{"_id":"5cf5138dbdec22072f0a12a7","slug":"best-benefits-of-buying-a-used-car-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये हैं वो 4 बड़े कारण जिन्हें जानने के बाद आप नई की जगह पुरानी कार खरीदना पसंद करेंगे","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
ये हैं वो 4 बड़े कारण जिन्हें जानने के बाद आप नई की जगह पुरानी कार खरीदना पसंद करेंगे
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Bani Kalra
Updated Wed, 05 Jun 2019 04:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
used car
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इन दिनों कार बाजार में सुस्ती छाई हुई है लगातार कार कंपनियों की बिक्री में गिरावट देखने को मिल रही है। काफी ग्राहक ऐसे भी हैं जो नई कार की जगह पुरानी कार खरीदना पसंद करते हैं ताकि पैसे की बचत हो सके। इन दिनों सेकंड हैंड गाड़ियों की मार्केट तेजी से बढ़ रही है। अगर कोशिश की जाए तो कम दाम में एक अच्छी कार आसानी से मिल सकती है। पुरानी कार खरीदने के भी कुछ फायदे हैं जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।
कम कीमत में पुरानी कार
2 of 5
Used car
हम सभी जानते हैं कि पुरानी कार आसानी से कम कीमत में मिल जाती है। कई बार तो कीमत नई कार की तुलना काफी आधे से भी कम होती है। कम बजट में लोगों को अच्छी कारें मिल जाती हैं। ऐसे में लोगों को आर्थिक रुप से भी फायदा होता है।
कम कीमत में करें अपग्रेड
3 of 5
Buying used car,
अगर अपने एक पुरानी कार खरीद ली है तो इसमें थोड़ा और पैसा लगाकर इसे अपग्रेड करवाया जा सकता है। इससे कार अच्छी तो लगेगी ही साथ ही इसकी वैल्यू भी बढ़ जाती है। थोड़ा लगाकर भी इसकी कीमत नई गाड़ी से कम ही रहेगी। अपग्रेड के बाद आप पुरानी गाड़ी में नए फीचर्स का फायदा ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
भरोसवाली जगह से लें पुरानी कार
4 of 5
Old Car best Deal Tips
अगर किसी जानकार या भरोसवाली जगह से पुरानी कार ली हो तो उसके सभी डॉक्युमेंट भी आसानी से मिल जाते हैं। इससे आपका नए डॉक्युमेंट बनाने में खर्च होने वाला समय भी बच जाएगा और पैसे भी। आजकल कई ऐसी फर्म सर्टिफाइड फर्म हैं जो डॉक्युमेंट को वेरिफाई करके ही कार बेचती है। ऐसे में आपको चिंता करने की जरुरत नहीं रहेगी।
विज्ञापन
बाद में भी मिलते हैं अच्छे दाम
5 of 5
Used Car
पुरानी कार को फिर से बेचने पर ज्यादा नुकसान नहीं होता। शोरुम से सड़क पर आते ही नई कार की कीमत में 10-12 प्रतिशत की कमी आ जाती है। अगर आप नई कार को थोड़े समय बाद बेचते हैं तो इसकी कीमत और कम हो जाती है। जबकि पुरानी कार के मामले में ऐसा नहीं है। आप अच्छी कीमत पर अपनी पुरानी कार को फिर से बेच सकते हैं। जितना पैसा आपने पुरानी कार में लगाया है उतना पैसा आपको कई बार वापस बेचने में मिल जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।