फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

India-UK FTA: नॉर्टन मोटरसाइकिल्स ने पीएम नरेंद्र मोदी और ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर को दिखाया आगामी लाइनअप

Fri, 25 Jul 2025 05:57 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 25 Jul 2025 05:57 PM IST
सार

भारत और यूनाइटेड किंगडम (UK) के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) (एफटीए) की बात लंबे समय से चल रही थी। अब आखिरकार इस समझौते को दोनों देशों के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीयर स्टार्मर ने औपचारिक रूप से लागू कर दिया है।

विज्ञापन
Norton Motorcycles Unveils Upcoming Lineup to PM Narendra Modi and UK PM Keir Starmer
PM Modi and UK PM Keir Starmer being showcased upcoming Norton Bikes - फोटो : Instagram/@NortonMotorcycles
भारत और यूनाइटेड किंगडम (UK) के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) (एफटीए) की बात लंबे समय से चल रही थी। अब आखिरकार इस समझौते को दोनों देशों के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीयर स्टार्मर ने औपचारिक रूप से लागू कर दिया है। इस समझौते का सीधा फायदा आने वाले वर्षों में दोनों देशों के ऑटोमोबाइल निर्माताओं को मिलने वाला है।


हालांकि शुरुआती ड्राफ्ट में दोपहिया वाहनों के लिए कोई सीधा लाभ स्पष्ट रूप से नहीं बताया गया है। फिर भी यह कदम दोनों देशों की ऑटो कंपनियों के लिए एक सकारात्मक संकेत है। खासतौर पर उन कंपनियों के लिए जो दूसरे देश में अपने कारोबार का विस्तार करना चाहती हैं। इस संदर्भ में टीवीएस मोटर कंपनी का नाम प्रमुखता से सामने आता है, जिसे इस एफटीए से बड़ा फायदा हो सकता है।

यह भी पढ़ें - MG Cyberster: एमजी साइबरस्टर भारत में लॉन्च, जानें इस पहली इलेक्ट्रिक रोडस्टर कार की कीमत और खासियतें
Norton Motorcycles Unveils Upcoming Lineup to PM Narendra Modi and UK PM Keir Starmer
PM Modi and UK PM Keir Starmer being showcased upcoming Norton Bikes - फोटो : Instagram/@NortonMotorcyles
Norton Motorcycles: पीएम मोदी और स्टारमर ने देखी झलक
टीवीएस मोटर कंपनी की स्वामित्व वाली ब्रिटिश मोटरसाइकिल ब्रांड नॉर्टन (Norton), इंग्लैंड के वेस्ट मिडलैंड्स स्थित सोलिहुल में स्थित है। टीवीएस के मैनेजिंग डायरेक्टर सुदर्शन वेणु ने हाल ही में एलान किया था कि नॉर्टन मोटरसाइकिलें इस साल के आखिर तक भारतीय बाजार में लॉन्च की जाएंगी। शुरुआती चरण में कंपनी अपनी दो प्रमुख बाइक्स V4CR और V4SV भारत में कंप्लीट बिल्ट यूनिट (CBU) के रूप में लाएगी। यानी ये बाइक पूरी तरह से बनी हुई विदेश से आएंगी।

एफटीए समझौते के हस्ताक्षर के मौके पर पीएम मोदी और प्रधानमंत्री स्टारमर को इन बाइक्स की झलक दिखाई गई। दोनों नेताओं ने इन हाई-पावर लीटर-क्लास मोटरसाइकिलों को नजदीक से देखा। ये बाइक फिलहाल अपनी टेस्टिंग के अंतिम चरण में हैं। और इन्हें नवंबर में इटली के मिलान में होने वाले EICMA मोटर शो में आधिकारिक तौर पर पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें - Vehicle Insurance: कहीं आपकी गाड़ी का बीमा फर्जी तो नहीं? दिल्ली में 80,000 नकली पॉलिसियां पकड़ी गईं
Norton Motorcycles Unveils Upcoming Lineup to PM Narendra Modi and UK PM Keir Starmer
Norton Motorcycles Dealers - फोटो : Norton Motorcycles
भारत में Norton बाइक्स से क्या उम्मीद की जाए
पिछली कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, Norton एक नई मोटरसाइकिल पर भी काम कर रही है, जिसका कोडनेम B110 रखा गया है। इसमें वही 4-सिलेंडर वाला 1200cc इंजन होगा, जो कंपनी की V4 रेंज में इस्तेमाल हो रहा है, यानी V4SV (सुपरस्पोर्ट) और V4CR (कैफे रेसर)। भारत में सबसे पहले V4SV आने की संभावना है। सुदर्शन वेणु को खुद इस बाइक की टेस्ट राइड करते हुए भी कैमरे में देखा गया था।

हालांकि, V4CR को इस साल की शुरुआत में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में टीवीएस के पवेलियन में भी प्रदर्शित किया गया था। जिससे यह संकेत मिलता है कि यह कैफे रेसर भी जल्द ही भारत में लॉन्च की जा सकती है।

यह भी पढ़ें - BS VI Vehicles: क्या बीएस-6 तकनीक वाली गाड़ियों पर भी लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट में 28 जुलाई को होगी सुनवाई 
विज्ञापन
विज्ञापन
Norton Motorcycles Unveils Upcoming Lineup to PM Narendra Modi and UK PM Keir Starmer
Norton Motorcycles - फोटो : Norton Motorcycles
पावरफुल इंजन और हाई-एंड फीचर्स से लैस
V4SV और V4CR इन दोनों ही बाइक्स एक 1200cc V4 इंजन से चलती हैं, जो 12,000 rpm पर 183 bhp की पावर और 9,000 rpm पर 125 Nm टॉर्क जनरेट करती हैं। इनके साथ एक प्रीमियम एल्युमीनियम चेसिस, CNC-बिलेट स्विंगआर्म और टॉप-क्लास ओहलिन्स सस्पेंशन और ब्रेम्बो ब्रेक्स मिलता है।

यह भी पढ़ें - Old Vehicle Ban: दिल्ली में अब लोगों को प्रदूषण से ज्यादा सुरक्षा की चिंता, सर्वे में सामने आई लोगों की नई सोच
विज्ञापन
Norton Motorcycles Unveils Upcoming Lineup to PM Narendra Modi and UK PM Keir Starmer
Norton Motorcycles - फोटो : Norton Motorcycles
कीमत कितनी होगी
यूरोप में इन बाइक्स की कीमत करीब 42,000 यूरो (लगभग 40.32 लाख रुपये) से शुरू होती है, जो कि Ducati (डुकाटी) और Triumph (ट्रायम्फ) जैसी प्रीमियम बाइक्स से भी काफी ज्यादा है। अब देखना यह होगा कि टीवीएस भारत में नॉर्टन को कैसे कीमत के लिहाज से पेश करती है। क्या यह उतनी ही महंगी होगी या भारतीय ग्राहकों को ध्यान में रखकर कीमत को कम रखा जाएगा। 

यह भी पढ़ें - India-UK FTA: ब्रिटिश लग्जरी कारें अब भारत में होंगी सस्ती, जानें भारत-यूके एफटीए से क्या-क्या बदलेगा
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed