{"_id":"626d40285174e414ce6e1090","slug":"ev-fire-india-electric-scooter-fire-ev-fire-accident-tamil-nadu-ev-fire-electric-scooter-catches-fire-in-hosur-in-tamil-nadu-s-krishnagiri-district","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"EV Fire: फिर एक इलेक्ट्रिक स्कूटर आग की लपटों में हुआ स्वाहा, सवार ने कूद कर बचाई जान","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
EV Fire: फिर एक इलेक्ट्रिक स्कूटर आग की लपटों में हुआ स्वाहा, सवार ने कूद कर बचाई जान
Sat, 30 Apr 2022 08:03 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 30 Apr 2022 08:03 PM IST
सार
इलेक्ट्रिक स्कूटरों में आग लगने की घटनाएं थम नहीं रही हैं। जिससे इलेक्ट्रिक वाहनों की सुरक्षा को लेकर सवाल गहराते जा रहे हैं। ताजा मामला तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले के औद्योगिक केंद्र होसुर का है।
विज्ञापन
Scooter Fire
- फोटो : For Reference Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलेक्ट्रिक स्कूटरों में आग लगने की घटनाएं थम नहीं रही हैं। जिससे इलेक्ट्रिक वाहनों की सुरक्षा को लेकर सवाल गहराते जा रहे हैं। ताजा मामला तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले के औद्योगिक केंद्र होसुर का है। यहां शनिवार को एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लग गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।
स्कूटर के मालिक बेंगलुरु में एक निजी फर्म में पर्यवेक्षक हैं। शुक्र हैं वे इस घटना में बाल-बाल बच गए।
पुलिस ने बताया कि होसुर के रहने वाले सतीश कुमार ने देखा कि उनके स्कूटर में सीट के नीचे अचानक आग लग गई। इस अप्रत्याशित घटना से सकपकाए सतीश स्कूटर से कूद गए। देखते ही देखते वाहन आग की लपटों में घिर गया। जिसके बाद राहगीर आग बुझाने में उनकी मदद के लिए दौड़ पड़े। लेकिन तब तक वाहन जलकर क्षतिग्रस्त हो गया।
सतीश ने पिछले साल इस इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर को खरीदा था।

EV Fire in Nashik
- फोटो : Twitter
हाल के दिनों में हुई ऐसी कई घटनाएं
हाल ही में ईवी में आग लगने की घटनाओं में Ola Electric (ओला इलेक्ट्रिक), Pure EV (प्योर ईवी) और Jitendra EV Tech (जितेंद्र ईवी टेक) के वाहन भी शामिल हैं। इलेक्ट्रिक स्कूटरों में अचानक से आग लगना चिंता का विषय बन गया है। दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन में आग लगने की घटनाओं के बीच, सरकार ने कहा है कि जब तक इन मामलों की जांच नहीं हो जाती तब तक नए इलेक्ट्रिक वाहनों की लॉन्चिंग नहीं की जाएं।
इस तरह की घटनाओं की एक कड़ी में, मार्च में वेल्लोर जिले में एक पिता और उसकी बेटी की दम घुटने से मौत हो गई थी। उनके इलेक्ट्रिक स्कूटर में चार्जिंग के दौरान विस्फोट के कारण हुए धुएं में दम घुटने से उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद तिरुचिरापल्ली जिले के मणप्पराई में एक इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन में आग लग गई।
इस महीने की शुरुआत में तेलंगाना में घर में चार्जिंग के लिए रखी इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

Pure EV Scooter Fire
- फोटो : For Reference Only
पिछले हफ्ते, 19 अप्रैल को तेलंगाना के निजामाबाद जिले में Pure EV (प्योर ईवी) के एक इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी में आग लग गई थी, जिसमें एक 80 वर्षीय व्यक्ति की जलने से मौत हो गई थी। इस घटना में भी कथित तौर पर इलेक्ट्रिक स्कूटर को घर के अंदर चार्ज किया जा रहा था।
इस घटना पर इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता PURE EV ने गहरा खेद व्यक्त करते हुए एलान किया था कि उसने निजामाबाद और चेन्नई में अपने 2,000 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर को वापस मंगाने का फैसला किया है।

ओला इलेक्ट्रिक S1 Pro स्कूटर में लगी आग
- फोटो : सोशल मीडिया
एक शख्स ने खुद लगाई आग
26 मार्च को पुणे में ओला इलेक्ट्रिक एस1 प्रो स्कूटर में आग लग गई थी। हालांकि इस महीने तमिलनाडु के अंबुर में अपने ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर के परफॉर्मेंस से निराश एक व्यक्ति ने उसमें पेट्रोल डालकर आग लगा दी। उस शख्स का कहना था कि उसने अपने ई-स्कूटर में इसलिए आग लगा दी क्योंकि जब उसने शिकायत की कि उसके वाहन ने 50 किमी के बाद काम करना बंद कर दिया है, तो निर्माताओं ने समय पर मदद नहीं भेजी। अपने ही स्कूटर को आग लगाने वाले शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Nitin Gadkari
- फोटो : PTI
गडकरी की चेतावनी
बिजली से चलने वाले दोपहिया वाहनों में आग लगने की बढ़ती घटनाओं पर चिंतित केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा था कि लापरवाही करने वाली कंपनियों को दंडित किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि एक विशेषज्ञ पैनल की रिपोर्ट मिलने के बाद सभी खराब वाहनों को वापस मंगाने का आदेश दिया जाएगा। मामले की जांच के लिए गठित किया गया है।