Car Tips: नई कार खरीदने जा रहे हैं तो जरा ठहरकर जानें एडवांस फीचर्स की डिटेल, बाद में नहीं होगा पछतावा
अगर आप नई कार खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो इस आर्टिकल से आपकी मदद हो सकती है। दरअसल नई कार लेने से पहले जानें उसमें किन फीचर्स का होना जरूरी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑटो बाजार में कारों की अच्छी मांग बनी हुई है। कार निर्माता लगातार नई-नई कारों को बाजार में उतार रहे हैं। अगर आप इन दिनों नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो इस खबर से आपको अच्छी जानकारी मिल सकती है। दरअसल नई कार खरीदते वक्त बेहद ही कम लोग कार के फीचर्स के बारे में पूछते हैं। नई कार खरीदने से पहले आपको कार के कुछ फीचर्स के बारे में जरूर जानना चाहिए, ताकि कार लेने के बाद कोई पछतावा न हो। इस खबर में जानिए आपको नई कार लेते वक्त किन फीचर्स के बारे में पता होना चाहिए।
360 डिग्री कैमरा
आजकल बाजार में आने वाली कारों में कई एडवांस फीचर्स आते हैं। हालांकि, अगर आप बेसिक मॉडल की कार खरीदते हैं तो हो सकता है कि उसमें कई फीचर्स न मिले। ऐसे में जरूरी है कि नई कार लेते वक्त 360 डिग्री कैमरा फीचर के बारे में जरूर पूछें। अगर कार में ये फीचर है तो कार की सेफ्टी में इजाफा हो जाता है। इस फीचर की मदद से कार के चारों तरफ का हाल पता चल जाता है। ट्रैफिक के दौरान ये फीचर काफी उपयोगी साबित होता है।
वेंटीलेटेड सीट्स
नई कार खरीदने से पहले ये चेक कर लें कि कार में वेंटीलेटेड सीट्स का फीचर है या नहीं। ये फीचर गर्मी के मौसम में कार की सीट्स को ठंडा रखता है। इसकी सहायता से कार से सफर करना काफी आरामदायक हो जाता है। कार में इस फीचर का बेहद जरूरी है।
कार एयरबैग्स
अगर आप लाखों रुपये खर्च करके नई कार खरीद रहे हैं तो उसमें सेफ्टी के लिए एयरबैग्स भी होने चाहिए। आजकल कई कारों में 5 से लेकर 7 एयरबैग्स तक आ रहे हैं। एयरबैग्स कार में बैठे लोगों की सुरक्षा के लिए बेहद ही जरूरी फीचर है।
इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम
नई कार लेने से पहले आपको कार की सेफ्टी के बारे में ज्यादा सोचना चाहिए। ऐसे में जरूरी है कि नई कार में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम फीचर हो। ताकि सड़क पर कार चलाते वक्त ड्राइवर बेहतर ढंग से कार को नियंत्रित कर पाए। साथ ही इस फीचर की मदद से किसी टर्न पर ड्राइवर को नेविगेशन बार पर जानकारी मिल जाती है।
कार में सनरुफ
कार में सनरुफ फीचर का होना काफी फायदेमंद साबित होता है। नई कार में सनरुफ है तो इससे कार का वेंटीलेशन का स्तर अच्छा रहता है। इसके साथ ही कार में रोशनी भी अच्छी-खासी आती है। काफी लोग सनरुफ खोलकर बाहर निकल जाते हैं। हालांकि, ये खतरनाक साबित हो सकता है।