Car Mileage Tips: क्या कार से इन चीजों को हटाकर बढ़ाई जा सकती है माइलेज? जानना है बेहद जरूरी
कार की कम माइलेज की परेशानी से हर दूसरा शख्स जूझ रहा है। मगर क्या कार से कुछ चीजों को हटाने पर माइलेज पर कुछ फर्क पड़ता है। इस अहम सवाल का जवाब जानने के लिए पढ़ें क्या है इसकी पूरी जानकारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आपके पास वाहन है तो समझिए यह खबर आपके लिए ही लिखी गई है। अक्सर वाहन चालकों को कम माइलेज की दिक्कत रहती है। इस बारे में हो सकता है कि आपने भी कई सारी शिकायतें सुनी या पढ़ी होंगी। मगर इस खबर में आपकी परेशानी दूर हो सकती है। दरअसल, काफी लोग कार में कुछ ऐसी चीजों का इस्तेमाल करते हैं, जिनकी जरूरत नहीं होती है। ऐसे में वाहन चालक कार से कुछ चीजों को हटाकर माइलेज बढ़ा सकते हैं तो चलिए आगे खबर में जानते हैं कि क्या है इसकी पूरी जानकारी।
कम वजन से बनेगा काम
अक्सर दावा किया जाता है कि कार से सफर के दौरान कम से कम वजन रखना चाहिए। इससे कार पर थोड़ा फर्क पड़ता है, जी हां, अगर कार में गैर-जरूरी चीजों को नहीं रखा जाएगा तो कार का वजन घट जाएगा। ऐसे में इंजन पर दबाव पड़ेगा और इससे माइलेज भी पहले से बेहतर हो सकती है।
सनरुफ हटा दिया जाए
आजकल आने वाली कई कारों में सनरुफ की सुविधा मिलती है। ऐसे में काफी दावा किया जाता है कि अगर कार से सनरुफ को निकाल दिया जाए तो इससे कार की माइलेज पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। हालांकि, हकीकत में कार की माइलेज पर इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ता है।
एयर कंडीशनर को हटाकर
कार में एयर कंडीशनर की जरूरत गर्मी के मौसम में पड़ती है। काफी बार यह भी दावा किया जाता है कि अगर कार से एसी को हटा दिया जाए तो कार की माइलेज बढ़ सकती है। दरअसल, कार का एसी चलने पर इंजन पर अतिरिक्त बोझ डालता है। ऐसे में अगर एसी न चलें तो इससे इंजन पर अच्छा असर होगा। हालांकि, गर्मी के दौरान कार से एसी को हटा जाए तो गर्मी से बुरा हाल हो सकता है। ऐसे में एसी को हटाना मुमकिन नहीं है।
अतिरिक्त सीटों को हटाकर
अगर कार में छह सीटे हैं और आप सोच रहे हैं कि कुछ सीटों को हटा दिया जाए तो इससे माइलेज पर कुछ फर्क पड़ेगा, तो आपको बता दें कि ऐसा करने से कार का वजन कम हो जाएगा और माइलेज पर थोड़ा फर्क पड़ सकता है। हालांकि, ज्यादा लोगों के कार में बैठने के दौरान यह उपाय काम नहीं आएगा।
स्पॉयलर निकालकर
कार में लगा हुई स्पॉयलर हटाने से कार की माइलेज बढ़ सकती है। मगर आपको जानकारी के लिए बता दें कि अगर कार से स्पॉयलर को हटा दिया गया तो काफी दिक्कत हो सकती है। स्पॉयलर की वजह से ही कार की एयरोडॉयनमिक को बेहतर किया जाता है। ऐसे में इसे भी हटाना संभव नहीं है।