फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Do not make these five mistakes before selling your car, resale value gets reduced, know everything

Car Care Tips: अपनी कार बेचने से पहले न करें ये पांच गलतियां, रीसेल वैल्यू हो जाती है कम, जानें सबकुछ

Sun, 05 Nov 2023 11:58 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Sun, 05 Nov 2023 11:58 AM IST
सार

अगर आप भी अपनी पुरानी कार को बेचने की तैयारी कर रहे हैं। तो किन पांच गलतियों को ना करके आप भी अपनी कार की रीसेल वैल्यू को बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Do not make these five mistakes before selling your car, resale value gets reduced, know everything
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अक्सर लोग अपनी कार में कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं। जिनके कारण कार की रीसेल वैल्यू काफी कम हो जाती है। हम इस खबर में आपको ऐसी पांच गलतियों की जानकारी दे रहे हैं। जिनके कारण कार को बेचते समय वैल्यू काफी ज्यादा कम हो सकती है। साथ ही इनसे बचने की जानकारी भी दे रहे हैं।

विज्ञापन


काम के हैं कागज
कार से जुड़े सभी तरह के कागजों को काफी संभालकर रखना चाहिए। जब भी आप अपनी कार को बाजार में बेचने जाएंगे तब इन सभी कागजों की जरूरत होती है। अगर कार से जुड़े कोई भी कागज खराब हो जाएं या फिर खो जाएं तो फिर कार की रीसेल वैल्यू पर बुरा असर होता है। इसलिए कार की आरसी, प्रदूषण, इंश्योरेंस जैसे कागज संभाल कर रखें।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Car Care Tips: कार में क्लच का होता है महत्वपूर्ण काम, इन पांच तरीकों से बढ़ाएं क्लच की उम्र
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्विस से जुड़े कागज भी रखें संभालकर
जब भी कार की सर्विस होती है तो सर्विस सेंटर की ओर से गाड़ी में क्या क्या काम किया गया है। उसकी जानकारी के साथ बिल मिलता है। अगर आप इन बिल को संभालकर रखते हैं। तो कार बेचते समय संभावित ग्राहक को दिखाकर कार की हिस्ट्री की जानकारी बताने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा


ज्यादा ना चलाएं कार
अगर आप बिना वजह की अपनी कार को काफी ज्यादा चलाते हैं। तो इससे आप पेट्रोल या डीजल में अपना पैसा खराब करते हैं साथ ही ज्यादा चलने के कारण कार की रीसेल वैल्यू भी कम हो जाती है। इसलिए कोशिश करें कि जब भी जरूरत हो तभी कार को चलाएं।

यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च

खराब पार्ट्स से नुकसान
कुछ लोग पैसे बचाने के लिए कार में कई बार खराब क्वालिटी और नकली पार्ट्स को लगवा लेते हैं। ऐसा करके ना सिर्फ वह कार का नुकसान करते हैं बल्कि इससे कार की रीसेल वैल्यू को भी कम कर लेते हैं।

यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ

जरूरी है कार की कंडीशन
जब भी कार को बेचने जाएं उससे पहले कार की कंडीशन सही होना काफी जरूरी होता है। कई बार लापरवाही के कारण और ट्रैफिक के कारण कार में कई जगह स्क्रैच और डेंट पड़ जाते हैं। जिससे कार की कंडीशन खराब लगती है। ऐसे में कार को बेचते समय रीसेल वैल्यू कम हो जाती है।

यह भी पढ़ें - Fuel Type: पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी, जानें कौन सी कार खरीदना होगी समझदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed