फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Car Accessories: इस दिवाली अपनी नई कार को दें ये पांच तोहफे, सफर में खूब आएंगे काम

Fri, 21 Oct 2022 12:59 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Fri, 21 Oct 2022 12:59 PM IST
सार

दिवाली का मौका है। सभी एक-दूसरे को तोहफे देते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने लिए नई कार खरीद कर लाएं हैं, तो उसे भी आप दिवाली पर कुछ खास तोहफे दे सकते हैं।

विज्ञापन
Give these five gifts to your new car this Diwali, it will work a lot in the journey
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

दिवाली के मौके पर आप नई कार खरीद कर लाएं हैं। तो कुछ एक्सेसरीज से कार को अपडेट कर अपनी खुशियां डबल कर सकते हैं। हम इस खबर में आपको पांच ऐसी एक्सेसरीज की जानकारी देने जा रहे हैं। जिनको कार में लगाकर आप सफर के दौरान इनका उपयोग कर सकते हैं।

कार मैट

Give these five gifts to your new car this Diwali, it will work a lot in the journey
कार मैट - फोटो : सोशल मीडिया

कार कंपनियां सभी कारों के फर्श पर मैट लगाकर देती हैं। लेकिन सीट के नीचे और गेट की बिडिंग में दबा होने के कारण उसे बाहर निकालकर साफ करना आसान नहीं होता। ऐसे में कार में मैट का होना जरूरी हो जाता है। कार में मैट होने के कारण बाहर से आने वाली मिट्टी या गंदगी कार में ज्यादा नहीं फैलती। मैट्स के कारण मिट्टी या गंदगी एक जगह इकट्ठी हो जाती है। जिसे बाद में आसानी से साफ किया जा सकता है। बाजार में कई तरह के विकल्प के साथ मैट मिलते हैं। जिनकी कीमत क्वालिटी और साइज के हिसाब से अलग-अलग होती है।

सीट कवर

Give these five gifts to your new car this Diwali, it will work a lot in the journey
कार के सीट कवर - फोटो : सोशल मीडिया

वैसे तो सभी कारों में कंपनी की ओर से लैदर या फैब्रिक का सीट कवर लगाते हैं। लेकिन कुछ वैरिएंट में ऐसा नहीं होता। उनमें सिर्फ बेसिक सीट कवर होते हैं। अगर आपकी कार में भी बेसिक सीट कवर लगे हुए हैं तो आप भी बाजार में प्रीमियम फिनिश वाले सीट कवर से अपनी कार को प्रीमियम लुक दे सकते हैं। आमतौर पर बाजार में इन्हें कार की सीट की फिटिंग के हिसाब से बनाया जाता है। इसलिए एक बार सीट पर लगाने के बाद इनकी फिटिंग और फिनिश दोनों से ही कार का लुक काफी ज्यादा बेहतर हो जाता है। बाजार में कई क्वालिटी के सीट कवर मिलते हैं लेकिन इनकी शुरूआत तीन-चार हजार रुपये से हो जाती है।

यह भी पढ़ें - Cars With Six Airbags: इन कारों में सुरक्षा से समझौता नहीं, कीमत है 15 लाख से कम, देखें लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कफ प्लेट प्रोटेक्शन

Give these five gifts to your new car this Diwali, it will work a lot in the journey
स्कफ प्लेट प्रोटेक्शन टेप - फोटो : सोशल मीडिया

नई कार पर सबसे ज्यादा स्क्रैच हमारी अपनी लापरवाही से होते हैं। कार के गेट खोलने के बाद अंदर और बाहर निकलते समय कार में नीचे की ओर स्क्रैच आ जाते हैं। इस जगह को स्क्रैच से बचाने के लिए स्कफ प्लेट प्रोटेक्शन का उपयोग किया जा सकता है। इस पेंट प्रोटेक्शन फिल्म भी कहते हैं। बाजार में या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर इसे आसानी से खरीदा जा सकता है। यह एक तरह की टेप होती है जो कई तरह के डिजाइन और पारदर्शी भी आती है। अपनी पसंद की स्कफ प्लेट प्रोटेक्शन लगाकर आप कार को तो खूबसूरत बना ही सकते हैं साथ ही अपनी कार को स्क्रैच से भी बचा सकते हैं।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: कार में क्लच का होता है महत्वपूर्ण काम, इन पांच तरीकों से बढ़ाएं क्लच की उम्र

विज्ञापन

ट्रैश बिन

Give these five gifts to your new car this Diwali, it will work a lot in the journey
ट्रैश बिन - फोटो : सोशल मीडिया

ट्रैश बिन से सफर के दौरान आपकी कार गंदा होने से बच सकती है। साइज में छोटा होने के कारण आप इसे कार के कप होल्डर, बोतल की जगह या कहीं भी छोटी जगह में इसे रख सकते हैं। ऑनलाइन या बाजार से इसे करीब 200 रुपये के आस-पास की कीमत में खरीदा जा सकता है।

यह भी पढ़ें - How To Check Oil Level: अपनी कार को बड़े नुकसान से बचाएं, जानें इंजन ऑयल चेक करने का सही तरीका

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed