{"_id":"652e3a495337e65a35045715","slug":"car-s-battery-will-remain-perfectly-fit-keep-these-things-in-mind-know-the-details-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Car Care Tips: कार की बैटरी इस तरह रहेगी एकदम फिट, रखें इन पांच बातों का ध्यान, जानें डिटेल","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Care Tips: कार की बैटरी इस तरह रहेगी एकदम फिट, रखें इन पांच बातों का ध्यान, जानें डिटेल
Wed, 18 Oct 2023 03:57 PM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Wed, 18 Oct 2023 03:57 PM IST
सार
अगर आपकी कार में लगी बैटरी आपको लगातार परेशान करती है। तो किन बातों का ध्यान रखकर बैटरी से जुड़ी परेशानियों को खत्म किया जा सकता है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आमतौर पर लोग कार के अंदर और बाहर की सफाई का काफी ध्यान रखते हैं। लेकिन बोनट के अंदर की सफाई का ध्यान नहीं रखते। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि अगर आपकी लापरवाही के कारण कार की बैटरी परेशान कर रही है तो किस तरह से बैटरी का ध्यान रखा जा सकता है।
विज्ञापन
ग्रीस का ना करें उपयोग
कई बार मैकेनिक हमेश बैटरी के टर्मिनल पर ग्रीस का प्रयोग करते हैं। लेकिन याद रहे टर्मिनल पर ग्रीस लगाने से बैटरी खराब हो सकती है। इसलिए ग्रीस की जगह पैट्रोलियम जैली या फिर वैसलीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। याद रखें हमेशा बैटरी टर्मिनल को साफ रखें।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा
विज्ञापन
करें बैटरी की जांच
हफ्ते में कम से कम एक बार बैटरी की जांच जरूर करनी चाहिए। इसके साथ ही हर हफ्ते में कम से कम एक बार बैटरी टर्मिनल के आस-पास जमा एसिड को भी साफ करना चाहिए। किसी भी कार में बैटरी ही ऊर्जा का प्रमुख स्रोत होता है। अगर बैटरी मेंटेनेंस फ्री नहीं है और उसमें पानी डालना पड़ता है तो बैटरी के पानी के स्तर को भी नियमित रूप से चेक करना चाहिए।
यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च
कब बदलें बैटरी
कंपनियों की ओर से आजकल जितनी भी बैटरी बाजार में उपलब्ध आ रही हैं। उनपर कंपनियों की ओर से 24 से लेकर 48 महीने तक की वारंटी दी जाती है। लेकिन अगर बैटरी वारंटी की अवधि में ही खराब हो जाती है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही कुह होता है तो आप बैटरी बदल लेना चाहिए। इसके अलावा बैटरी को वारंटी में होने पर सर्विस सेंटर पर दिखाना चाहिए। जरुरत हो तो कंपनी इसे बिना कोई कीमत लिए बदल देती है।
यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ