फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   cars why there is button on car seat belt what is its use

Car Tips: कार की सीट बेल्ट पर मिलता है खास तरह का बटन, सेफ्टी के साथ मिलती है बड़ी सुविधा

Sat, 03 Aug 2024 05:54 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Sat, 03 Aug 2024 05:54 PM IST
सार

अगर आप अक्सर कार से सफर करते हैं तो आपको सीट बेल्ट के एक खास बटन के इस्तेमाल के बारे में पता होना चाहिए। सीट बेल्ट में काफी कमाल का फीचर मिलता है, इसकी मदद से लोगों को काफी सुविधा मिलती है। 


 

विज्ञापन
cars why there is button on car seat belt what is its use
Car Tips - फोटो : FREEPIK

विस्तार

देश में कारों की बिक्री लगातार ऊपर की ओर जा रही है। अगर आपके पास कार है तो आपको इस आर्टिकल से काम की खबर मिल सकती है। दरअसल, काफी लोग अभी भी कार चलाते वक्त सीट बेल्ट नहीं पहनते हैं, ऐसे में हादसे के दौरान जान को खतरा बना रहता है। ऐसे में जब भी कार से सफर करें तो सीट बेल्ट समेत सभी सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान रखें। कई बार कुछ छोटी-छोटी चीजों की वजह से बड़े हादसे हो जाते हैं। कार से जब भी सफर करें तो सीट बेल्ट को सही ढंग से लॉक करके पहनें, ताकि किसी भी खतरे की स्थिति में सेफ रहा जा सकें। 

विज्ञापन

सीट बेल्ट पर मिलता है काम का फीचर

वहीं, काफी लोग कार में बैठते ही सीट बेल्ट पहन लेते हैं, मगर उन्हें सीट बेल्ट के बारे में सही जानकारी नहीं होती है। दरअसल, सीट बेल्ट में एक काला बटन होता है, सीट बेल्ट में मिलने वाले इस बटन का क्या काम है, इस बारे में बेहद ही कम लोग जानते हैं, आइए आगे जानते हैं कि क्या है इसकी जानकारी। आपको बता दें कि सीट बेल्ट पर लगा यह बटन सीट के बकल को पीछे से आने से रोकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बटन का क्या है काम

यहां पर आपको बता दें कि जब कार में व्यक्ति बैठता है तो सीट बेल्ट को आगे की तरफ खींचने के लिए एक बकल होता है। ऐसे में जब सीट बेल्ट बाहर आती है तो बकल साइड में बने बॉकस टाइप खांचे में चला जाता है। ऐसे में जब भी बकल को आगे की तरफ खींचा जाता है तो बेल्ट पर लगा बटन लोगों को किसी तरह की असुविधा से बचाने के लिए और बकल को पीछे की ओर जाने से रोकता है। अगर बकल पीछे चला गया तो सीट पर बैठने वाले व्यक्ति को सीट बेल्ट आगे खींचने में दिक्कत हो सकती है। 

विज्ञापन

डैशबोर्ड पर मिलते हैं कई संकेत

इसके साथ ही कार के डैशबोर्ड पर कई तरह की अलर्ट लाइट जलती हैं। अगर आपने कभी गौर किया हो तो फ्यूल कम होने का इंडीकेटर से लेकर टायरों में एयर प्रेशर कम होने तक की जानकारी डैशबोर्ड पर मिल जाती है। हालांकि, इन संकेतों के बारे में बहुत कम लोग जानकारी रखते हैं, ऐसे में अगर आपको कभी कार चलाते वक्त डैशबोर्ड पर किसी तरह की कोई लाइट दिखाई दें तो उसे नंजरअंदाज न करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed