स्कूटर कंपैरिजन: टीवीएस आईक्यूब को टक्कर देने आया नया एथर कोनार्क, एक लाख से कम में जानें कौन-सा ईवी है बेस्ट
भारतीय ईवी बाजार में मुकाबला लगातार तेज होता जा रहा है। अब एथर ने काेनार्क इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह टीवीएस आईक्यूब के सबसे किफायती 2.3 kWh वेरिएंट को सीधी टक्कर दे रहा है। दोनों ब्रांड्स अलग-अलग रेंज और स्पीड वेरिएंट्स पेश करते हैं। क्या एथर अपनी कम कीमत और AeBS सेफ्टी फीचर्स से आईक्यूब को पछाड़ पाएगा? जानिए पूरी तुलना विस्तार से।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एथर काेनार्क एक के बेस वेरिएंट की कीमत 99,999 है और इसकी क्लेम्ड IDC रेंज 100 किमी है। वहीं, टीवीएस आईक्यूब के 2.3 kWh वेरिएंट की कीमत करीब 1.16 लाख है और इसकी क्लेम्ड आईडीसी रेंज 114 किमी है। यानी एंट्री प्राइस के मामले में एथर आगे है, जबकि आईक्यूब बेस वेरिएंट ज्यादा रेंज देता है।
कोनार्क एस लाइनअप में आगे 125 किमी रेंज वाला मिड वेरिएंट करीब 1.22 लाख और 161 किमी रेंज वाला टॉप वेरिएंट करीब ₹1.45 लाख में आता है।
रेंज में कौन आगे?
रेंज की तुलना करने पर दोनों कंपनियों के अलग-अलग बैटरी विकल्प मौजूद हैं।
- एथर कोनार्क एस बेस: 100 किमी आईडीसी
- टीवीएस आईक्यूब 2.3 kWh: 114 किमी आईडीसी
- कोनार्क एस मध्य: 125 किमी आईडीसी
- टीवीएस आईक्यू 3.5 kWh: 145किमी आईडीसी
- कोनार्क एस टॉप: 161 किमी आईडीसी
- टीवीएस आईक्यूब एसटी 5.3 किलोवाट: 212 किमी आईडीसी
- एथर का 200 किमी रेंज वाला वेरिएंट भी चर्चा में है, लेकिन इसकी कीमत अभी कन्फर्म नहीं हुई है।
किसकी स्पीड में कितना अंतर?
- टॉप स्पीड की बात करें तो आईक्यूब का बेस वेरिएंट 68 किमी/घंटा तक जाता है, जबकि बाकी वेरिएंट्स की टॉप स्पीड 82 किमी/घंटा है।
- एथर कोनार्क एस लाइन की टॉप स्पीड 70 किमी/घंटा है। वहीं कोनार्क जेड लाइन की टॉप स्पीड 80 किमी/घंटा बताई गई है।
- यानी बेस मॉडल में दोनों की स्पीड करीब है, जबकि ऊपरी आईक्यूब वेरिएंट ज्यादा तेज हैं।
ब्रेकिंग में एथर का नया सिस्टम
- कोनार्क में एथर ने AeBS नाम का नया ब्रेकिंग सिस्टम दिया है। कंपनी का दावा है कि यह पारंपरिक सीबीएस की तुलना में 20 फीसदी ज्यादा ब्रेकिंग फोर्स देता है।
- दूसरी तरफ आईक्यूब में पारंपरिक सीबीएस सिस्टम दिया गया है। यानी ब्रेकिंग टेक्नोलॉजी के मामले में एथर ने कोनार्क में नया सिस्टम पेश किया है।
चार्जिंग में दोनों का क्या हाल?
दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर पोर्टेबल ऑनबोर्ड चार्जर के साथ आते हैं।
एथर काेनार्क में ऑप्शनल एड-ऑन के जरिए चार्जिंग क्षमता को 900W तक ले जाया जा सकता है। वहीं आईक्यूब में स्टैंडर्ड चार्जर 950W का है। इसलिए चार्जिंग क्षमता के मामले में आईक्यूब का स्टैंडर्ड सेटअप थोड़ा आगे है।
कोनार्क में कौन से फीचर्स मिलते हैं?
एथर ने काेनार्क में कुछ ऐसे फीचर्स भी दिए हैं, जो इसे अलग बनाते हैं। इसमें नया AeBS ब्रेकिंग सिस्टम शामिल है। इसके अलावा मैजिक की फीचर दिया गया है, जो कीलेस एंट्री की सुविधा देता है। ये फीचर्स आईक्यूब में अभी उपलब्ध नहीं हैं।
किसके लिए कौन सा स्कूटर?
- अगर आपकी पहली प्राथमिकता कम कीमत में इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना है, तो 99,999 की शुरुआती कीमत के साथ एथर कोनार्क आकर्षक विकल्प बनता है।
- वहीं अगर आपको ज्यादा रेंज चाहिए तो आईक्यूब के ऊपरी वेरिएंट्स में 145 किमी और 212 किमी तक की क्लेम्ड आईडीसी रेंज उपलब्ध है।
- दूसरी ओर, कोनार्क में नया ब्रेकिंग सिस्टम और मैजिक की जैसे फीचर्स इसे अलग पहचान देते हैं।
- हालांकि एथर के जेडज लाइन और 200 किमी वाले वेरिएंट की कीमत सामने आने के बाद तस्वीर और बदल सकती है। इसलिए खरीदारी का फैसला करते समय सिर्फ शुरुआती कीमत नहीं, बल्कि बैटरी, रेंज, स्पीड और फीचर्स के हिसाब से समान कीमत वाले वेरिएंट की तुलना करना ज्यादा बेहतर रहेगा।