फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Festive Offers on Bikes and Scooters: Hero, Honda, Bajaj and Yamaha Discounts

दोपहिया पर त्योहारी ऑफर्स: हीरो, होंडा, बजाज और यामाहा दे रहे ₹12000 तक के फायदे; किस कंपनी में क्या मिल रहा?

Thu, 22 Oct 2026 06:15 AM IST
शिवम गर्ग पवन पाण्डेय, नई दिल्ली।
पवन पाण्डेय, नई दिल्ली। Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 22 Oct 2026 06:15 AM IST
सार

त्योहारी सीजन में हीरो, होंडा, बजाज और यामाहा समेत कई कंपनियां बाइक और स्कूटर खरीदने पर कैशबैक, एक्सचेंज बोनस, बीमा लाभ और आसान फाइनेंस की सुविधाएं दे रही हैं। लेकिन किस मॉडल पर कितना फायदा मिलेगा और कुल खर्च कितना होगा? आइए, ऑफर की शर्तें समझकर सही फैसला लें।

विज्ञापन
Festive Offers on Bikes and Scooters: Hero, Honda, Bajaj and Yamaha Discounts
दोपहिया पर त्योहारी ऑफर्स - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ ही रौनक अपने चरम पर है। यदि आप इस फेस्टिव सीजन अपने घर नई बाइक या स्कूटर लाने की योजना बना रहे हैं, तो यह आपके लिए सबसे सही समय हो सकता है। देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए ताबड़तोड़ ऑफर्स दे रही हैं। बाजार में कहीं 12,000 रुपये तक के लाभ मिल रहे हैं, तो कहीं महज 2,499 रुपये के शुरुआती भुगतान पर वाहन घर लाने का विकल्प दिया जा रहा है। इसके अलावा कम ब्याज दरें, शून्य डाउन पेमेंट और आकर्षक एक्सचेंज बोनस जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।

विज्ञापन


बजाज ऑटो
बजाज ऑटो में चुनिंदा पल्सर बाइकों की खरीद पर 12,000 रुपये तक के कुल लाभ मिल रहे हैं। कंपनी के अधिकृत डीलरशिप पर उपलब्ध इस योजना में नकद लाभ, प्रोसेसिंग शुल्क में भारी छूट और पांच मुफ्त सर्विस की सुविधा शामिल है। यह ऑफर पल्सर 125, एनएस125, पल्सर 150, एनएस160, एनएस200, एन250, पी220एफ, आरएस200 और एनएस400जेड जैसे तमाम मॉडलों पर लागू है।
विज्ञापन


हीरो मोटोकॉर्प

  1. हीरो मोटोकॉर्प में ईएमआई लेनदेन के जरिये स्प्लेंडर प्लस, पैशन प्लस, एचएफ डीलक्स, करिज्मा एक्सएमआर और एक्सट्रीम 250आर जैसी बाइकों पर 10,000 रुपये तक का कैशबैक मिल रहा है।
  2. विज्ञापन
    विज्ञापन
  3. गुडलाइफ ऑफर के तहत सोने का सिक्का जीतने का सुनहरा अवसर भी दिया जा रहा है।
  4. स्क्रैप पॉलिसी के तहत 1,500 रुपये का ईएलवी ग्रीन एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। डेस्टिनी प्राइम पर 5,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। 

होंडा

  • होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने 'द होंडा जॉय फेस्ट' की शुरुआत की है। इसके तहत ग्राहकों को 10,000 रुपये तक का कैशबैक और 5.99 प्रतिशत से शुरू होने वाली न्यूनतम ब्याज दर का लाभ मिल रहा है।
  • वाहन की कीमत का 100 प्रतिशत तक लोन, 60 महीनों तक की लंबी लोन अवधि और नो हायपोथिकेशन जैसी बेहतरीन सुविधाएं दी जा रही हैं।
  • इस ऑफर में एक्टिवा 110, एक्टिवा 125, एसपी 125 और शाइन 100 जैसे बेस्ट-सेलिंग वाहन शामिल हैं।

यामाहा

  • यामाहा मोटर ने अपने स्कूटरों और मोटरसाइकिलों पर शानदार वित्तीय छूट की घोषणा की है (यह ऑफर तमिलनाडु और केरल को छोड़कर देशभर में उपलब्ध है)।
  • फैसिनो 125 और रे-जेडआर 125 पर 3,399 रुपये का बीमा लाभ मिल रहा है। वहीं, एफजेड सीरीज पर 5,999 रुपये तक और एक्सएसआर155 पर 5,555 रुपये का बीमा लाभ दिया जा रहा है।
  • फैसिनो 125 और रे-जेडआर 125 के लिए डाउनपेमेंट मात्र 2,499 रुपये से शुरू होता है। एफजेड सीरीज के लिए यह 3,900 रुपये, जबकि एक्सएसआर155, आर15 और एमटी-15 के लिए 4,999 रुपये रखा गया है।

अन्य
जावा, येज्दी और बीएसए की बाइक खरीदने के लिए ग्राहकों को वाहन की कीमत का 100% तक कर्ज और बिना शुरुआती भुगतान के गाड़ी घर लाने की सुविधा मिल रही है। इस पर ब्याज दरें 5.99 फीसदी से शुरू होती हैं और कर्ज चुकाने के लिए अधिकतम 72 महीने तक का समय दिया जा रहा है। साथ ही बाय नाउ पे लेटर योजना के जरिए त्योहारी सीजन में एकमुश्त बड़ी रकम खर्च किए बिना खरीदारी की जा सकती है।

नोट: यह सभी ऑफर सीमित समय के लिए हैं और अलग-अलग शहरों, राज्यों या डीलरशिप के आधार पर बदल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed