{"_id":"668be9f9255f0bcee70ef2d8","slug":"ducati-hypermotard-698-mono-launched-in-india-know-price-specifications-features-2024-07-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ducati: लग्जरी मोटरसाइकिल ब्रांड ने भारत में लॉन्च की नई हाइपरमोटार्ड 698 मोनो, सबसे दमदार इंजन का दावा","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Ducati: लग्जरी मोटरसाइकिल ब्रांड ने भारत में लॉन्च की नई हाइपरमोटार्ड 698 मोनो, सबसे दमदार इंजन का दावा
Mon, 08 Jul 2024 07:00 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 08 Jul 2024 07:00 PM IST
सार
लग्जरी मोटरसाइकिल ब्रांड Ducati (डुकाटी) ने सोमवार को भारत में अपनी ऑल-न्यू Hypermotard 698 Mono (हाइपरमोटार्ड 698 मोनो) को लॉन्च किया है। कंपनी ने इस बाइक में दुनिया का सबसे दमदार सिंगल-सिलेंडर इंजन देने का दावा किया है।
विज्ञापन
Ducati Hypermotard 698 Mono
- फोटो : Ducati
विस्तार
लग्जरी मोटरसाइकिल ब्रांड Ducati (डुकाटी) ने सोमवार को भारत में अपनी ऑल-न्यू Hypermotard 698 Mono (हाइपरमोटार्ड 698 मोनो) को लॉन्च किया है। नई हाइपरमोटार्ड 698 मोनो की कीमत 16,50,000 रुपये (एक्स-शोरूम इंडिया) रखी गई है। शुरुआत में, इस मोटरसाइकिल की सिर्फ स्टैंडर्ड वर्जन उपलब्ध है। जबकि इसका ज्यादा स्पोर्टियर RVE मॉडल बाद में आने वाला है। कंपनी ने इस मॉडल के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। जबकि इसकी डिलीवरी जुलाई के आखिर तक शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Trending Videos
Ducati Hypermotard 698 Mono
- फोटो : Ducati
इंजन पावर
हाइपरमोटार्ड 698 मोनो में एक दमदार इंजन मिलता है। यह 659cc, लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर यूनिट, जिसे सुपरक्वाड्रो मोनो कहा जाता है, दुनिया में अपनी तरह का सबसे दमदार इंजन होने का दावा करता है। यह 77.5 bhp का पावर और 63 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। और इसमें एक स्मूथ राइड के लिए 6-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच आता है। जो लोग और भी ज्यादा स्पोर्टी विकल्प चाहते हैं, उनके लिए एक्ट्रा के तौर पर एक क्विकशिफ्टर उपलब्ध है।

डिजाइन एलिमेंट्स
डुकाटी हाइपरमोटार्ड 698 मोनो का डिजाइन एलिमेंट्स कंपनी के दूसरे मॉडल, डुकाटी हाइपरमोटार्ड 950 से प्रभावित है। एक प्रमुख चोंच के साथ शार्प एलईडी हेडलाइट, स्लीक फ्यूल टैंक और इंटीग्रेटेड टेल सेक्शन सभी बड़े मॉडल की याद दिलाते हैं। टेल के नीचे मौजूद ट्विन एग्जॉस्ट पाइप हाइपरमोटार्ड की एक सिग्नेचर फीचर बनी हुई है।
डुकाटी हाइपरमोटार्ड 698 मोनो का डिजाइन एलिमेंट्स कंपनी के दूसरे मॉडल, डुकाटी हाइपरमोटार्ड 950 से प्रभावित है। एक प्रमुख चोंच के साथ शार्प एलईडी हेडलाइट, स्लीक फ्यूल टैंक और इंटीग्रेटेड टेल सेक्शन सभी बड़े मॉडल की याद दिलाते हैं। टेल के नीचे मौजूद ट्विन एग्जॉस्ट पाइप हाइपरमोटार्ड की एक सिग्नेचर फीचर बनी हुई है।
Ducati Hypermotard 698 Mono
- फोटो : Ducati
ब्रेकिंग और सस्पेंशन
एक स्टील ट्रेलिस फ्रेम डुकाटी हाइपरमोटार्ड 698 मोनो की नींव बनाता है, जो एक स्टील-ट्यूब सबफ्रेम और एक एल्यूमीनियम स्विंगआर्म से जुड़ा होता है। सस्पेंशन की बात करें तो, आगे की तरफ सटीक हैंडलिंग के लिए एडजस्टेबल मार्जोची USD फोर्क और पीछे की तरफ बेहतर कंट्रोल और आराम के लिए सैच मोनोशॉक दिया गया है। ब्रेकिंग परफॉर्मेंस के लिए 330mm डिस्क ब्रेम्बो M4.32 कैलिपर्स से आता है।

राइडिंग मोड्स
इस बाइक में राइडर को तीन पावर मोड का ऑप्शन मिलता है। कोनों में ऑप्टिमाइज्ड ब्रेकिंग के लिए कॉर्नरिंग ABS का इस्तेमाल कर सकते हैं। राइडिंग की स्थिति के अनुसार चार राइड मोड में से चुन सकते हैं और ट्रैक्शन और व्हीली कंट्रोल सिस्टम का फायदा उठा सकते हैं। आसानी से मॉनिटरिंग और एडजस्टमेंट के लिए एक 3.8-इंच का एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया गया है।