फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Five types of suspension are available in bikes, know which type of bike is wise to ride

Bike Tips: बाइक्स में मिलते हैं पांच तरह के सस्पेंशन, जानें किस तरह की बाइक को चलाना है समझदारी

Tue, 16 Jan 2024 09:41 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Tue, 16 Jan 2024 09:41 AM IST
सार

भारत में कई तरह की बाइक्स को ऑफर किया जाता है। जिनमें कई तरह के सस्पेंशन दिए जाते हैं। किस तरह के सस्पेंशन वाली बाइक को चलाने में समझदारी होगी। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Five types of suspension are available in bikes, know which type of bike is wise to ride
For Reference Only - फोटो : tvs motors

विस्तार

देश में कंपनियों की ओर से बाइक्स में कई तरह के सस्पेंशन को दिया जाता है। अलग-अलग सेगमेंट के मुताबिक ही कंपनियां अलग-अलग तरह के सस्पेंशन को ऑफर करती हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि किस तरह के सस्पेंशन के साथ बाइक चलाने में आराम मिलता है।

विज्ञापन


क्या है सस्पेंशन
किसी भी तरह के वाहन में सस्पेंशन का काम सफर के दौरान किसी भी तरह के झटके के असर को कम करना होता है। जिससे यात्रियों को आरामदायक सफर मिलता है। यह किसी भी वाहन का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। इसके जरिए टायर के एक्सल को वाहन की चेसिस से जोड़ा जाता है। ऐसे में वाहन का पूरा वजन सस्पेंशन के ऊपर होता है।
विज्ञापन


टेलीस्कोपिक फोर्क्स
मौजूदा समय में बाइक्स में आगे के सस्पेंशन के तौर पर टेलीस्कोपिक फोर्क्स का उपयोग सबसे ज्यादा किया जाता है। इस तरह के सस्पेंशन में नीचे की ओर एक बैरल और ऊपर की ओर स्लाइडर दिया जाता है। इसके अंदर एक स्प्रिंग और ऑयल होता है। जो सफर के दौरान हर तरह के झटकों को सहन करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूएसडी फोर्क्स
यूएसडी फोर्क्स का मतलब अपसाइड डाउन फोर्क्स होता है। इस तरह के फोर्क्स का उपयोग ज्यादातर महंगी बाइक्स में आगे के सस्पेंशन के तौर पर किया जाता है। इसमें टेलीस्कोपिक फोर्क्स से ठीक उलट व्यवस्था होती है।

स्प्रिंग लोडेड हाइड्रोलिक सस्पेंशन
नाम के मुताबिक इस तरह के सस्पेंशन में एक बड़ी स्प्रिंग होती है जो ऑयल के साथ उपयोग में लाई जाती है। इस तरह के सस्पेंशन में ऑयल को हाइड्रोलिक पिस्टन में रखा जाता है। आमतौर पर इस तरह के सस्पेंशन का उपयोग कम बजट वाली बाइक्स में होता है।

गैस चार्ज शॉक अर्ब्जाबर सस्पेंशन
स्प्रिंग लोडेड हाइड्रोलिक सस्पेंशन के मुकाबले गैस चार्ज शॉक अर्ब्जाबर सस्पेंशन ज्यादा बेहतर होते हैं। इस तरह के सस्पेंशन में नाइट्रोजन का उपयोग भी किया जाता है। जिससे बाइक चलाते हुए सवारों को ज्यादा बेहतर और आरामदायक राइड मिलती है।


मोनोशॉक सस्पेंशन
महंगी बाइक्स में इस तरह के सस्पेंशन को दिया जाता है। जिसे बाइक के फ्रेम पर लगाया जाता है। यह आमतौर पर बाइक में इंजन और पिछले पहिये के बीच में होता है। यह टि्वन शॉक एर्ब्जाबर के मुकाबले में ज्यादा बेहतर तरीके से काम करता है। इसके साथ ही इस तरह के सस्पेंशन बाइक चलाते हुए ज्यादा बेहतर हैंडलिंग मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed