फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Flex Fuel Vehicles Launched In Bharat Mobility Global Expo 2025 That Can Run On Ethanol

Auto Expo 2025: ऑटो एक्सपो में दिखा फ्लेक्स फ्यूल वाहनों का जलवा, बहुत जल्द 100% इथेनॉल से चलेंगी गाड़ियां

Fri, 24 Jan 2025 01:43 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Fri, 24 Jan 2025 01:43 PM IST
सार

बीते दिनों देश में आयोजित भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 (Bharat Mobility Global Expo 2025) में कई ऐसे फ्लेक्स फ्यूल वाहन पेश हुए जो पूरी तरह इथेनॉल (Ethanol) से चलने के लिए तरह तैयार हैं।

विज्ञापन
Flex Fuel Vehicles Launched In Bharat Mobility Global Expo 2025 That Can Run On Ethanol
फ्लेक्स फ्यूल वाहन - फोटो : Hyundai India

विस्तार

Flex Fuel Vehicles At Auto Expo 2025: ऑटोमोबाइल से होने वाले प्रदूषण को कम किया जा सके, इसके लिए वाहन निर्माता कंपनियों के तरह से कई प्रयास किए जा रहे हैं। एक ओर जहां इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर जोर दिया जा रहा है, वहीं पेट्रोल और डीजल गाड़ियों के विकल्प के तौर पर फ्लेक्स फ्यूल से चलने वाले वाहनों को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। भारत में मौजूदा समय में ऑटोमोबाइल कंपनियां 20% इथेनॉल से चलने वाली से चलने वाली फ्लेक्स फ्यूल गाड़ियां बना रही हैं। बीते दिनों देश में आयोजित भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 (Bharat Mobility Global Expo 2025) में कई ऐसे फ्लेक्स फ्यूल वाहन पेश हुए जो पूरी तरह इथेनॉल (Ethanol) से चलने के लिए तरह तैयार हैं। यहां हम ऐसे कुछ वाहनों के बारे में बता रहे हैं।
विज्ञापन

Flex Fuel Vehicles Launched In Bharat Mobility Global Expo 2025 That Can Run On Ethanol
Hyundai Creta Flex Fuel - फोटो : Hyundai India
Hyundai Creta Flex Fuel
ह्यूंदै की ओर से ऑटो एक्सपो में क्रेटा के इलेक्ट्रिक मॉडल के साथ फ्लेक्स फ्यूल वर्जन को भी पेश किया गया। जिसके बाद यह उम्मीद की जा रही है कि कंपनी बहुत जल्द इसे आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर सकती है। ह्यूंदै क्रेटा के फ्लेक्स फ्यूल मॉडल में एक लीटर टर्बो जीडीआई इंजन दिया गया है जो 120 पीएस की पावर और 172 न्यूटन मीटर का टॉर्क पैदा कर सकता है। इसमें 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। खास बात ये है कि इस इंजन को 100 प्रतिशत इथेनॉल पर चलने के लिए तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Flex Fuel Vehicles Launched In Bharat Mobility Global Expo 2025 That Can Run On Ethanol
Mahindra 3XO - फोटो : Mahindra
Mahindra XUV 3XO Flex Fuel 
महिंद्रा ने भी एक्सपो में अपनी सब-4 मीटर एसयूवी 3XO के फ्लेक्स फ्यूल मॉडल को पेश किया। कंपनी ने इसके 1.2 लीटर इंजन को E85 Flex Fuel से चलने में सक्षम बनाया है। यानी के एसयूवी 85% इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से चल सकती है। यह इंजन 110 bhp की मैक्सिमम पावर और 200 Nm का पीक टॉर्क जनरेट कर सकता है। फिलहाल कंपनी ने E85 फ्लेक्स फ्यूल वर्जन के लॉन्च से संबंधित कोई जानकारी साझा नहीं की है।
विज्ञापन

Flex Fuel Vehicles Launched In Bharat Mobility Global Expo 2025 That Can Run On Ethanol
Tata Punch Flex Fuel - फोटो : टाटा मोटर्स
Tata Punch Flex Fuel
ऑटो एक्सपो में टाटा मोटर्स ने भी अपनी बेस्ट सेलिंग सब-4 मीटर एसयूवी Punch के फ्लेक्स फ्यूल मॉडल से पर्दा उठाया। यह कार 100% इथेनॉल पर चल सकती है। पंच के फ्लेक्स फ्यूल मॉडल के डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें मौजूदा पेट्रोल मॉडल का 1.2 लीटर इंजल लगाया गया है जिसे इथेनॉल से चलाने के लिए मॉडिफाई किया गया है। टाटा मोटर्स ने हाल ही में पंच के 5,00,000 यूनिट्स के उत्पादन लक्ष्य को पूरा करने की महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

Flex Fuel Vehicles Launched In Bharat Mobility Global Expo 2025 That Can Run On Ethanol
Toyota Prius Flex Fuel Hybrid - फोटो : अमर उजाला
Toyota Prius Flex Fuel
ऑटो एक्सपो में पेश की गई टोयोटा प्रियस (Toyota Prius Plug-in Hybrid) सबसे अलग तरह की वाहन थी। कंपनी ने इसमें प्लग-इन हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ इथेनॉल से चलने वाला इंजन लगाया है। अन्य प्लग इन हाइब्रिड कारों से अलग, इस कार को पेट्रोल नहीं बल्कि पूरी तरह इथेनॉल या पेट्रोल मिश्रित इथेनॉल फ्यूल से चलाया जा सकता है।

Flex Fuel Vehicles Launched In Bharat Mobility Global Expo 2025 That Can Run On Ethanol
Honda CB300F Flex Fuel - फोटो : Honda Two Wheelers
Honda CB 300F Flex Fuel
होंडा सीबी300 एफ फ्लेक्स फ्यूल मॉडल को भारत में पहले ही लॉन्च कर चुकी है। होंडा CB300F फ्लेक्स फ्यूल में 293.52cc, ऑयल-कूल्ड, 4 स्ट्रोक, सिंगल-सिलिंडर PGM-FI इंजन मिलता है। यह इंजन E85 फ्यूल (85 प्रतिशत इथेनॉल और 15 प्रतिशत पेट्रोल) के अनुकूल है। यह इंजन 24.5 bhp का पावर और 25.9 Nm का पीक टॉर्क देता है। इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। फिलहाल, कंपनी ने इसकी डिलीवरी शुरू करने की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

Flex Fuel Vehicles Launched In Bharat Mobility Global Expo 2025 That Can Run On Ethanol
Suzuki Gixxer SF 250 Flex Fuel - फोटो : अमर उजाला
Suzuki Gixxer SF 250 Flex Fuel
सुजुकी ने भी भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में अपनी पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिल, Gixxer SF 250 को शोकेस किया। फ्लेक्स फ्यूल से चलने वाली ये बाइक E85 फ्यूल से चल सकती है। इसके लिए जापानी निर्माता ने इंजेक्टर, फ्यूल फ़िल्टर और फ्यूल पंप को अपग्रेड किया है। ये नए अपग्रेड भविष्य में अन्य सुजुकी मोटरसाइकिलों पर भी देखे जाने की संभावना है। Gixxer SF 250 फ्लेक्स फ्यूल का इंजन 27bhp की मैक्सिमम पावर और 23Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed