{"_id":"63b13a3e2d5f3f6c6f35250a","slug":"buying-a-car-will-be-expensive-in-the-january-2023-know-which-companies-are-increasing-the-price","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Car Price Hike In 2023: नए साल में कार खरीदना हो रहा महंगा, जानें कौन-कौन सी कंपनियां बढ़ा रही हैं दाम","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Price Hike In 2023: नए साल में कार खरीदना हो रहा महंगा, जानें कौन-कौन सी कंपनियां बढ़ा रही हैं दाम
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Sun, 01 Jan 2023 01:29 PM IST
सार
नए साल में नई कार को खरीदना भी महंगा हो रहा है। जनवरी में कंपनियों की ओर से कभी-भी इसकी घोषणा की जा सकती है। कौन-कौन सी कंपनियों की ओर से नए साल में दाम बढ़ाए जाएंगे। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 13
For Reference Only
- फोटो : mahindra auto
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
साल 2023 की शुरूआत हो गई है। अब कार कंपनियां भी एक-एक करके अपनी कारों के दामों में बढ़ोतरी की घोषणा करने वाली हैं। कई कंपनियों की ओर से पहले ही इस बात की जानकारी दे दी गई थी कि वह नए साल में कारों की कीमतों में बढ़ोतरी करने वाली हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि नए साल में किन-किन कंपनियों की कारों को खरीदना महंगा हो रहा है।
मारुति सुजुकी
2 of 13
For Reference Only
- फोटो : maruti suzuki
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति की ओर से भी कारों की कीमत नए साल में बढ़ने वाली है। कंपनी ने दिसंबर में इसकी जानकारी दी थी। लेकिन इस बात की जानकारी नहीं दी गई थी कि कितनी कीमतें बढ़ेंगी।
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी में शामिल टाटा मोटर्स भी जनवरी 2023 में अपनी सभी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी करने वाली है। कंपनी आईसीई इंजन के साथ ही इलेक्ट्रिक कारों और कमर्शियल वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी करने की घोषणा जनवरी में कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के प्रबंध निदेशक, शैलेश चंद्र ने हाल ही में एक बातचीत में बताया था कि कंपनी अपनी नई इलेक्ट्रिक कार टियागो की कीमत में भी बढ़ोतरी कर रही है। यह कीमत बढ़ोतरी 20,000 बुकिंग के बाद नए ग्राहकों की बुकिंग के लिए लागू होगी।
जापानी कार कंपनी होंडा की ओर से भी नए साल में कारों की कीमतों में बढ़ोतरी हो जाएगी। कंपनी ने दिसंबर में ही इसकी जानकारी दे दी थी। दी गई जानकारी के मुताबिक सभी वाहनों की कीमतों में करीब तीस हजार रुपये तक की बढ़ोतरी होगी।
जर्मन कार कंपनी फॉक्सवैगन की ओर से भी अब कभी-भी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी का एलान किया जा सकता है। कंपनी ने भी दिसंबर में अपनी सभी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी करने की जानकारी दी थी। हालांकि कंपनी की ओर से यह नहीं बताया गया था कि कितनी कीमत बढ़ाई जाएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।