फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Electric and hydrogen-powered truck maker Nikola founder Trevor Milton sentenced to four years in prison

Nikola: निकोला के संस्थापक ट्रेवर मिल्टन को धोखाधड़ी के लिए चार साल की सजा, जानें डिटेल्स

Tue, 19 Dec 2023 11:00 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 19 Dec 2023 11:00 PM IST
सार

इलेक्ट्रिक और हाइड्रोजन ट्रक बनाने वाली कंपनी निकोला के संस्थापक ट्रेवर मिल्टन को सोमवार को चार साल की जेल की सजा सुनाई गई। उन्हें पिछले साल निवेशकों से झूठ बोलने का दोषी पाया गया था।

विज्ञापन
Electric and hydrogen-powered truck maker Nikola founder Trevor Milton sentenced to four years in prison
Trevor Milton - फोटो : Social Media

विस्तार

इलेक्ट्रिक और हाइड्रोजन ट्रक बनाने वाली कंपनी निकोला के संस्थापक ट्रेवर मिल्टन को सोमवार को चार साल की जेल की सजा सुनाई गई। उन्हें पिछले साल निवेशकों से झूठ बोलने का दोषी पाया गया था।
विज्ञापन


मैनहट्टन के संघीय अभियोजकों ने कहा कि मिल्टन ने निवेशकों को गुमराह किया। उन्होंने यह दावा किया कि निकोला ने "शुरुआत से" ही पिकअप ट्रक बनाया था, और कहा था कि उसने अपनी खुद की बैटरी विकसित की थी। जबकि वह जानता था कि वह उन्हें खरीद रहा है। और निकोला वन सेमी-ट्रक बनाने में उसे शुरूआती सफलता मिली थी। जबकि वह जानता था कि यह ट्रक काम नहीं करता है।
विज्ञापन


मैनहट्टन की संघीय अदालत में सुनवाई के दौरान सजा सुनाते हुए, अमेरिकी जिला जज एडगर रामोस ने मिल्टन को बताया कि वह जानते थे कि कंपनी के बारे में उनके बयान झूठे थे। रामोस ने कहा, "यह सुनना आपके या आपके परिवार के लिए कितना भी कठिन क्यों न हो, मेरा मानना है कि जूरी सही थी।" हालांकि, जज ने मिल्टन को अपनी सजा के खिलाफ अपील के दौरान जमानत पर रिहा करने की अनुमति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियोजकों ने पिछले हफ्ते रामोस से आग्रह किया था कि वह मिल्टन (41 साल) को लगभग 11 साल की जेल की सजा सुनाएं। जो कि 2022 में निवेशकों से धोखाधड़ी का दोषी पाए जाने के बाद थेरानोस की संस्थापक एलिजाबेथ होम्स की सजा के अनुरूप है।

सुनवाई के दौरान सजा सुनाए जाने से पहले अभियोजक मैथ्यू पोडोलस्की ने कहा, "एक संदेश जाना चाहिए कि चाहे आप उद्यमी हों, स्टार्टअप के संस्थापक हों या कॉर्पोरेट एग्जीक्यूटिव हों, जब आप बाहर निकलते हैं और अपनी कंपनी के बारे में बात करते हैं, तो आपको ईमानदार होना चाहिए।"

मिल्टन के वकीलों ने कहा था कि उन्हें प्रोबेशन मिलनी चाहिए, यह तर्क देते हुए कि कोई भी गलत बयान उनकी फीनिक्स स्थित कंपनी में उनके "गहरे निहित आशावाद" का नतीजा था। और होम्स का मामला अलग था क्योंकि उनके झूठ ने लोगों को चिकित्सकीय जोखिम में डाल दिया।

सजा सुनाए जाने से पहले मिल्टन ने काफी देर तक बात की, जिसमें उन्होंने बाइबल की शिक्षाओं का हवाला दिया और अपने परिवार और ग्रामीण पृष्ठभूमि के बारे में बताया। उन्होंने रामोस को बताया कि जेल की सजा के बजाय प्रोबेशन उनके लिए अच्छा होगा क्योंकि इससे वह अपनी बीमार पत्नी की देखभाल कर सकते हैं। मिल्टन ने कहा, "मेरा किसी को भी नुकसान करने का इरादा नहीं था और मैंने मुझ पर लगाए गए अपराधों को नहीं किया था।"

न्यायाधीश इस बात से सहमत थे कि होम्स का मामला मिल्टन से अलग था। क्योंकि थेरानोस ने ऐसी गलत तकनीक की मार्केटिंग की जिसने लोगों के स्वास्थ्य को प्रभावित किया।

लेकिन रामोस ने मिल्टन की इस सफाई को स्वीकार नहीं किया कि उन्होंने काफी जोश से अपनी बात रखी और उनका इरादा निवेशकों को नुकसान पहुंचाने का नहीं था। उन्होंने कहा, "कानून अच्छे इरादों के लिए छूट नहीं देता।"


अक्तूबर 2022 में मिल्टन को एक प्रतिभूति धोखाधड़ी के आरोप और दो वायर धोखाधड़ी के आरोपों में दोषी ठहराया गया था। और एक अतिरिक्त प्रतिभूति धोखाधड़ी के आरोप से बरी कर दिया गया था। निकोला ने 2021 में अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग द्वारा लाए गए नागरिक आरोपों को निपटाने के लिए 125 मिलियन डॉलर का भुगतान करने पर सहमति व्यक्त की थी।

कंपनी के शेयर अब 1 डॉलर से कम पर कारोबार कर रहे हैं, जो जून 2020 में 60 डॉलर से ज्यादा के शिखर से नीचे आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed