फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   citroen is planning to launch new sedan car in india, know features and other details

Citroen New Car: सिट्रॉएन कर रही नई कार लाने की तैयारी, जानें कैसे होंगे फीचर्स और किनसे होगा मुकाबला

Sat, 20 May 2023 06:31 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Sat, 20 May 2023 06:31 PM IST
सार

फ्रेंच कार कंपनी सिट्रॉएन की ओर से भारतीय बाजार में नई कार को लॉन्च किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें कैसे फीचर्स होंगे। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
citroen is planning to launch new sedan car in india, know features and other details
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत में लगातार अपनी बिक्री को बढ़ाने की कोशिश कर रही सिट्रॉएन अब एक और नई कार को भारतीय बाजार में ला सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे कब लाया जाएगा। इसमें क्या खूबियां होंगी। इसका भारतीय बाजार में किन कारों से मुकाबला होगा। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन


आएगी नई कार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्रेंच कार कंपनी सिट्रॉएन की ओर से भारतीय बाजार में नई कार को लाया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक कंपनी एक बिल्कुल नई क्रॉसओवर सेडान कार को भारत लाने की तैयारी कर रही है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।
विज्ञापन


सीएमपी प्लेटफॉर्म पर बनेगी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से सीएमपी प्लेटफॉर्म पर बनाया जा सकता है। खास बात यह है कि सी3 हैचबैक और सी3 एयरक्रॉस को भी कंपनी ने इसी प्लेटफॉर्म पर बनाया है। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है यह कार कॉम्पैक्ट या मिड साइज सेगमेंट में लाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या होंगी खूबियां
इसकी खूबियों में ज्यादा ग्राउंड क्लियरेंस, एलईडी लाइट्स, आकर्षक डिजाइन, सिपंल इंटीरियर, सुरक्षा के लिए जरूरी फीचर्स के साथ ही कई वैरिएंट्स में इसे लाया जा सकता है। जिसके साथ कार को कस्टमाइज करने के विकल्प भी दिए जा सकते हैं। इनके अलावा इसमें 10 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्टेयरिंग व्हील्स पर कंट्रोल्स को भी दिया जा सकता है।

कितना दमदार इंजन
रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इसमें भी 1.2 लीटर नेचुरल एस्पिरेटिड और टर्बो चार्ज इंजन के विकल्प दे सकती है। कार को सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ ही लाया जाएगा। इसके लिए किसी तरह का हाइब्रिड या अन्य तरह के इंजन का विकल्प नहीं होगा। इस बात की भी उम्मीद है कि कंपनी पेट्रोल वर्जन लॉन्च करने के कुछ समय बाद इसका इलेक्ट्रिक वर्जन भी भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी।

कब होगी लॉन्च
कंपनी की ओर से अभी कार को लेकर कोई बयान नहीं दिया गया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिट्रॉएन की ओर से इस सेडान कार को भारतीय बाजार में साल के आखिर या अगले साल की पहली तिमाही तक लाया जा सकता है। वहीं इसके इलेक्ट्रिक वर्जन को साल 2024 के आखिर या 2025 तक पेश किया जा सकता है।


किनसे होगा मुकाबला
भारतीय बाजार में इस कार को अगर मिड साइज सेगमेंट में लाया जाएगा तो इसका सीधा मुकाबला होंडा सिटी, मारुति सियाज, ह्यूंदै वर्ना, स्कोडा स्लाविया, फॉक्सवैगन वर्टुस जैसी कारों के साथ होगा। लेकिन अगर इसे कॉम्पैक्ट सेगमेंट में लाया जाएगा तो इसे मारुति डिजायर, ह्यूंदै ऑरा, टाटा टिगोर, होंडा अमेज जैसी कारों के साथ मुकाबला करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed