{"_id":"68fb7ce474937100340a0ed3","slug":"byd-yangwang-u9-xtreme-electric-supercar-sets-production-ev-nurburgring-lap-record-know-details-2025-10-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BYD YangWang U9 Xtreme: बीवाईडी यांगवांग U9 इलेक्ट्रिक सुपरकार ने नूरबर्गरिंग ट्रैक पर बनाया नया लैप रिकॉर्ड","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
BYD YangWang U9 Xtreme: बीवाईडी यांगवांग U9 इलेक्ट्रिक सुपरकार ने नूरबर्गरिंग ट्रैक पर बनाया नया लैप रिकॉर्ड
Fri, 24 Oct 2025 06:49 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 24 Oct 2025 06:49 PM IST
सार
दुनिया की सबसे तेज प्रोडक्शन कार का रिकॉर्ड अपने नाम करने के बाद, BYD की YangWang U9 इलेक्ट्रिक सुपरकार एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार इस कार ने जर्मनी के प्रतिष्ठित Nurburgring ट्रैक पर नया सबसे तेज लैप का रिकॉर्ड बनाया है।
विज्ञापन
BYD's Yangwang U9 Xtreme
- फोटो : BYD
विस्तार
दुनिया की सबसे तेज प्रोडक्शन कार का रिकॉर्ड अपने नाम करने के बाद, BYD (बीवाईडी) की YangWang U9 (यांगवांग U9) इलेक्ट्रिक सुपरकार एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार इस कार ने जर्मनी के प्रतिष्ठित Nurburgring (नूरबर्गरिंग) ट्रैक पर नया सबसे तेज लैप का रिकॉर्ड बनाया है। U9 Xtreme (यू9 एक्सट्रीम) नाम के इस लिमिटेड-एडिशन मॉडल ने, जो कि इलेक्ट्रिक सुपरकार का सबसे तेज और सबसे पावरफुल एडिशन है, ने नॉर्डश्लिफ ट्रैक को 6 मिनट 59.157 सेकंड में पूरा किया।
यह भी पढ़ें - MoRTH: ड्राइविंग लाइसेंस पर मोबाइल नंबर अपडेट करें, वरना हो सकता है सस्पेंशन, सड़क परिवहन मंत्रालय की चेतावनी

इसके साथ ही यह दुनिया की पहली इलेक्ट्रिक सुपर स्पोर्ट्सकार बन गई, जिसने इस सर्किट पर 7 मिनट के निशान को पार किया है। इसने Rimac Nevera (रिमेक नेवेरा) के रिकॉर्ड को करीब 5 सेकंड से पीछे छोड़ दिया।
हालांकि इससे भी तेज इलेक्ट्रिक गाड़ियां ट्रैक पर दौड़ी हैं, लेकिन वे प्रोटोटाइप कैटेगरी में आती हैं। यानी वे कारें आम बिक्री के लिए नहीं बनाई गई थीं।
यह भी पढ़ें - 2026 Ducati Monster: 2026 डुकाटी मॉन्स्टर नेकेड बाइक हुई पेश, नए 890cc V2 इंजन के साथ हुई दमदार

रिकॉर्ड कब और कैसे बना
यह रिकॉर्ड रन 22 अगस्त 2025 को हुआ था, जब इसे पहले YangWang U9 Track Edition के नाम से जाना जाता था। उसी वक्त इस गाड़ी ने दुनिया की सबसे तेज प्रोडक्शन व्हीकल होने का भी रिकॉर्ड बनाया था।
बाद में कंपनी ने इसके नाम में बदलाव कर इसे U9 Xtreme नाम दिया, जो इस इलेक्ट्रिक सुपरकार का सबसे पावरफुल वर्जन है।
यह भी पढ़ें - 5-Star Bharat NCAP Cars: भारत में मिलने वाली पांच सबसे किफायती 5-स्टार रेटिंग वाली कारें, जानें सेफ्टी फीचर्स

स्पीड और परफॉर्मेंस के नए मानक
BYD ने अगस्त 2025 में बताया था कि U9 ने 472.41 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड हासिल की थी। सितंबर में हुए दूसरे रन में यह स्पीड 496.22 किमी प्रति घंटा तक पहुंच गई।
हालांकि, Nurburgring ट्रैक पर लैप रिकॉर्ड बनाने वाली कार में कुछ बदलाव किए गए थे। इसमें एयरोडायनेमिक्स और डाउनफोर्स पर ज्यादा ध्यान दिया गया ताकि ट्रैक पर बैलेंस और ग्रिप बनी रहे।
यह भी पढ़ें - EV: ठंड के मौसम में इलेक्ट्रिक कारों पर क्या असर पड़ता है? सर्दी में ईवी चलाने की असली चुनौती

अत्याधुनिक तकनीक से लैस इलेक्ट्रिक सुपरकार
U9 Xtreme को BYD के E4 प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। यह दुनिया की पहली ईवी है जो 1200-वोल्ट आर्किटेक्चर पर काम करती है। इसमें चार इलेक्ट्रिक मोटर (quad-motor AWD सिस्टम) लगे हैं जो मिलकर 2,950 bhp की जबरदस्त पावर देते हैं।
इसका पावर-टू-वेट रेशियो 1,200 bhp प्रति टन से भी ज्यादा है। यानी यह कार परफॉर्मेंस के मामले में बगैर आवाज के रॉकेट जैसी है।
यह भी पढ़ें - Chery Arrizo 8: भारत में पेटेंट हुई चेरी एरिजो 8, क्या सड़कों पर जल्द दिखेगी ये चीनी हाइब्रिड सेडान?

लिमिटेड एडिशन, सिर्फ 30 लोगों के लिए खास
BYD ने घोषणा की है कि U9 Xtreme को दुनिया भर में सिर्फ 30 यूनिट्स में ही बनाया जाएगा। मतलब, यह कार न सिर्फ तेज और टेक्नोलॉजिकल रूप से एडवांस है, बल्कि एक कलेक्टर की ड्रीम मशीन भी बन चुकी है।
यह भी पढ़ें - Tesla Cybertruck Recall: टेस्ला ने 63,000 से ज्यादा साइबरट्रक वापस मंगाए, यह समस्या बनी वजह
यह भी पढ़ें - Automatic Car: अगर आप ऑटोमैटिक कार खरीदने जा रहे हैं, तो पहले जान लीजिए इसके फायदे और नुकसान
यह भी पढ़ें - SUV Cars: 10 लाख रुपये से कम कीमत वाली एसयूवी अब और सस्ती! जीएसटी कटौती के बाद जानें कितनी हो रही बचत
यह भी पढ़ें - Rolls-Royce: रोल्स-रॉयस ने पेश की लिमिटेड एडिशन फैंटम, दुनियाभर में सिर्फ 25 कारें बेची जाएंगी!