फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   FASTag Rules Updated: Banks Can’t Close Accounts Without Customer Notice; NHAI Simplifies KYC Process

FASTag: अब ग्राहक को बताए बिना फास्टैग अकाउंट बंद नहीं कर सकेंगे बैंक; NHAI ने बदले नियम; प्रक्रिया हुई आसान

Fri, 31 Oct 2025 05:46 AM IST
शिवम गर्ग अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Fri, 31 Oct 2025 05:46 AM IST
सार

एनएचएआई ने फास्टैग नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब बैंक ग्राहक को बताए बिना फास्टैग अकाउंट बंद नहीं कर सकेंगे। नई केवाईवी प्रक्रिया से वाहन पंजीकरण आसान होगा।

विज्ञापन
FASTag Rules Updated: Banks Can’t Close Accounts Without Customer Notice; NHAI Simplifies KYC Process
fastag toll pass - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

ग्राहक को जानकारी दिए बिना कोई भी बैंक उसका फास्टैग अकाउंट या कनेक्शन नहीं काट सकेगा। यदि किसी उपयोगकर्ता को किसी भी कारण से दस्तावेज अपलोड करने में कठिनाई होती है, तो संबंधित बैंक ग्राहक से संपर्क करेगा और कनेक्शन काटने से पहले अपने वाहन को जानें (केवाईवी) प्रक्रिया पूरी करने में मदद करेगा।

विज्ञापन


ग्राहक अब अपने जारीकर्ता बैंक के साथ केवाईवी से संबंधित किसी भी समस्या के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग हेल्पलाइन नंबर 1033 पर शिकायत दर्ज कराने से लेकर प्रश्न भी पूछ सकेंगे। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने सुविधा बढ़ाने और समग्र ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाने के मकसद से फॉस्टटैग उपयोगकर्ताओं के लिए केवाईवी प्रक्रिया सरल बना दी है। भारतीय राजमार्ग प्रबंधन कंपनी लिमिटेड (आईएचएमसीएल ) ने बृहस्पतिवार को संशोधित दिशानिर्देश जारी किए। इसके मुताबिक, गैर-अनुपालन वाले वाहनों के लिए फास्टटैग सेवाएं बंद नहीं की जाएंगी। इसके अलावा, अब नए नियमों के तहत ग्राहकों को केवाईवी प्रक्रिया पूरी करने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। बैंक ग्राहकों को केवाईवी पूरा करने के लिए एसएमएस भेजकर याद दिलाया करेंगे।
विज्ञापन


साइड की फोटो नहीं करनी होगी अपलोड
नए नियमों के तहत कार, जीप, वैन की साइड की फोटो अपलोड करना जरूरी नहीं होगा। अब सिर्फ नंबर प्लेट और फास्टटैग वाली सामने की तस्वीर अपलोड करनी होगी। इसके अलावा, वाहन संख्या, चेसिस संख्या या मोबाइल नंबर दर्ज करने पर वाहन से आरसी विवरण अपने आप यानी स्वचालित हो जाएगा। यदि एक ही मोबाइल नंबर पर कई वाहन पंजीकृत हैं तो ग्राहक अपनी सुविधा के अनुसार उस वाहन का चयन कर सकेगा जिसके लिए वह केवाईवी पूरा करना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बार-बार नहीं बदलने पड़ेंगे फास्टैग
अब बार-बार फास्टटैग नहीं बदलने होंगे। सेवाओं को चालू रखने के लिए अब पहले से जारी फास्टैग टैग ढीले होने या दुरुपयोग की शिकायत न मिलने तक मान्य रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed