फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Ford to Restart Chennai Manufacturing with Rs 3,250 Crore Plan Ford India Latest News in Hindi

Ford India: फोर्ड की भारत वापसी की तैयारी, 3,250 करोड़ रुपये के निवेश के साथ फिर शुरू करेगी उत्पादन

Fri, 31 Oct 2025 05:47 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 31 Oct 2025 05:47 PM IST
सार

अमेरिकी वाहन निर्माता कंपनी Ford (फोर्ड) एक बार फिर भारत में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने जा रही है। कंपनी ने घोषणा की है कि वह चेन्नई स्थित अपने पुराने प्लांट में फिर से मैन्युफैक्चरिंग (उत्पादन) शुरू करेगी।

विज्ञापन
Ford to Restart Chennai Manufacturing with Rs 3,250 Crore Plan Ford India Latest News in Hindi
Ford Car - फोटो : Ford

विस्तार

अमेरिकी वाहन निर्माता कंपनी Ford (फोर्ड) एक बार फिर भारत में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने जा रही है। कंपनी ने घोषणा की है कि वह चेन्नई स्थित अपने पुराने प्लांट में फिर से मैन्युफैक्चरिंग (उत्पादन) शुरू करेगी। इसके लिए फोर्ड 3,250 करोड़ रुपये का नया निवेश करने जा रही है। इस सिलसिले में कंपनी ने तमिलनाडु सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर भी हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - FASTag: अब ग्राहक को बताए बिना फास्टैग अकाउंट बंद नहीं कर सकेंगे बैंक; NHAI ने बदले नियम; प्रक्रिया हुई आसान
विज्ञापन

2029 से शुरू होगा उत्पादन
फोर्ड अब अपने चेन्नई प्लांट में नेक्स्ट-जेनरेशन पावरट्रेन (इंजन सिस्टम) तैयार करेगी। कंपनी ने बताया कि यह फैसिलिटी वैश्विक स्तर पर इंजनों के उत्पादन के लिए इस्तेमाल की जाएगी। फिलहाल इन नए इंजनों की टेक्नोलॉजी और एक्सपोर्ट डेस्टिनेशन के बारे में कंपनी ने ज्यादा जानकारी नहीं दी है। लेकिन उत्पादन की शुरुआत साल 2029 से होने की उम्मीद है।

कंपनी के मुताबिक, चेन्नई प्लांट हर साल करीब 2.35 लाख इंजनों का उत्पादन कर सकेगा। इस प्रोजेक्ट से 600 से ज्यादा सीधी नौकरियां और सप्लाई चेन में कई अप्रत्यक्ष रोजगार अवसर पैदा होंगे।

यह भी पढ़ें -Car Racing: पहली भारतीय महिला जो फेरारी रेस में उतरेंगी, पुणे की डायना पंडोले रचेंगी इतिहास

यह तमिलनाडु की औद्योगिक ताकत का सबूत: सीएम स्टालिन
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिकी ऑटोमोबाइल कंपनी फोर्ड मोटर कंपनी का तमिलनाडु में नई पीढ़ी के इंजनों के उत्पादन के लिए निवेश करने का फैसला, राज्य की औद्योगिक क्षमता और वैश्विक सप्लाई चेन में उसकी अहम भूमिका का एक और सबूत है।

चेन्नई के पास बनेगा नया इंजन प्लांट
फोर्ड मोटर कंपनी ने तमिलनाडु सरकार के साथ ₹3,250 करोड़ के निवेश के समझौते पर दस्तखत किए हैं। यह समझौता चेन्नई के पास मुरैमेलई नगर स्थित फोर्ड के पुराने प्लांट में हुआ है, जहां अब नेक्स्ट-जेनरेशन इंजनों का उत्पादन किया जाएगा। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन, उद्योग मंत्री टी.आर.बी. राजा, मुख्य सचिव एन. मुरुगनंधम और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें - USD Front Fork Bike: नई बाइक लेने की सोच रहे हैं? ये हैं भारत में पांच सबसे किफायती मोटरसाइकिलें जिनमें मिलते हैं USD फ्रंट फोर्क्स
विज्ञापन

"फोर्ड की धमाकेदार वापसी"- स्टालिन
मुख्यमंत्री स्टालिन ने कहा, "फोर्ड तमिलनाडु में फुल थ्रॉटल के साथ वापसी कर रही है। यह सिर्फ एक निवेश नहीं, बल्कि एक लंबे और भरोसेमंद साझेदारी की वापसी है। फोर्ड का ₹3,250 करोड़ का निवेश हमारे राज्य के लिए एक बड़ा कदम है।"

उन्होंने बताया कि यह प्रोजेक्ट 600 से ज्यादा सीधी नौकरियां पैदा करेगा और राज्य के मजबूत ऑटोमोबाइल सप्लाई इकोसिस्टम को और सशक्त बनाएगा। स्टालिन ने कहा, "भारत की ऑटोमोबाइल कैपिटल तमिलनाडु में ऐसे आधुनिक इंजनों के उत्पादन का फोर्ड का फैसला हमारी औद्योगिक ताकत और वैश्विक विनिर्माण शृंखला में हमारे अपूरणीय योगदान का प्रमाण है।"

यह भी पढ़ें - NHAI: एनएचएआई ने टोल कलेक्शन का खर्च 2,062 करोड़ रुपये घटाया, टोल प्लाजा संचालन में बढ़ी दक्षता

2021 में बंद की थी गाड़ियों की मैन्युफैक्चरिंग
ये कदम फोर्ड के भारत छोड़ने के लगभग चार साल बाद उठाया जा रहा है। सितंबर 2021 में, कंपनी ने अपने वैश्विक पुनर्गठन योजना के तहत भारत में लोकल व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग बंद करने और केवल इंपोर्टेड कारें बेचने का फैसला किया था।

यह भी पढ़ें - Auto Searches: जीएसटी में राहत से बढ़ी गाड़ियों की डिमांड, ऑनलाइन सर्च में जबरदस्त उछाल 

फिलहाल फोकस निर्यात पर
फिलहाल फोर्ड का ध्यान सिर्फ इंजन बनाने और उन्हें एक्सपोर्ट (निर्यात) करने पर रहेगा। कंपनी ने अभी तक भारतीय पैसेंजर कार मार्केट में दोबारा एंट्री को लेकर कोई संकेत नहीं दिया है। हालांकि, उसने यह जरूर कहा है कि वह भारत में अपने पुराने ग्राहकों के लिए सर्विस, स्पेयर पार्ट्स और वारंटी सपोर्ट जारी रखेगी।

यह भी पढ़ें - Car Theft: दिल्ली में बढ़ता कार क्लोनिंग रैकेट- चोरी, नकली कागजात और डिजिटल धोखाधड़ी का नया खेल 

क्या मतलब है इस वापसी का
फोर्ड की ये वापसी भारत के ऑटोमोटिव सेक्टर में विदेशी निवेश के बढ़ते भरोसे को दिखाती है। भले ही कंपनी फिलहाल गाड़ियां नहीं बनाएगी, लेकिन इस प्रोजेक्ट से राज्य में रोजगार और टेक्नोलॉजी ट्रांसफर दोनों को फायदा होगा। 

यह भी पढ़ें - Self Driving Car: बंगलूरू में बना देश का पहला स्वदेशी ड्राइवरलेस कार मॉडल, विप्रो और IISc ने मिलकर किया तैयार देखें वीडियो 

यह भी पढ़ें - 2026 Kawasaki Versys-X 300: नई कावासाकी वर्सेस-एक्स 300 एडवेंचर-टूरिंग बाइक भारत में लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और डिटेल्स 

यह भी पढ़ें - NHAI: दिल्ली-एनसीआर में हाईवे पर प्रदूषण कम करने के लिए एनएचएआई की बड़ी पहल, अब सख्त निगरानी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed