फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto driver returns 13 lakh bag telangana honoured by police

Auto Driver: 13 लाख रुपये से भरा बैग लौटाकर ऑटो चालक बना हीरो, पुलिस ने किया सम्मानित

Fri, 13 Jun 2025 03:56 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Fri, 13 Jun 2025 03:56 PM IST
सार

Auto Driver Returns Money Bag: तेलंगाना में एक ऑटो ड्राइवर ने ईमानदारी की मिसाल पेश की। उसने यात्री द्वारा छोड़ा गया 13 लाख रुपये कीमती सामान से भरा बैग पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने ड्राइवर को सम्मानित कर नकद इनाम दिया।

विज्ञापन
Auto driver returns 13 lakh bag telangana honoured by police
ऑटो ड्राइवर ने पेश की इमानदारी की मिसाल - फोटो : AI

विस्तार

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में एक ऑटो चालक ने इंसानियत और ईमानदारी की मिसाल पेश की है। शेख खादिर नाम के इस ऑटो ड्राइवर ने उस समय सभी को चौंका दिया जब उसने 13 लाख रुपये के कीमती सामान से भरा बैग उसके ऑटो में भूल गए यात्री को वापस लौटाया।
विज्ञापन


बैग में थे पैसे और कीमती जेवरात
तेलंगाना टुडे के मुताबिक, कल्हेर निवासी एस. श्रीनिवास गौड़ नामक व्यक्ति ने शेख खादिर का ऑटो किराए पर लिया था। यात्रा पूरी कर जल्दबाजी में उतरते समय वह अपना बैग ऑटो में ही भूल गए। इस बैग में 12.5 तोला सोने के आभूषण और नकदी समेत कुल 13 लाख रुपये का कीमती सामान था।
विज्ञापन


जब शेख खादिर को ऑटो में यह बैग मिला, तो उन्होंने बिना देर किए पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद संगारेड्डी पुलिस ने बैग के मालिक का पता लगाकर उन्हें सुरक्षित रूप से सामान सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने किया सम्मनित
ऑटो ड्राइवर की ईमानदारी से प्रभावित होकर संगारेड्डी के पुलिस अधीक्षक परितोष पंकज ने उन्हें अपने कार्यालय बुलाया, जहां उनका सम्मान किया गया और नकद इनाम भी दिया गया। पुलिस ने खादिर की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे वक्त में, जब लोग एक-दूसरे से दूरी बनाकर रखते हैं, खादिर जैसे लोग समाज के लिए प्रेरणा हैं।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि वे खादिर जैसी ईमानदारी को अपनाएं और यह विश्वास रखें कि सच्चाई और ईमानदारी का फल जरूर मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed