देश की प्रमुख वाहन निर्माता टाटा मोटर्स के लिए ऑटो एक्सपो 2023 काफी खास रहेगा। सोशल मीडिया पर दी जानकारी के मुताबिक कंपनी एक्सपो के दौरान अपने कई मौजूदा वाहनों का इलेक्ट्रिक अवतार भी पेश करेगी। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से ऑटो एक्सपो 2023 में किन मौजूदा कारों का इलेक्ट्रिक वर्जन लाया जा सकता है।
इलेक्ट्रिक अवतार में आएंगी ये कारें
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
कंपनी की ओर से सोशल मीडिया पर एक टीजर शेयर किया गया है। इस टीजर को टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक कार डिविजन की ओर से शेयर किया गया है। इसमें दिखाया गया है कि कंपनी ऑटो एक्सपो में कई इलेक्ट्रिक कारों को पेश करने की तैयारी कर रही है। इनमें पंच, अल्ट्रोज और सफारी जैसी कारें शामिल होंगी। इनके अलावा कंपनी इलेक्ट्रिक कारों के तौर पर कर्व और अविन्या को भी शोकेस करने की तैयारी कर रही है।
यह भी पढ़ें- Electric Two Wheelers: ऑटो एक्सपो 2023 में देखने को मिल सकते हैं ये इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन, जानें खूबियां
कैसी होगी इलेक्ट्रिक पंच
3 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
पंच कंपनी की मौजूदा आईसीई वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी है। इसे भी एक्सपो में इलेक्ट्रिक अवतार में लाने की तैयारी हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इसमें 2626 KWH की बैटरी दे सकती है जिससे एसयूवी को टिगोर इलेक्ट्रिक जितनी रेंज मिल पाएगी। इसे 55 किलोवॉट की मोटर दी जा सकती है जिससे 74 बीएचपी और 170 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इस एसयूवी में भी कंपनी अपनी जिपट्रान तकनीक दे सकती है। उम्मीद की जा रही है कि पंच ईवी सिंगल चार्ज में करीब 300 किलोमीटर की रेंज ऑफर करेगी।
यह भी पढ़ें- Kia In Auto Expo 2023: ऑटो एक्सपो में एक नहीं 10 कारों को शोकेस करेगी किआ, जानें क्या है पूरा प्लान
अल्ट्रोज ईवी में क्या होगा खास
4 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
कंपनी की दूसरी इलेक्ट्रिक कार अल्ट्रोज होगी जिसे ऑटो एक्सपो में पेश करने की तैयारी की जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 30.2 KWH की बैटरी को दिया जा सकता है। जिससे 350 किलोमीटर की रेंज मिल पाएगी। इस कार में कंपनी पीएमएस इलेक्ट्रिक मोटर दे सकती है जिससे कार को 129 पीएस और 245 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिल पाएगा। अल्ट्रोज के इलेक्ट्रिक अवतार को कंपनी जिनेवा एक्सपो में तीन साल पहले पेश कर चुकी है।
यह भी पढ़ें- BYD Seal EV: ऑटो एक्सपो में बीवाईडी दिखाएगी नई इलेक्ट्रिक कार, जानें कैसे होंगे फीचर्स और किसे मिलेगी टक्कर
हैरियर या सफारी ईवी की क्या हैं खूबियां
5 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
कंपनी की ओर से सोशल मीडिया पर जो टीजर जारी किया गया है। उसमें एक एसयूवी की झलक भी दिखाई गई है। लेकिन अभी इलेक्ट्रिक सफारी या हैरियर में कितनी क्षमता की मोटर और बैटरी दी जा सकती है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। अगर हैरियर या सफारी को इलेक्ट्रिक अवतार में लाया जाता है तो ग्राहकों के पास इलेक्ट्रिक सेगमेंट में सबसे ज्यादा विकल्प टाटा की ओर से आएंगे।
यह भी पढ़ें- Kia New 7 Seater SUV: किआ ला रही है सेल्टॉस से बेहतर नई सात सीटर एसयूवी, मिलेंगे ऐसे फीचर्स