फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   elon musk meets pm modi says tesla is looking to invest in india, pm modi on america visit

Tesla In India: एलन मस्क की हुई पीएम मोदी से मुलाकात, क्या भारत आएगी टेस्ला, जानें डिटेल

Wed, 21 Jun 2023 09:27 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Wed, 21 Jun 2023 09:27 AM IST
सार

टेस्ला के एलन मस्क ने पीएम मोदी से अमेरिका में मुलाकात की है। दोनों के बीच हुई बैठक के बाद क्या टेस्ला भारत आ सकती है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
elon musk meets pm modi says tesla is looking to invest in india, pm modi on america visit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार निर्माता टेस्ला के सीईओ एलन मस्क और पीएम मोदी की अमेरिका में मुलाकात हुई है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि दोनों के बीच हुई बैठक के बाद क्या टेस्ला की इलेक्ट्रिक कारें भारत में उपलब्ध हो सकती हैं, या फिर अभी टेस्ला को और समय लग सकता है।

विज्ञापन


पीएम और मस्क की हुई मुलाकात
अमेरिका दौरे पर गए पीएम मोदी कई हस्तियों से मुलाकात कर रहे हैं। इसी क्रम में पीएम मोदी और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की भी मुलाकात हुई। पीएम मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट पर दोनों की मुलाकात की फोटो भी शेयर की गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या भारत में होगी एंट्री
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टेस्ला जल्द ही भारत में एंट्री कर सकती है। इसकी जानकारी एलन मस्क ने पीएम मोदी से मुलाकात के बाद दी है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि वह भारत में जितना जल्दी संभव हो सकेगा, उतना जल्दी निवेश करना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें - PDI Checking: नई कार की डिलीवरी लेने से पहले शोरूम पर जरूर करें ये काम, नहीं तो बाद में होगी बड़ी परेशानी


मस्क ने क्या कहा
उन्होंने पत्रकारों की ओर से पूछे जाने के बाद कहा कि मुझे भरोसा है कि टेस्ला भारत में होगी और यह जल्दी ही मानवीय रूप से संभव हो सकेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह पीएम मोदी को समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं और उम्मीद है कि हम भविष्य में कुछ घोषणा करने में सक्षम होंगे। साथ ही मस्क ने बताया है कि वह अगले साल भारत दौरे पर आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें -  CNG: कार में बाहर से सीएनजी लगवाना कितना नुकसानदेह, सिर्फ पांच पॉइंट्स में जानें हर बात

पहले भी मस्क दे चुके हैं बयान
पीएम मोदी से अमेरिका में मुलाकात से पहले भी एलन मस्क भारत आने की बात कह चुके हैं। इससे पहले मस्क ने कहा था कि कंपनी जल्द भारतीय बाजार में एंट्री कर सकती है। इंटरव्यू के दौरान जब मस्क से पूछा गया कि क्या टेस्ला भारत में नई फैक्ट्री के लिए इच्छुक है तो मस्क ने इसका जवाब जरूर में दिया।

यह भी पढ़ें - Sunroof Cars: ये हैं देश की सनरूफ वाली सबसे सस्ती कारें, ड्राइविंग का मजा कर देती हैं दोगुना

भारत आ चुके हैं अधिकारी
हाल में ही टेस्ला के कुछ अधिकारियों ने भारतीय बाजार में संभावनाएं तलाश करने के लिए दौरा किया था। इस दौरान अधिकारियों ने भारत सरकार के अधिकारियों से मुलाकात भी की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक टेस्ला के ही अधिकारियों ने भारत में मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट और आर एंड डी यूनिट लगाने की बात कही थी।

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed