फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Honda ADV160 Flex-Fuel, E85 Support, TFT Display and 27L Storage, What Makes Special?

होंडा एडीवी 160 फ्लेक्स-फ्यूल: देश के पहले फ्लेक्स-फ्यूल स्कूटर में क्या है खास? जानें फीचर्स से कीमत सबकुछ

Wed, 26 Aug 2026 09:44 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Wed, 26 Aug 2026 09:44 AM IST
सार

भारत में इथेनॉल ब्लेंडेड फ्यूल के बढ़ते कदम के बीच होंडा ने तकनीक के मामले में एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने होंडा एडीवी160 फ्लेक्स-फ्यूल स्कूटर पेश किया है, जो देश का पहला ऐसा स्कूटर है जो 85% इथेनॉल और 15% पेट्रोल के मिश्रण वाले ईंधन पर चल सकता है। आइए जानते हैं कि इस ईको-फ्रेंडली एडवेंचर स्कूटर में आपके लिए क्या-क्या खास है और साथ ही इसके प्रीमियम फीचर्स के बारे में भी बात करेंगे।
 

विज्ञापन
Honda ADV160 Flex-Fuel, E85 Support, TFT Display and 27L Storage, What Makes Special?
होंडा एडीवी160 फ्लेक्स-फ्यूल इंडिया - फोटो : @honda2wheelerin

विस्तार

देश का पहला फ्लेक्स-फ्यूल स्कूटर भी अब भारत में दस्तक दे चुका है। 1.70 लाख (एक्स-शोरूम) की कीमत पर आने वाला यह एडवेंचर-स्टाइल स्कूटर होंडा की एडवांस फ्लेक्सटेक इंजन तकनीक से लैस है। यह जुलाई 2026 में घोषित HMSI के 10-प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का एक अहम हिस्सा है। हालांकि, होंडा एडीवी160 की खासियत सिर्फ इसका फ्लेक्स-फ्यूल इंजन ही नहीं है, बल्कि इसमें एडवेंचर-स्कूटर डिज़ाइन के साथ ट्रैक्शन कंट्रोल, TFT डिस्प्ले, कनेक्टेड फीचर्स और सेगमेंट का सबसे बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज भी मिलता है।

विज्ञापन


E85 फ्यूल सपोर्ट सबसे बड़ी खासियत

  • एडीवी 160 में होंडा का फ्लेक्सटेक इंजन कैलिब्रेशन दिया गया है। इसकी मदद से स्कूटर बिना किसी अतिरिक्त मॉडिफिकेशन के E85 तक के इथेनॉल-पेट्रोल ब्लेंड पर चल सकता है।
  • विज्ञापन
  • इसी के साथ इसमें 85 प्रतिशत इथेनॉल और 15 प्रतिशत पेट्रोल होता है। भारत में इथेनॉल-ब्लेंडेड फ्यूल का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में इस तरह की तकनीक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन


156.93cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन

  • अगर आप रोजाना शहर में आने जाने के लिए स्कूटर तलाश रहे हैं, तो यह एक बेहतर विकल्प बन सकता है। क्योंकि यह एडवेंचर-स्कूटर कैटेगरी में आता है और इसमें 156.93cc लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। इसके इंजन को फ्लेक्सटेक कैलिब्रेशन के साथ तैयार किया गया है, जिससे यह E85 तक के ब्लेंड को सपोर्ट कर सके।
  • इतना ही नहीं इसमें होंडा सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल भी दिया गया है,  जो खासतौर पर उस समय उपयोगी हो सकता हे, जब सड़क पर पकड़ कम हो या ऊबड़-खाबड़ वाली रास्ता हो, उस दौरान यह सिस्टम जरूरत के हिसाब से व्हील स्लिप को नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे खराब या फिसलन वाली सड़कों पर स्कूटर को संभालना आसान हो सकता है।


ब्रेकिंग सिस्टम कैसा है?

  • इसके लिए भी खरीददार को डरने की जरूरत नहीं है। इस स्कूटर में आगे और पीछे डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसके साथ सिंगल-चैनल ABS मिलता है। यानी अचानक ब्रेक लगाने या फिसलन वाली स्थिति में एबीएस पहिए को लॉक होने से बचाने में मदद कर सकता है।
  • साथ ही एडीवी 160 में टीएफटी डिस्प्ले दिया गया है, जो इसे सामान्य स्कूटरों से ज्यादा प्रीमियम फील देता है। इसके साथ होंडा रोडसिंक कनेक्टिविटी भी मिलती है। इसकी मदद से राइडर को टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसी सुविधाएं मिलती हैं। यानी सफर के दौरान रास्ता देखने के लिए बार-बार फोन निकालने की जरूरत कम हो सकती है।


27 लीटर का बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज
एडीवी 160 स्कूटर की एक और खासियत इसका 27-लीटर अंडर-सीट स्टोरेज भी है। कंपनी के अनुसार यह अपने सेगमेंट में सबसे बड़ा स्टोरेज स्पेस है और इसमें फुल-फेस हेलमेट तक रखा जा सकता है। रोजाना ऑफिस, बाजार या लंबी राइड के दौरान यह फीचर काफी उपयोगी हो सकता है।

कीमत है कीमत और कब से शुरू होगी बुकिंग?
अगर आप यह स्कूटर लेने का प्लान बना रहे हैं,तो इसकी कीमत आपको करीब 1.70 लाख (एक्स-शोरूम) रुपये पड़ सकती है। बुकिंग की बात करें तो आप इसे पांच हजार में बुक कर सकते हैं। इसकी डिलीवरी अक्तूबर 2026 के मध्य से शुरू होगी, इसे होंडा की रेडविंग और बिगविंग डीलरशिप के माध्यम से बेचा जाएगा।

रेबेल 300 भी इसी रोलआउट का हिस्सा

  • यहां पर एक बात और जानना जरूरी है कि एडीवी 160 अकेला मॉडल नहीं है। यह होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के जुलाई 2026 में घोषित 10-प्रोडक्ट पोर्टफोलियो के शुरुआती मॉडल्स में से एक है। इसी रोलआउट में होंडा रेबेल 300 भी शामिल है।
  • रेबेल 300 की कीमत स्टैंडर्ड वेरिएंट के लिए 2.22 लाख और ई-क्लच वेरिएंट के लिए 2.62 लाख (एक्स-शोरूम) है। यह सिर्फ बिगविंग आउटलेट्स के माध्यम से उपलब्ध है। साथ ही रेबेल 300 में 286cc लिक्विड-कूल्ड इंजन, 2-चैनल एबीएस, टीएफटी डिस्प्ले और होंडा रोडसिंक जैसे फीचर्स मिलते हैं।


ADV160 में क्या है सबसे खास?
अगर इसके प्रमुख फीचर्स को एक साथ देखें, तो ADV160 की सबसे बड़ी खासियतें E85 तक फ्लेक्स-फ्यूल सपोर्ट, 156.93सीसी लिक्विड-कूल्ड इंजन,  होंडा सिलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल, फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक, सिंगल-चैनल एबीएस, टीएफटी डिस्प्ले, होंडा रोडसिंक और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, 27-लीटर अंडर-सीट स्टोरेज, फुल-फेस हेलमेट रखने की क्षमता है। यानी एडीवी160 सिर्फ अपने फ्लेक्स-फ्यूल पावरट्रेन की वजह से खास नहीं है, बल्कि इसमें प्रैक्टिकल स्टोरेज, कनेक्टिविटी और सेफ्टी से जुड़े फीचर्स का भी अच्छा पैकेज मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed