फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Do not do these carelessness in cars with airbags, instead of safety the danger will increase, know everything

Car Care Tips: एयरबैग वाली कारों में न करें ये लापरवाही, सुरक्षा की जगह बढ़ जाएगा खतरा, जानें सबकुछ

Sun, 31 Dec 2023 12:52 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Sun, 31 Dec 2023 12:52 PM IST
सार

एयरबैग को कारों में सुरक्षा के लिए दिया जाता है। लेकिन लोगों की लापरवाही के कारण एयरबैग सुरक्षा करने की जगह खतरा बन जाते हैं। ऐसा कैसे होता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Do not do these carelessness in cars with airbags, instead of safety the danger will increase, know everything
Volkswagen Virtus Airbag - फोटो : Volkswagen

विस्तार

कारों में सुरक्षा को बढ़ाने के लिए एयरबैग जैसे फीचर्स को दिया जाता है। लेकिन लोगों की लापरवाही के कारण सुरक्षा देने वाले एयरबैग से हादसे का खतरा बढ़ जाता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि किस तरह की लापरवाहियों के कारण सुरक्षा पर खतरा बढ़ जाता है।

विज्ञापन


स्टीयरिंग से सुरक्षित दूरी है जरूरी
कार चलाते हुए हमेशा स्टीयरिंग से सुरक्षित दूरी रखना जरूरी होता है। कभी भी स्टीयरिंग के ज्यादा पास रहते हुए कार नहीं चलानी चाहिए। इसका कारण यह है कि ड्राइवर के लिए कार में एयरबैग को स्टीयरिंग के अंदर दिया जाता है। अगर आप कार के स्टीयरिंग के काफी पास रहते हुए कार चलाते हैं और हादसा हो जाता है तो आपकी छाती और चेहरे पर गंभी चोट आ सकती हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल
विज्ञापन
विज्ञापन


डैशबोर्ड पर पैर रखकर न करें सफर
कार में सफर करते हुए कभी भी डैशबोर्ड पर पैर नहीं रखने चाहिए। लेकिन कुछ लोगों को सफर के दौरान डैशबोर्ड पर पैर रखने की आदत होती है। जिससे हादसे के समय एयरबैग खुलने से आपके पैर को चोट लग सकती है और कुछ मामलों में फ्रैक्चर भी हो सकता है।


यह भी पढ़ें -  Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज

डैशबोर्ड पर न रखें सामान
कुछ लोगों की आदत होती है कि वह कार में डैशबोर्ड पर सामान रखते हैं। लेकिन कार के डैशबोर्ड में भी को-पैसेंजर के लिए एयरबैग दिए जाते हैं। ऐसे में अगर कार के डैशबोर्ड पर सामान होगा तो एयरबैग खुलने में परेशानी हो सकती है। ऐसा भी हो सकता है कि एयरबैग खुलने पर सामान एयरबैग के साथ आपकी ओर आ जाए और आपको चोट लग जाए।

यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल

हमेशा लगाएं सीटबेल्ट
कार चलाते हुए हमेशा सीटबेल्ट का उपयोग करना आपकी सुरक्षा को बढ़ा देता है। कार में हमेशा सीट बेल्ट लगाने पर हादसे के समय एयरबैग खुलते हैं और सेफ्टी के दोनों ही फीचर आपको हादसे से सुरक्षित रखते हैं। लेकिन सीटबेल्ट न लगाने पर कई बार एयरबैग नहीं खुल पाते जिससे कार सवार की सुरक्षा को खतरा हो सकता है।

यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed