फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   confused between suv and sedan which car type suits your

Auto Tips: एसयूवी और सेडान में हो रही है दुविधा? यहां जानिए आपके लिए बेहतर विकल्प

Mon, 08 Jul 2024 02:23 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Mon, 08 Jul 2024 02:23 PM IST
सार

नई कार खरीदने जा रहे हैं और तय नहीं कर पा रहे हैं कि एसयूवी और सेडान में से किसका चुनाव करें। अगर हां, तो यह आर्टिकल आपको काफी जानकारी दे सकता है। यहां जानिए दोनों कारों में क्या अंतर है और किस विकल्प का चुनाव कर सकते हैं। 

विज्ञापन
confused between suv and sedan which car type suits your
Auto Tips - फोटो : Freepik

विस्तार

इस मानसून के मौसम नई कार लेने की सोच रहे हैं, मगर उलझन में है कि सेडान लें या एसयूवी तो आपको इस खबर से मदद मिल सकती है। अक्सर लोगों के साथ ऐसा होता है कि वे सेडान और एसयूवी में सही चुनाव नहीं कर पाते हैं। आपको जानकारी के लिए बता दें कि सेडान और एसयूवी दोनों अलग-अलग श्रेणी की कारे हैं। हाल के दिनों में एसयूवी की मांग में बढ़ोतरी देखने को मिली है तो वहीं, सेडान कारों की बिक्री घटी है। हालांकि, ऐसा बिल्कुल नहीं है कि अब कार बाजार से सेडान कार के प्रति लोगों का आकर्षण समाप्त हो गया है।  

विज्ञापन

एसयूवी और सेडान का लुक

एसयूवी की बात करें तो इसका साइज बड़ा होता है। इस कार में ग्राउंड क्लीयरेंस भी काफी ऊंचा होता है। इस कार में सीटिंग सिस्टम भी थोड़ा ऊंचा होता है। साथ ही कार के केबिन में सवारियों को ज्यादा स्पेस मिलता है। एसयूवी कॉम्पैक्ट साइज, एसयूवी मिडसाइज और फुली एसयूवी की श्रेणी में आती है। 
वहीं, सेडान कार एक अलग क्लास के साथ आती है। सेडान में कम ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। मगर फिर यह कार बेहतर फ्यूल मैनेजमेंट के साथ आती है। इसका स्टाइलिश लुक और ऐरोडॉयमिक एफिशियंसी इसे अलग श्रेणी में रखती है। इसमें भी कॉम्पैक्ट से लेकर फुल साइज तक का विकल्प मिलता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एसयूवी और सेडान की क्षमता

एसयूवी कार जहां लोगों को कई विकल्प देती है। वहीं, सेडान स्पोर्टी परफॉर्मेंस की वजह से लोगों की पसंद बनती है। हालांकि, इसमें इंजन की क्षमता और साइज काफी हद तक नजर में रहता है। एसयूवी का साइज बड़ा होता है, ऐसे में इस कार की हैंडलिंग थोड़ी कठिन होती है। एसयूवी में ज्यादा रिजिड सस्पेंशन मिलता है तो वहीं, सेडान में स्मूथ राइडिंग अनुभव मिलता है। मगर कठिन या फिर टूटे-फूटे रास्तों पर एसयूवी बेहतर ढंग से चलती है, क्योंकि इसमें अच्छा ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है।

विज्ञापन

एसयूवी और सेडान में सुरक्षा

नई कार लेते वक्त उसमें मिलने वाली सुरक्षा काफी मायने रखती है। गाड़ी की बिल्ड क्वालिटी काफी हद तक कार को सुरक्षा देने में अहम भूमिका निभाती है। मगर कार के साइज और सेफ्टी रेटिंग भी काफी जरूरी होती है। एसयूवी और सेडान दोनों ही कारों में सुरक्षा के लिए कई फीचर्स मिलते हैं, जैसे- एयरबैग्स और टीपीएमएस आदि। मगर फिर भी एसयूवी कार सुरक्षा के मामले में थोड़ी आगे रहती है। अगर आप हाइवे या किसी लंबे सफर पर अक्सर जाते हैं तो एसयूवी बेहतर विकल्प हो सकती है। वहीं, सेडान शहरों में राइडिंग करने के लिए अच्छा ऑप्शन साबित होती है। मगर इसके बाद भी काफी लोग शहरों में गाड़ी चलाने के लिए भी एसयूवी की ओर अपने कदम बढ़ा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed