फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Heater In Car: सर्दियों में कार में हीटर चलाते वक्त ना करें ये भूल, पड़ सकती है जान पर भारी

Tue, 25 Oct 2022 03:51 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Tue, 25 Oct 2022 03:51 PM IST
सार

ठंड के मौसम में कार में ब्लोअर या हीटर चलाना आम बात है। लेकिन हीटर चलाते समय छोटी सी गलती भी भारी पड़ सकती है। आइए जानते हैं कैसे कार में सुरक्षित तरीके से हीटर चलाया जा सकता है। 

विज्ञापन
Do not make this mistake while running the heater in the car in winter, it can be heavy on life
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

सर्दी का मौसम दस्तक दे चुका है। ऐसे में लोग ठंड से बचने के लिए कार में हीटर या ब्लोअर का उपयोग करते हैं। इसे चलाने पर जहां आराम महसूस होता है वहीं आपकी छोटी सी गलती आपकी जानपर भारी पड़ सकती है। इस खबर में हम आपको ऐसी छोटी सी गलती की जानकारी दे रहे हैं जिसे ध्यान रखकर आप सुरक्षित तरीके से ठंड में कार के अंदर हीटर चला सकते हैं।

गर्म हवा अंदर रहकर पहुंचाती है नुकसान 

Do not make this mistake while running the heater in the car in winter, it can be heavy on life
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

हीटर चलाने के बाद ज्यादातर लोग हवा को बाहर नहीं निकालते जिससे वही हवा अंदर रह जाती है और बार-बार कार के अंदर घूमती रहती है। काफी समय बाद जब हवा विषैली हो जाती है तो शरीर पर बुरा असर डालती है।

घुट सकता है दम 

Do not make this mistake while running the heater in the car in winter, it can be heavy on life
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

सर्दी के मौसम में कार में हीटर चलाकर रखने से कार सवार का दम भी घुट सकता है। असल में कार स्टार्ट होने के बाद कार्बन डाई ऑक्साइड, सल्फराइड, मोनो ऑक्साइड और नाइट्रोजन ऑक्साइड जैसी विषैली गैस कार से निकलती है जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती हैं। यह गैस हीटर के जरिए कार के अंदर आ जाती हैं और कार गैस चैंबर में बदल जाती है। ऐसी गैस खून के हीमोग्लोबीन से ऑक्सीजन की तुलना में बहुत तेजी से चिपकती हैं। इसके बाद दम घुटने लगता है।

यह भी पढ़ें - High Beam Light: हाई बीम पर चलाते हैं कार तो हो जाएं सतर्क, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन

हल्का शीशा खोलें 

Do not make this mistake while running the heater in the car in winter, it can be heavy on life
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

अगर आप भी कार के हीटर का सुरक्षित इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको दो बात जरूर ध्यान में रखनी चाहिए। पहली बात ये कि जब भी आप कार के हीटर को चलाएं तो इस बात का ध्यान रखें कि कार का शीशा थोड़ा खुला रहे। ऐसा करके आपको हल्की ठंड जरूर लगेगी लेकिन कार में ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी।

यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ

विज्ञापन

एसी में इस बटन को दबाएं 

Do not make this mistake while running the heater in the car in winter, it can be heavy on life
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

हल्के शीशे खोलने के साथ ही कार के एसी के साथ एक बटन दिया गया होता है जिसको दबाने पर बाहर की हवा अंदर आती है और अंदर की हवा बाहर निकलती रहती है। इस बटन पर एक फोटो बनी होती है जिसपर बाहर से कार के अंदर एक तीर का निशान होता है। इस बटन को एक्टिव करने से बाहर की हवा अंदर आती है और अंदर की हवा बाहर भी जाती है जिससे एयर वेंटिलेशन बना रहता है।

यह भी पढ़ें - Base Variant Car: क्या फायदे का सौदा है कार का बेस वैरिएंट खरीदना, कीमत और फीचर्स में होता है फर्क

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed