{"_id":"64b4de7c9bcb5c146f0f37f8","slug":"cars-with-10-inch-infotainment-touchscreen-under-20-lakh-mg-hyundai-kia-citroen-kia-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cars With Big Screen: 10 इंच के इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ आती हैं ये कारें, कीमत भी 20 लाख रुपये से कम","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Cars With Big Screen: 10 इंच के इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ आती हैं ये कारें, कीमत भी 20 लाख रुपये से कम
Mon, 17 Jul 2023 12:37 PM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Mon, 17 Jul 2023 12:37 PM IST
सार
भारत में मिलने वाली कारों में कई बेहतरीन फीचर्स दिए जाते हैं। कुछ कारों में 10 इंच से बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन मिलती है। ये कारें कौन सी हैं और इनकी क्या कीमत है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : kia india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मॉडर्न कारों में लगातार फीचर्स बढ़ रहे हैं। कार निर्माताओं की ओर से इनमें कई नए फीचर्स जोड़े जा रहे हैं, जो ग्राहकों को काफी ज्यादा पसंद आते हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि 20 लाख रुपये से कम की कीमत में ऐसी कौन सी कारें आती हैं, जिनमें 10 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है।
विज्ञापन
एमजी कॉमेट
ब्रिटिश कार कंपनी एमजी की ओर से कॉमेट को अप्रैल में लॉन्च किया गया था। इस इलेक्ट्रिक कार में कंपनी 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम देती है। यह सिस्टम एंड्राइड ऑटो और एपल कार प्ले के साथ आता है। इसकी एक्स शोरुम कीमत 7.98 लाख रुपये से शुरू होती है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Diesel Vs Hybrid: डीजल कार खरीदने में है फायदा या हाइब्रिड कार घर लाने में है समझदारी, जानें सबकुछ
विज्ञापन
सिट्रॉएन सी3
फ्रेंच कार निर्माता सिट्रॉएन की ओर से भी हैचबैक के तौर पर सी3 को ऑफर किया जाता है। इस कार में 10.2 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाता है। इसमें भी एपल कार प्ले और एंड्राइड ऑटो मिलता है।
यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज
ह्यूंदे आई-20
साउथ कोरियाई कार कंपनी ह्यूंदे भी प्रीमियम हैचबैक आई-20 में भी बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम देती है। इसमें 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इस स्क्रीन के साथ आई-20 का एस्टा ऑप्शनल वैरिएंट आता है। इस वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 9.77 लाख रुपये है।
यह भी पढ़ें - Flex Fuel: महंगे पेट्रोल डीजल की जगह लेगा फ्लेक्स फ्यूल, प्रदूषण पर लगाम लगाने का यह है प्लान
किआ सोनेट
किआ की ओर से कॉम्पैक्ट एसयूवी सोनेट को ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी में भी कंपनी की ओर से 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इस एसयूवी को बड़े इंफोटनेमेंट के साथ 12.75 लाख रुपये की एक्स शोरुम कीमत पर खरीदा जा सकता है।
यह भी पढ़ें- Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल
ह्यूंदे क्रेटा
ह्यूंदे की ओर से मिड साइज एसयूवी क्रेटा में भी बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन मिलती है। इसमें भी 10.25 इंच की स्क्रीन के साथ एपल कार प्ले और एंड्राइड ऑटो को दिया जाता है। इस एसयूवी को 14 लाख रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।
यह भी पढ़ें- Rolls Royce EV: रोल्स रॉयस ने पेश की पहली इलेक्ट्रिक कार, ताकतवर मोटर के साथ मिलेगी इतनी ज्यादा रेंज
किआ सेल्टॉस
किआ की ओर से जुलाई में ही नई सेल्टॉस को पेश किया गया है। इस एसयूवी में भी कंपनी की ओर से 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। कीमत की बात करें तो अभी कंपनी की ओर से इसकी कीमतों की घोषणा नहीं की गई है।
यह भी पढ़ें - Tata Nexon Battery Cost: वारंटी के बाद आपकी इलेक्ट्रिक कार की बैटरी हो जाए खराब, तो जानें कितना होगा खर्च