{"_id":"639eb8ee301fca2a3c4155d0","slug":"gst-council-clarified-on-the-definition-of-suvs-for-levy-of-22-percent","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"SUV Price Hike: जीएसटी काउंसिल के फैसले के बाद महंगे हो सकते हैं इस सेगमेंट के वाहन, जानें पूरी डिटेल","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
SUV Price Hike: जीएसटी काउंसिल के फैसले के बाद महंगे हो सकते हैं इस सेगमेंट के वाहन, जानें पूरी डिटेल
देश में लगातार वाहनों की बिक्री में इजाफा हो रहा है। नए साल से वाहनों की कीमत में बढ़ोतरी कच्चे माल और लागत में इजाफा होने के कारण हो रही है। लेकिन इसके अलावा भी इनकी कीमतों में बढ़ोतरी संभव है। शनिवार को जीएसटी काउंसिल की बैठक के बाद सरकार की ओर से इसकी जानकारी दी गई है।
जीएसटी काउंसिल की बैठक में क्या हुआ फैसला
2 of 5
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
बीते शनिवार को जीएसटी काउंसिल की बैठक हुई। बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा भी हुई। इस दौरान काउंसिल ने एसयूवी सेगमेंट की परिभाषा को भी साफ कर दिया है। इसके साथ ही सरकार ने यह भी जानकारी दी है कि इस सेगमेंट के वाहनों पर कितना कंपसेशन सेस लगाया जाएगा।
बैठक में वित्त मंत्री ने एसयूवी की परिभाषा को साफ कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अगर कोई वाहन चार शर्तों को पूरा करता है तो उसपर 22 फीसदी कंपसेशन सेस लगाया जाएगा।
वित्त मंत्री की ओर से जिन चार शर्तों की जानकारी दी गई है। उसके मुताबिक अगर कोई वाहन 4000 एमएम से ज्यादा बड़ा है। उसकी ग्राउंड क्लियरेंस 170 एमएम या उससे से ज्यादा है। उसका इंजन 1500 सीसी से बड़े होने जैसी शर्त शामिल हैं। ऐसे वाहनों को एसयूवी सेगमेंट में रखा जाता है और अब इन पर 28 फीसदी जीएसटी के बाद 22 फीसदी कंपसेशन सेस भी लगाया जाएगा।
सरकार के फैसले के बाद सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स ने भी स्वागत किया है। सियाम की ओर से कहा गया कि वह भारत सरकार, वित्त मंत्रालय और जीएसटी काउंसिल का धन्यवाद करते हैं। क्योंकि सरकार की ओर से एसयूवी सेगमेंट पर कितना सेस लगाया जाएगा यह साफ कर दिया है। अब 28 फीसदी जीएसटी पर 22 फीसदी कंपसेशन सेस लगाया जाएगा। सियाम की ओर से सरकार को इसकी जानकारी साफ करने पर पहले भी कहा गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।