फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   BYD Confirms Fire at Shenzhen Parking Garage, No Casualties Reported; EV Fire Risks Explained

BYD Fire: शेन्जेन में बीवाईडी पार्किंग गैरेज में आग की घटना क्या है? ईवी में आग क्यों होती है अलग, समझें कारण

Tue, 14 Apr 2026 05:31 PM IST
Amar Sharma ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amar Sharma Updated Tue, 14 Apr 2026 05:31 PM IST
सार

बीवाईडी ने पुष्टि की है कि शेन्जेन में उनके पार्किंग गैराज में आग लग गई थी। जिसमें किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। यह गैराज "टेस्ट और स्क्रैप किए गए वाहनों" के लिए पार्किंग की जगह थी।

विज्ञापन
BYD Confirms Fire at Shenzhen Parking Garage, No Casualties Reported; EV Fire Risks Explained
BYD Fire - फोटो : X/@fxtrader

विस्तार

इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता BYD (बीवाईडी) ने पुष्टि की है कि मंगलवार सुबह शेन्जेन के एक इंडस्ट्रियल पार्क में स्थित पार्किंग गैरेज में आग लग गई। कंपनी के अनुसार यह गैरेज “टेस्ट और स्क्रैप्ड वाहनों” के लिए इस्तेमाल किया जाता था और आग पर काबू पा लिया गया।

विज्ञापन


क्या इस घटना में कोई हताहत हुआ?
कंपनी ने स्पष्ट किया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। स्थानीय फायर और रेस्क्यू विभाग ने भी दिन में पहले इस घटना की जानकारी दी थी। BYD का ग्लोबल मुख्यालय चीन के दक्षिणी शहर शेन्जेन के पिंगशान जिले में स्थित है।

विज्ञापन

आग की स्थिति कितनी गंभीर थी?
भीषण आग के कारण आसमान में काला धुआं फैल गया और बहुमंजिला इमारत के बड़े हिस्से में लपटें फैलती नजर आईं। मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस को तैनात किया गया। इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए। जिन्हें कई अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी ने भी देखा और इसकी पुष्टि की।

EV और पेट्रोल-डीजल (ICE) वाहनों की आग में क्या अंतर होता है?
जैसा कि आम तौर पर देखा जाता है, इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) में आग लगने का तरीका पारंपरिक पेट्रोल-डीजल (ICE) वाहनों से अलग होता है। ईवी में आग अधिक समय तक जल सकती है और इसे बुझाना कठिन होता है। क्योंकि इसमें दोबारा आग लगने की संभावना रहती है।

आमतौर पर ईवी बैटरी पैक में सैकड़ों से हजारों लिथियम-आयन सेल्स होते हैं, जो एक-दूसरे के बेहद करीब होते हैं। गर्मी इन सेल्स के बीच फैलती है और एक चेन रिएक्शन शुरू हो जाता है, जो खुद ही चलता रहता है। यहां दोबारा आग लगने की स्थिति कई दिनों तक बनी रह सकती है।

ईवी में आग लंबे समय तक इसलिए रहती है क्योंकि बैटरी पैक खुद एक केमिकल रिएक्शन के जरिए गर्मी पैदा करता रहता है। कई बार दिखाई देने वाली आग बुझने के बाद भी अंदर छिपे सेल्स दोबारा आग पकड़ सकते हैं। इसका मतलब है कि भले ही ऐसे मामलों की संख्या कम हो, लेकिन आग बुझाने की चुनौती ज्यादा होती है।

विज्ञापन

अन्य खबर में, ब्राजील सरकार ने बीवाईडी को उन कंपनियों की सूची में शामिल कर दिया है, जिन पर मजदूरों के साथ “गुलामी जैसे हालात” में काम कराने के आरोप लगे हैं।

यह कार्रवाई 2024 में सामने आए एक बड़े विवाद के बाद की गई है, जिसमें चीनी मजदूरों के मानव तस्करी और शोषण जैसे मामलों का आरोप था।

यह ‘शर्म की सूची’ क्या है?
ब्राजील के श्रम मंत्रालय द्वारा जारी इस सूची में उन कंपनियों को शामिल किया जाता है, जिन्होंने मजदूरों के साथ अमानवीय या अवैध परिस्थितियों में काम कराया हो।

इसमें शामिल होने से कंपनी की छवि को नुकसान होता है और कुछ वित्तीय सुविधाओं पर भी असर पड़ता है।

भारत में BYD की मौजूदगी कैसी है?
वर्तमान में BYD भारत में Atto 3, Seal, Sealion 7 और eMAX 7 मॉडल बेचती है। जबकि Sealion 6 और Atto 2 जल्द लॉन्च होने वाले हैं। भारतीय बाजार में कंपनी को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है और यह अपने सेगमेंट में मजबूत प्रतिस्पर्धा कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed