इन दिनों कार बाजार में सुस्ती छाई हुई है लगातार कार कंपनियों की बिक्री में गिरावट देखने को मिल रही है। काफी ग्राहक ऐसे भी हैं जो नई कार की जगह पुरानी कार खरीदना पसंद करते हैं ताकि पैसे की बचत हो सके। इन दिनों सेकंड हैंड गाड़ियों की मार्केट तेजी से बढ़ रही है। अगर कोशिश की जाए तो कम दाम में एक अच्छी कार आसानी से मिल सकती है। पुरानी कार खरीदने के भी कुछ फायदे हैं जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।
कम कीमत में पुरानी कार
हम सभी जानते हैं कि पुरानी कार आसानी से कम कीमत में मिल जाती है। कई बार तो कीमत नई कार की तुलना काफी आधे से भी कम होती है। कम बजट में लोगों को अच्छी कारें मिल जाती हैं। ऐसे में लोगों को आर्थिक रुप से भी फायदा होता है।
कम कीमत में करें अपग्रेड
अगर अपने एक पुरानी कार खरीद ली है तो इसमें थोड़ा और पैसा लगाकर इसे अपग्रेड करवाया जा सकता है। इससे कार अच्छी तो लगेगी ही साथ ही इसकी वैल्यू भी बढ़ जाती है। थोड़ा लगाकर भी इसकी कीमत नई गाड़ी से कम ही रहेगी। अपग्रेड के बाद आप पुरानी गाड़ी में नए फीचर्स का फायदा ले सकते हैं।
भरोसवाली जगह से लें पुरानी कार
अगर किसी जानकार या भरोसवाली जगह से पुरानी कार ली हो तो उसके सभी डॉक्युमेंट भी आसानी से मिल जाते हैं। इससे आपका नए डॉक्युमेंट बनाने में खर्च होने वाला समय भी बच जाएगा और पैसे भी। आजकल कई ऐसी फर्म सर्टिफाइड फर्म हैं जो डॉक्युमेंट को वेरिफाई करके ही कार बेचती है। ऐसे में आपको चिंता करने की जरुरत नहीं रहेगी।
बाद में भी मिलते हैं अच्छे दाम
पुरानी कार को फिर से बेचने पर ज्यादा नुकसान नहीं होता। शोरुम से सड़क पर आते ही नई कार की कीमत में 10-12 प्रतिशत की कमी आ जाती है। अगर आप नई कार को थोड़े समय बाद बेचते हैं तो इसकी कीमत और कम हो जाती है। जबकि पुरानी कार के मामले में ऐसा नहीं है। आप अच्छी कीमत पर अपनी पुरानी कार को फिर से बेच सकते हैं। जितना पैसा आपने पुरानी कार में लगाया है उतना पैसा आपको कई बार वापस बेचने में मिल जाता है।