फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Comedian John Oliver brutally made fun of Elon Musk badly, Tesla CEO retaliated

Elon Musk: कॉमेडियन जॉन ओलिवर ने एलन मस्क का बुरी तरह से उठाया मजाक, टेस्ला के सीईओ ने किया पलटवार

Thu, 21 Dec 2023 06:09 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 21 Dec 2023 06:09 PM IST
सार

आप चाहे उन्हें प्यार करें या नफरत, एलन मस्क की अनदेखी करना मुमकिन नहीं। हाल ही में कॉमेडियन जॉन ओलिवर द्वारा होस्ट किए गए बेहद लोकप्रिय एचबीओ शो "लास्ट वीक टुनाइट" के लेटेस्ट एपिसोड का फोकस टेस्ला के सीईओ पर था। जानें डिटेल्स।

विज्ञापन
Comedian John Oliver brutally made fun of Elon Musk badly, Tesla CEO retaliated
elon musk - फोटो : social media

विस्तार

आप चाहे उन्हें प्यार करें या नफरत, एलन मस्क की अनदेखी करना मुमकिन नहीं। हाल ही में कॉमेडियन जॉन ओलिवर द्वारा होस्ट किए गए बेहद लोकप्रिय एचबीओ शो "लास्ट वीक टुनाइट" के लेटेस्ट एपिसोड का फोकस टेस्ला के सीईओ पर था। इसमें उन्होंने दुनिया के सबसे अमीर शख्स और उनके कुछ विचित्र कारोबारी तरीकों का बहुत तीखा विश्लेषण पेश किया।
विज्ञापन


पूरे एपिसोड के दौरान ओलिवर अपने पूरे फॉर्म में नजर आए। उन्होंने मस्क के खुद को संचालित करने और अपने अनगिनत कारोबारों को संभालने के वास्तविक तरीकों का हास्यपूर्ण संदर्भ लिया। उन्होंने टेस्ला के शुरुआती दिनों में 'बैट एंड स्विच' रणनीति, मस्क के उत्पाद लॉन्च से जुड़ी अनगिनत गलतियों की ओर इशारा किया। जैसे साइबरट्रक के अनावरण के दौरान टूटा हुआ कांच और कैसे मस्क ने कोविड के चरम के दौरान अपनी कैलिफोर्निया फैक्ट्री को चालू रखने का प्रयास किया।
विज्ञापन


ओलिवर ने इस तथ्य को स्वीकार किया कि मस्क एक बेहद पावरफुल वैश्विक व्यक्ति के रूप में उभरे हैं। यहां तक कि यह भी बताया कि कैसे कई लोग मानते हैं कि मस्क कुल मिलाकर 'पॉजिटिव' हैं। कॉमेडियन ने इस बात पर भी जोर दिया कि मस्क कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अहम भूमिका निभाते हैं। ओलिवर द्वारा हाइलाइट की गई एक ऐसी रिपोर्ट में कहा गया है, "मस्क की कंपनियां इंटरनेट, पावर ग्रिड, परिवहन प्रणाली, ऑर्बिट में वस्तुओं, राष्ट्र की सुरक्षा इंफ्रास्ट्रक्चर और इसकी ऊर्जा आपूर्ति पर ज्यादा नियंत्रण रखती हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


और अपने विशिष्ट बेपरवाह अंदाज में, ओलिवर मस्क के लिए सम्मान और व्यंग्य दोनों का मिश्रण करते हैं। एपिसोड के एक हिस्से में वे कहते हैं, "शायद मैं अब उनके काम से ज्यादा प्रभावित हूं, लेकिन इस बात से ज्यादा चिंतित हूं कि वह ही ये सब कर रहे हैं।"


एपिसोड प्रसारित होने के बाद जवाब आने ही वाला था, और हुआ भी। मस्क ने एक्स पर ट्वीट किया, जिसे पहले ट्विटर कहा जाता था, जब उन्होंने माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म का अधिग्रहण किया और उन्होंने इसमें कई बदलाव किए। मस्क ने लिखा, "ओलिवर कई साल पहले शानदार थे, लेकिन तब मजाकिया होना बंद कर दिया जब उन्होंने अपनी आत्मा को 'वोकनेस' को बेच दिया, जहां हास्य मूल रूप से गैरकानूनी है।" बता दें कि वोकनेस का मतलब सामाजिक और राजनीतिक न्याय के प्रति बढ़ती जागरूकता और संवेदनशीलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed