कैशलेस इलाज
विज्ञापन
विज्ञापन


2. हाइब्रिड कारों में भी है मौजूद
सिर्फ प्योर इलेक्ट्रिक ही नहीं, बल्कि मजबूत हाइब्रिड कारें (जैसे मारुति सुजुकी इनविक्टो या टोयोटा हाइक्रॉस) भी जब शुद्ध इलेक्ट्रिक मोड पर चलती हैं, तो वे पैदल यात्रियों को सतर्क करने के लिए इसी हल्की आवाज का सहारा लेती हैं।


3. प्रीमियम ब्रांड्स की सिग्नेचर ट्यून
टाटा मोटर्स जैसी घरेलू कंपनियों से लेकर लग्जरी ब्रांड्स तक, अब अपनी कारों के लिए खास साउंड डिजाइन तैयार कर रहे हैं। गाड़ी की रफ्तार बढ़ने या घटने के साथ यह आवाज भी बदलती है, जिससे ड्राइवर को बेहतर फीडबैक मिलता है और सड़क पर चलने वाले सुरक्षित रहते हैं।

ये भी पढ़े: FASTag Scam Alert 2026: फास्टैग यूजर नकली वेबसाइट और फर्जी QR कोड से कैसे बचें, NHAI ने जारी की चेतावनी

सड़क सुरक्षा की ओर एक बड़ा कदम

दुनिया भर के कई विकसित देशों में एवीएस अब कानूनन अनिवार्य है। भारत में भी टाटा, महिंद्रा और हुंडई जैसी कंपनियां अपनी इलेक्ट्रिक कारों में इसे मानक (Standard) फीचर के रूप में दे रही हैं। ये न केवल एक नियम है, बल्कि स्मार्ट मोबिलिटी और सेफ मोबिलिटी के बीच का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed