Bike Tips: बारिश में अचानक से बंद हो गई बाइक? तुरंत स्टार्ट करने के लिए इन टिप्स की ले सकते हैं मदद
बरसात के दौरान अगर बाइक अचानक से बंद हो जाए तो ऐसे स्थिति में बाइक को स्टार्ट कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होगा। इसके बाद बिना किसी मदद के मोटरसाइकिल स्टार्ट हो जाएगी।
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में बरसात का दौर अभी भी जारी है। बारिश के दौरान दो पहिया वाहन चलाना काफी जोखिमभरा काम होता है। बरसात की वजह से सड़के गीली हो जाती है और इस वजह से कई बार बाइक या स्कूटर के टायर फिसलने लगते हैं। वहीं, कई बार बरसात के दौरान पानी में भीगने की वजह से बाइक में कोई दिक्कत आ जाती है। ऐसे में मोटरसाइकिल चलना बंद हो जाती है। अगर कभी बारिश में अचानक से बाइक बंद हो जाए तो आपको कुछ टिप्स को फॉलो करना है। इसके बाद बाइक स्टार्ट हो सकती है।
फ्यूल सिस्टम में गड़बड़ी
बारिश में बाइक चलाने के दौरान कई बार गाड़ी के फ्यूल सिस्टम में परेशानी आ जाती है। बरसात का पानी फ्यूल टैंक या फिर बाइक के कार्बोरेटर में चला जाता है। इस वजह से बाइक नहीं चलती है। कई बार बाइक के फ्यूल टैंक में गंदगी जमा हो जाती है, इस वजह से भी बाइक स्टार्ट नहीं होती है। ऐसे में बाइक के कार्बोरेटर की सफाई कर सकते हैं। इसके लिए किसी मैकेनिक का सहारा भी ले सकते हैं।
चोक में परेशानी
अगर बाइक बरसात में अचानक से बंद हो गई है तो इसके पीछे मोटरसाइकिल के चोक में परेशानी हो सकती है। कई बार बाइक का चोक काम नहीं करता है। ऐसे में बाइक की किसी तार में गड़बड़ी हो सकती है। बाइक को साइड में लगाकर मोटरसाइकिल की तारों को चेक कर सकते हैं।
साइलेंसर में दिक्कत
कई बार बाइक के साइलेंसर में पानी भर जाता है। दरअसल, अगर सड़क पर पानी काफी ज्यादा भरा हुआ तो ऐसी स्थिति में बाइक का साइलेंसर काम नहीं करता है। ऐसे में अगर आपको साइलेंसर की थोड़ी बहुत जानकारी है तो साइलेंसर में भरा हुआ पानी निकालना चाहिए। ऐसा करने के बाद भी अगर बाइक शुरू नहीं होती है तो फिर किसी मैकेनिक की मदद ले सकते हैं।
बैटरी की जांच
मानसून के दौरान बरसात कभी भी आ सकती है। ऐसे में कई बार बाइक की बैटरी अगर कमजोर है तो भी बाइक नहीं चलती है। ऐसे में एक बार बाइक को किसी साइड में खड़ी करके बैटरी की जांच कर सकते हैं। अगर संभव हो तो आसपास के किसी मैकेनिक की सहायता ले सकते हैं।