फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Insurance Renewal Few Steps To Save Money know the detail

Car Insurance: कार इंश्योरेंस रिन्यू करवाने से पहले इन 5 टिप्स पर डालें नजर, होगी पैसों की बचत

Wed, 24 Apr 2024 04:41 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Wed, 24 Apr 2024 04:41 PM IST
सार

कार लिए इंश्योरेंस करवाना जरूरी है। ऐसे में अगर आप कार का इंश्योरेंस हैं तो उसे रिन्यू भी करवाना होगा। यहां जानिए आपको रिन्यू के दौरान किन बातों का ध्यान रखना होगा। 

विज्ञापन
Car Insurance Renewal Few Steps To Save Money know the detail
Car Insurance - फोटो : Freepik

विस्तार

देश में नई कार लेते वक्त उसका इंश्योरेंस करवाना अनिवार्य है। अगर आप कार का इंश्योरेंस नहीं लेते हैं तो आपको भारी जुर्माना चुकाना होगा। ऐसे में अगर आपके पास कार का इंश्योरेंस हैं तो आपको उसे रिन्यू भी कराना होगा। इस खबर में जानिए कार इंश्योरेंस को रिन्यू कराते वक्त आप कैसे पैसों की बचत कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। 

विज्ञापन

समय पर रिन्यू करें कार इंश्योरेंस

अक्सर देखा गया है कि काफी लोग कार इंश्योरेंस की डेट निकलने के बाद उसे रिन्यू करवाते हैं। काफी लोग रिन्यू डेट पास आने के बाद जल्दबाजी में इंश्योरेंस रिन्यू करवाते हैं। अगर आपकी इंश्योरेंस रिन्यू करवाने की डेट निकल गई तो फिर कंपनी एक बार फिर से कार को चेक करेगी। ऐसे में आपका पैसे के साथ समय भी बर्बाद होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जल्दबाजी न करें

कई बार इंश्योरेंस रिन्यू करवाते वक्त लोग काफी बेहद ही जल्दी में रहते हैं। इस वजह से रिन्यू पॉलिसी और कई तरह के ऑफर्स का फायदा नहीं मिल पाता है। ऐसे में आपको पॉलिसी रिन्यू कराने से पहले एक बार सही से कई विकल्पों पर नजर डालनी चाहिए। 

विज्ञापन

नो क्लेम बोनस है फायदेमंद

कार इंश्योरेंस रिन्यू कराने से पहले इसका ध्यान रखें कि पॉलिसी में नो क्लेम बोनस है या नहीं है। नो क्लेम बोनस की वजह से पॉलिसी में लंबे समय तक प्रीमियम पर अच्छा डिस्काउंट मिलता है। नो क्लेम बोनस को आप एक से दूसरी कंपनी में ट्रांसफर भी कर सकते हैं। 

ध्यान से पढ़ें दस्तावेज

कार इंश्योरेंस रिन्यू कराने से पहले दस्तावेज में सभी शर्तों और नियमों को सही से पढ़ें। साथ ही किसी भी तरह की आशंका होने पर बेझिझक कंपनी से सवाल करें। ऐसा करने से आपको बाद में कोई पछतावा नहीं होगा। 

एडऑन की सुविधा

कई इंश्योरेंस कंपनियां इंश्योरेंस को रिन्यू करने से पहले एडऑन की सुविधा देती हैं। ऐसे में पॉलिसी को रिन्यू करने से पहले ये जरूर देखें कि कौन सी कंपनी एडऑन का लाभ दे रही है। इस वजह से आपका काफी पैसा बच सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed