फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   essential car pre delivery inspection checklist for new car

Car Tips: नई कार की डिलीवरी लेने से पहले इन बिंदुओं की करें जांच, वरना बाद में उठानी पड़ेगी परेशानी

Sun, 07 Jul 2024 12:52 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Sun, 07 Jul 2024 12:52 PM IST
सार

नई कार की डिलीवरी लेने वालों के लिए यह खबर काम की हो सकती है। अक्सर लोग नई कार की डिलीवरी जोश में लेते हैं और कुछ जरूरी बातों को चेक करना भूल जाते हैं। ऐसे में बाद में उन्हें परेशानी झेलनी पड़ती है। 

विज्ञापन
essential car pre delivery inspection checklist for new car
Car Tips - फोटो : Freepik

विस्तार

कार बाजार में नई कारों की मांग और बिक्री लगातार बढ़ रही है। फाडा यानी फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन हर महीने कारों की बिक्री का आंकड़ा जारी करता रहता है। लोगों ने बीते महीने जमकर नई कार खरीदी है। अगर आपने भी हाल ही में नई कार खरीदी है और आपको कुछ समय बाद नई कार की डिलीवरी मिलने वाली है तो आपको इस खबर से काफी बड़ी जानकारी मिल सकती है। दरअसल, नई कार लेते वक्त अक्सर लोग कुछ जानकारी पूछते हैं, मगर कार की डिलीवरी लेते वक्त बेहद ही कम लोग कार को सही से चेक करते हैं। आगे जानिए आपको किन बातों का ध्यान रखना है।

विज्ञापन

एक्सटीरियर करें चेक

नई कार की डिलीवरी लेते वक्त आपको सबसे पहले कार के एक्सटीरियर की जांच करनी चाहिए। कार का पेंट किसी कोने से हल्क तो नहीं है। कार के किसी भी पार्ट पर कोई स्क्रैच नहीं है। इसके बाद कार की सभी लाइट और इंडीकेटर्स को चेक करना चाहिए। अगर किसी लाइट की रोशनी कम नजर आती है तो आपको बिना देर किए कार डीलर को इसकी जानकारी देनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कार का इंटीरियर

इसके बाद कार के इंटीरियर की जांच करें। अगर कार की सीट के साथ कोई भी परेशानी नजर आती है, तो भी कार डीलर को इसकी जानकारी दें। गाड़ी का इंफोटेनमेंट सिस्टम पूरी तरह से काम करना चाहिए। इसके अलावा कार की सुरक्षा के लिए सभी एयरबैग्स को भी चेक कर सकते हैं। 

विज्ञापन

इंजन पर दें ध्यान

नई कार में अक्सर लोग इंजन पर ध्यान नहीं देते हैं। मगर यही सबसे बड़ी गलती है, जी हां, कई बार देखा गया है कि कार डीलर कार के इंजन के साथ किसी तरह की गड़बड़ी कर देते हैं। ऐसे में कार की इंजन की सही ढंग से जांच करना जरूरी है। इंजन की छोटी-मोटी तार और कोई कनेक्टर या प्लग कही से हटा हुआ तो नहीं है। इंजन की जांच करने के लिए कार की डिलीवरी से पहले एक बार कार को कुछ समय के लिए चलाकर देख लेना चाहिए, ताकि इंजन में किसी भी तरह की दिक्कत को आसानी से पहचाना जा सके। 

कार के दस्तावेजों की जांच

गाड़ी को बाहर और अंदर से चेक करने के बाद कार के सभी दस्तावेजों को भी चेक करना चाहिए। डिलीवरी लेने से पहले यह जांच कर लें कि कार के सभी कागजात असली है, साथ ही पूरे भी हो। कार की मेन्यूल गाइड के साथ कुछ तरह की जानकारी भी कागज पर मिलती है, जिन्हें डीलर से लेना जरूरी है। कार के दस्तावेजों की जांच करने के लिए किसी एक्सपर्ट की मदद भी ली जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed