फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   BYD Launches Sealion 7 SUV In Indian Market Range 542Km price features specifications

BYD Sealion 7: बीवाईडी ने भारत में लॉन्च की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी, 542km की शानदार रेंज, जानिए कितनी है कीमत

Mon, 17 Feb 2025 05:34 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Mon, 17 Feb 2025 05:34 PM IST
सार

BYD Sealion 7 इलेक्ट्रिक एसयूवी भारत में लॉन्च हो चुकी है। इसे दो वैरिएंट मे पेश किया गया है। जानिए इस एसयूवी के बारे में सबकुछ।

विज्ञापन
BYD Launches Sealion 7 SUV In Indian Market Range 542Km price features specifications
BYD Sealion 7 - फोटो : BYD India

विस्तार

BYD इंडिया ने अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV Sealion 7 को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह SUV दो वेरिएंट्स – Premium और Performance में उपलब्ध है। इसकी कीमत 49 लाख रुपये से 55 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच तय की गई है। कंपनी ने इसकी डिलीवरी 7 मार्च 2025 से शुरू करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन


BYD Sealion 7: बैटरी, पावर और रेंज
BYD Sealion 7 में 82.56kWh का बड़ा बैटरी पैक दिया गया है। इसकी ड्राइविंग रेंज वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग है। इसके Premium वेरिएंट में 567km और Performance वेरिएंट में 542km की रेंज मिलती है।
विज्ञापन


परफॉर्मेंस की बात करें तो इसका टॉप-स्पेक Performance वेरिएंट 523bhp पावर और 690Nm टॉर्क जनरेट करता है। यह SUV 0 से 100kmph की रफ्तार सिर्फ 4.5 सेकेंड में पकड़ लेती है, जो इसे हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक SUV बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फीचर्स की लिस्ट जबरदस्त

BYD Launches Sealion 7 SUV In Indian Market Range 542Km price features specifications
BYD Sealion 7 - फोटो : BYD India
Sealion 7 में कई प्रीमियम और टेक-लोडेड फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे सेगमेंट में खास बनाते हैं। इसके कुछ प्रमुख फीचर्स में 15.6-इंच का रोटेटेबल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और हेड्स-अप डिस्प्ले, 12-स्पीकर म्यूजिक सिस्टम और पैनोरमिक सनरूफ, 50W वायरलेस चार्जर और इलेक्ट्रिक टेलगेट जैसे फीचर्स शामिल हैं। सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो यह कार Level-2 ADAS से लैस है। इस कार में 360-डिग्री कैमरा और 11 एयरबैग स्टैंडर्ड तौर पर मिलते हैं।

कब मिलेगी यह SUV?

BYD Launches Sealion 7 SUV In Indian Market Range 542Km price features specifications
BYD Sealion 7 - फोटो : BYD India
BYD ने यह भी कन्फर्म कर दिया है कि Sealion 7 की डिलीवरी 7 मार्च 2025 से शुरू होगी। जो ग्राहक इसे खरीदना चाहते हैं, वे जल्द ही BYD इंडिया की डीलरशिप पर जाकर इसे बुक कर सकते हैं।

BYD की EV मार्केट में बढ़ती पकड़

BYD Launches Sealion 7 SUV In Indian Market Range 542Km price features specifications
BYD Sealion 7 - फोटो : BYD India
BYD इंडिया धीरे-धीरे भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है। इससे पहले कंपनी ने BYD Atto 3 और e6 जैसी इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च की थीं, जिन्हें अच्छा रिस्पॉन्स मिला। अब Sealion 7 के हाई-परफॉर्मेंस फीचर्स और जबरदस्त रेंज इसे लग्जरी EV सेगमेंट में एक मजबूत खिलाड़ी बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed