फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vin Number: हर वाहन में होता है यूनिक नंबर, छुपी होती हैं ये खास जानकारियां, जानें कैसे लगाएं पता

Mon, 20 Feb 2023 12:42 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Mon, 20 Feb 2023 12:42 PM IST
सार

वाहन निर्माताओं की ओर से सभी वाहनों में एक खास नंबर दिया जाता है। जिसके जरिए वाहन की जानकारी मिल सकती है। यह नंबर कहां होता है और इससे कैसे जानकारी मिल सकती है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
every vehicle has a unique VIN number, know how to find it and how to decode vehicle identification number
मारुति सेलेरियो - फोटो : maruti suzuki

देशभर में वाहन बनाने वाली सभी कंपनियां अपने-अपने वाहनों पर एक खास नंबर को प्रिंट करती हैं। यह नंबर एक तरह का खास नंबर होता है, जिसके जरिए वाहन की पूरी जानकारी मिल सकती है। यह नंबर कहां होता है और इससे किस तरह से वाहन से जुड़ी जानकारियां हासिल की जा सकती है। इसकी जानकारी हम आपको इस खबर में दे रहे हैं।

क्या होता है यूनिक नंबर

every vehicle has a unique VIN number, know how to find it and how to decode vehicle identification number
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

जिस तरह सरकार की ओर से सभी वाहनों के रजिस्ट्रेशन के समय एक खास नंबर दिया जाता है। वैसे ही वाहन निर्माताओं की ओर से सभी वाहनों के लिए एक यूनिक नंबर दिया जाता है। वाहन बनाने के समय ही इस नंबर को वाहन पर प्रिंट किया जाता है। इस यूनिक नंबर को विन नंबर भी कहा जाता है। जिसका पूरा अर्थ व्हीकल आइडेंटिफिकेशन नंबर होता है।

यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

हर वाहन पर होता है विन नंबर

every vehicle has a unique VIN number, know how to find it and how to decode vehicle identification number
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विन नंबर हर वाहन में काफी महत्वपूर्ण होता है। चाहें मोटरसाइकिल हो, कार हो या फिर बस और ट्रक। सभी तरह के वाहनों पर कंपनियों की ओर से इस नंबर को प्रिंट किया जाता है। बिना विन नंबर के कोई भी वाहन कंपनी के बाहर नहीं जा सकता। रजिस्ट्रेशन के समय भी इस नंबर की जानकारी आटीओ के जरिए सरकार को मिलती है।

यह भी पढ़ें - Car Suspension: कार का सस्पेंशन कभी नहीं होगा खराब, जानें फिट रखने का सही तरीका

विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों होता है महत्वपूर्ण

every vehicle has a unique VIN number, know how to find it and how to decode vehicle identification number
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विन नंबर का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि इसमें वाहन के बनाने के साथ ही कंपनी की जानकारी भी होती है। इसके साथ ही इस नंबर के जरिए महाद्वीप, देश, वाहन निर्माता, इंजन कोड, ट्रांसमिशन कोड, किस वर्ष में बनाया गया, किस प्लांट में बनाया गया, किस महीने में बनाया गया और वाहन का खास नंबर होता है।

यह भी पढ़ें -  CNG: कार में बाहर से सीएनजी लगवाना कितना नुकसानदेह, सिर्फ पांच पॉइंट्स में जानें हर बात
 

विज्ञापन

कब आता है काम

every vehicle has a unique VIN number, know how to find it and how to decode vehicle identification number
अखनूर में वाहन में लगी आग - फोटो : संवाद

सड़क पर वाहन चलाने के लिए सरकार हर तरह के वाहनों का रजिस्ट्रेशन करती है। रजिस्ट्रेशन के बाद हर वाहन को राज्य और आरटीओ के मुताबिक नंबर दिया जाता है। जिससे वाहन की पहचान होती है। लेकिन अगर कोई वाहन हादसे का शिकार हो जाए या फिर चोरी हो जाए। ऐसी किसी भी तरह की घटना के समय वाहन का विन नंबर काफी काम आता है। इसके अलावा पुराने वाहन को खरीदने से पहले आप विन नंबर के जरिए उसकी पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं। कंपनियां भी अगर किसी खास परेशानी के कारण किसी मॉडल को रिकॉल करती हैं तो भी विन नंबर के जरिए ही वाहन की पहचान हो पाती है।

यह भी पढ़ें - Car AC: कार के एसी से जल्दी ठंडी हवा पाने का ये है आसान उपाय, सिर्फ एक बटन से होगा काम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed