फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Ford's This SUV Still Star in India’s Pre-Owned Car Market

Used Cars: भारत से विदा हो चुकी है फोर्ड, लेकिन उसकी ये एसयूवी सेकंड हैंड कार बाजार में अब भी सुपरहिट

Sat, 26 Jul 2025 06:08 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 26 Jul 2025 06:08 PM IST
सार

भारत के सेकंड हैंड कार बाजार पर मारुति सुजुकी भले ही राज कर रही हो, लेकिन फोर्ड की एक पुरानी एसयूवी अब भी लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाए हुए है।

विज्ञापन
Ford's This SUV Still Star in India’s Pre-Owned Car Market
Second Hand Cars - फोटो : Freepik

विस्तार

भारत के सेकंड हैंड कार बाजार पर मारुति सुजुकी भले ही राज कर रही हो, लेकिन फोर्ड की एक पुरानी एसयूवी अब भी लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाए हुए है। यूज्ड कार प्लेटफॉर्म स्पिनी की Q2 2025 ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, Ford EcoSport (फोर्ड इकोस्पोर्ट) अब भी भारत की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सेकंड हैंड एसयूवी बनी हुई है। यह बात इसलिए खास है क्योंकि फोर्ड ने भारत के पैसेंजर कार बाजार से वर्षों पहले ही अपने कदम खींच लिए थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Old Vehicles: पुराने पेट्रोल-डीजल वाहनों पर लगे पूर्ण प्रतिबंध को चुनौती, दिल्ली सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट 
विज्ञापन

सेकंड हैंड कारों में मारुति की टॉप मौजूदगी
जहां तक पूरी सेकंड हैंड कार इंडस्ट्री की बात है, मारुति सुजुकी का दबदबा कायम है। 2025 की दूसरी तिमाही में वैगनआर, बलेनो और स्विफ्ट सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल रहे। कुल बिक्री में हैचबैक कारों का हिस्सा 55 प्रतिशत रहा, जबकि एसयूवी की हिस्सेदारी 21 प्रतिशत थी। एसयूवी की लिस्ट में फोर्ड इकोस्पोर्ट, ह्यूंदै क्रेटा और मारुति ब्रेजा सबसे आगे रहीं।

यह भी पढ़ें - BS VI Vehicles: क्या बीएस-6 तकनीक वाली गाड़ियों पर भी लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट में 28 जुलाई को होगी सुनवाई

पेट्रोल गाड़ियां अब भी पहली पसंद, ऑटोमैटिक गियर की मांग बढ़ी
कार खरीदारों के बीच पेट्रोल गाड़ियों की मांग अब भी सबसे ज्यादा है, जहां 82 प्रतिशत खरीदारों ने पेट्रोल विकल्प को चुना। वहीं, ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली कारों की हिस्सेदारी अब बढ़कर 30 प्रतिशत तक पहुंच गई है। जिससे साफ है कि लोग अब ड्राइविंग में और सुविधा चाहते हैं।

यह भी पढ़ें - Rare Earth Magnet: चीन की पाबंदियों का असर, बजाज के चेतक पर भारी संकट
विज्ञापन

महिला खरीदारों की भागीदारी में इजाफा
महिलाएं भी अब सेकंड हैंड कार बाजार में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं। कुल ग्राहकों में 26 प्रतिशत महिलाएं थीं, और इस मामले में चंडीगढ़ सबसे आगे रहा जहां 30 प्रतिशत से ज्यादा खरीदार महिलाएं थीं। 

यह भी पढ़ें - MotoGP: मोटोजीपी 2026 की कैलेंडर से बाहर हुआ भारत, अब वापसी पर संशय

लग्जरी कारों का क्रेज अब मेट्रो से बाहर भी
ऑडी, बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज जैसी लग्जरी ब्रांड्स अब छोटे शहरों में भी तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं। जयपुर, कोयंबटूर और कोच्चि जैसे टियर-2 शहरों में लग्जरी कारों की मांग में 30 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो मेट्रो शहरों को भी पीछे छोड़ रही है।

यह भी पढ़ें - ⁠VinFast India: वियतनामी इलेक्ट्रिक कार कंपनी की भारत में बड़ी एंट्री, 31 जुलाई को होगा प्लांट का उद्घाटन

लोन लेकर कार खरीदना अब आम बात
अब लोग सेकंड हैंड कारें लोन पर लेना भी पसंद कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, Q2 में 58 प्रतिशत ग्राहकों ने फाइनेंस का विकल्प चुना। खासकर सैलरीड प्रोफेशनल्स इस ट्रेंड को आगे बढ़ा रहे हैं। कोयंबटूर शहर लोन लेने वालों में सबसे आगे रहा, जहां 65 प्रतिशत से अधिक खरीदारों ने कार लोन के जरिए गाड़ी खरीदी।

यह भी पढ़ें - India-UK FTA: नॉर्टन मोटरसाइकिल्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर को दिखाया आगामी लाइनअप 

नई कारों जैसी मांग में हैं तीन साल से कम पुरानी गाड़ियां
तीन साल से कम पुरानी सेकंड हैंड कारों की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। जून 2025 में इस सेगमेंट की डिमांड 25 प्रतिशत हिस्सेदारी तक पहुंच गई। जिससे साफ है कि लोग अब नई जैसी हालत वाली सेकंड हैंड कारें लेना पसंद कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें - MG Cyberster: एमजी साइबरस्टर भारत में लॉन्च, जानें इस पहली इलेक्ट्रिक रोडस्टर कार की कीमत और खासियतें 

यह भी पढ़ें - India-UK FTA: ब्रिटिश लग्जरी कारें अब भारत में होंगी सस्ती, जानें भारत-यूके एफटीए से क्या-क्या बदलेगा 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed