{"_id":"684c10f8744413fa0503f843","slug":"car-brake-pad-warning-when-to-change-replacement-tips-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Car Tips: ब्रेक पैड हो गए हैं खराब? इन संकेतों को नजरअंदाज किया तो हो सकता है बड़ा हादसा!","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Tips: ब्रेक पैड हो गए हैं खराब? इन संकेतों को नजरअंदाज किया तो हो सकता है बड़ा हादसा!
Fri, 13 Jun 2025 05:22 PM IST
नीतीश कुमार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Fri, 13 Jun 2025 05:22 PM IST
सार
When To Change Car Brake Pads: कार के ब्रेक पैड अगर घिस चुके हैं तो ड्राइविंग के दौरान बड़ा खतरा बन सकते हैं। ब्रेकिंग सिस्टम की कार्यक्षमता घटने लगती है और हादसे की आशंका बढ़ जाती है। जानिए ऐसे संकेत जो बताते हैं ब्रेक पैड बदलने का समय आ गया है।
विज्ञापन
ब्रेक की इन बातें को न करें नजरअंदाज
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कार की सुरक्षा में ब्रेकिंग सिस्टम का अहम रोल होता है। आजकल की गाड़ियों में बेहतर ब्रेकिंग के लिए डिस्क ब्रेक का इस्तेमाल होता है। इसमें ब्रेक पैड डिस्क रोटर पर दबाव डालकर गाड़ी को रोकते हैं। लेकिन समय के साथ ब्रेक पैड घिसने लगते हैं और अगर इन्हें समय पर नहीं बदला गया, तो यह दुर्घटना की वजह बन सकते हैं।
ब्रेक से तेज आवाज आना
अगर ब्रेक लगाने पर तेज रगड़ने या चीखने जैसी आवाज आ रही है, तो समझ लीजिए कि ब्रेक पैड घिस चुके हैं। यह आवाज पैड की सतह के पूरी तरह खत्म होकर रोटर की धातु से रगड़ खाने की वजह से आती है।
पैड की मोटाई का घटना
ब्रेक पैड की मोटाई देखकर भी आप इसकी स्थिति का अंदाजा लगा सकते हैं। यदि इनकी मोटाई 2 मिमी या उससे कम हो गई है, तो इन्हें तुरंत बदल देना चाहिए। मोटाई कम होने पर पैड ब्रेक लगाने में सक्षम नहीं रह जाते।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: 3 लाख रुपये से भरा बैग लौटाकर ऑटो चालक बना हीरो, पुलिस ने किया सम्मानित
ब्रेकिंग क्षमता में गिरावट
घिसे हुए ब्रेक पैड ब्रेकिंग फोर्स को प्रभावित करते हैं। इससे गाड़ी अचानक नहीं रुकती और ब्रेकिंग दूरी बढ़ जाती है। समय रहते इन पर ध्यान न दिया गया तो बड़ा खतरा हो सकता है।
वार्निंग लाइट को न करें इग्नोर
नई कारों में सेंसर लगे होते हैं जो ब्रेक पैड के घिसने पर डैशबोर्ड पर वॉर्निंग लाइट जलाकर संकेत देते हैं। यह एक साफ संकेत होता है कि अब ब्रेक पैड बदलने का समय आ गया है।
यह भी पढ़ें: पैर पर कुल्हाड़ी मारने जैसी हैं नई कार-बाइक के साथ ये गलतियां, वारंटी हो जाएगी खत्म!
ब्रेक पेडल में कंपन महसूस होना
अगर ब्रेक लगाते वक्त ब्रेक पेडल में हल्का कंपन या वाइब्रेशन महसूस हो तो यह भी ब्रेक पैड की घिसावट का संकेत हो सकता है। ऐसे में गाड़ी की जांच जरूर कराएं।