फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Benelli 502C cruiser Bike launched in India Know price features and details cruiser bikes in india

Benelli 502C Cruiser : बेनेली ने भारत में लॉन्च की अपनी नई पावरफुल क्रूजर बाइक, जानें कीमत और फीचर्स

Thu, 29 Jul 2021 03:38 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 29 Jul 2021 03:38 PM IST
सार

Benelli (बेनेली) ने भारतीय बाजार में अपनी नई 502C क्रूजर बाइक लॉन्च कर दी है। नए मिडिलवेट बेनेली क्रूजर बाइक की बुकिंग पहले ही 10,000 रुपये की टोकन राशि पर शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन
Benelli 502C cruiser Bike launched in India Know price features and details cruiser bikes in india
Benelli 502C Cruiser - फोटो : Benelli India

विस्तार

India Benelli 502C Cruiser Launched Know Price : इटली की वाहन निर्माता कंपनी Benelli India (बेनेली इंडिया) ने भारत में अपनी नई 502C क्रूजर बाइक लॉन्च कर दी है। Benelli 502C मोटरसाइकिल की भारतीय बाजार में एक्स-शोरूम कीमत 4.98 लाख रुपये रखी गई है। इस कीमत पर 502C क्रूजर बाइक अपने 500cc सेगमेंट की अन्य दो बाइक्स - TRK 502 और Leoncino 500 की तुलना में ज्यादा महंगी और इसकी कीमत 40,000 रुपये से ज्यादा है।
विज्ञापन


भारत में यह अपने सेगमेंट में Kawasaki Vulcan S और Royal Enfield Interceptor INT650 जैसी मोटरसाइकिलों को टक्कर देगी और ग्राहकों का ध्यान अपनी ओर खींचेगी। नए मिडिलवेट बेनेली क्रूजर बाइक की बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। इस बाइक को खरीदने के इच्छुक ग्राहक 10 हजार रुपये की राशि देकर इसकी बुकिंग कर सकते हैं। Benelli 502C बाइक को बुक करने के लिए कंपनी की अधिकृत डीलरशिप पर जा सकते हैं। इसके साथ ही कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी इसे बुक किया जा सकता है। 
विज्ञापन


नई बेनेली 502C एक स्पोर्ट्स क्रूजर बाइक है। हालांकि बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा को देखते हुए यह शानदार स्टाइलिंग पैकेज के साथ आती है। यह बाइक में फुल एलईडी लाइटिंग, एक फ्री-फ्लोटिंग सीट, डुअल बैरल एग्जॉस्ट सेटअप और चंकी फ्रंट सस्पेंशन के साथ आती है। इसका एक्सटीरियर अपील काफी आकर्षक है। यह बाइक दो कलर ऑप्शन के साथ पेश की गई है। इसमें मैट ब्लैक और मैट कॉन्यैक रेड रंग शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पावरफुल इंजन

नई Benelli 502C मोटरसाइकिल QJ SRV500 का रीबैज्ड वर्जन है, जिसे पिछले साल टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। 502C क्रूजर बाइक में वही डिजाइन और स्टाइलिंग पैकेज मिलता है और समान 500cc पैरेलल-ट्विन इंजन का इस्तेमाल किया गया है। यह इंजन 8,500 rpm पर 47.5 bhp का पावर और 6,000 rpm पर 46 Nm का टार्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। 

शानदार फीचर्स

बेनेली के एक्सटीरियर फीचर्स की बात करें तो इसमें प्रमुख तौर पर लो-स्लंग हेडलाइट, ट्विन-पॉड एग्जॉस्ट कैनिस्टर, 21.5-लीटर फ्यूल टैंक, स्टेप-अप सैडल और रियर-फेंडर-माउंटेड नंबरप्लेट शामिल हैं। वहीं इस बाइक में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ फुल एलईडी लाइटिंग मिलेगी। स्टाइल के लिहाज से 502C को थोड़ा कम और लंबा पावर क्रूजर स्टांस मिलता है जो कि डुकाटी डायवेल के बहुत करीब लगता है। इसके डिजाइन की प्रमुख हाइलाइट्स में एक बीफ यूएसडी फोर्क, एक्सपोज़् ट्रेलिस फ्रेम और ट्विन-बैरल एग्जॉस्ट सिस्टम शामिल हैं। 

ब्रेकिंग और सस्पेंशन

बाइक के हार्डवेयर की बात करें तो इसमें अपसाइड-डाउन फ्रंट फोर्क्स और एक रियर मोनो-शॉक दिया गया है। बाइक के फ्रंट व्हील पर ट्विन डिस्क और पीछे एक सिंगल रोटर मिलता है। बेनेली के नए क्रूजर के अन्य मुख्य आकर्षण में इसका फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, लेड-बैक राइडिंग एर्गोनॉमिक्स और एडजस्टेबल क्लच शामिल हैं। बाइक में 21-लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है, जो लंबी यात्रा में काफी सहायक होगा। 

लंबा व्हीलबेस और ग्राउंड क्लीयरेंस

नई Benelli 502C मोटरसाइकिल में 1,600 mm का लंबा व्हीलबेस मिलता है जिससे हाईवे में सफर के दौरान इसमें बेहतर स्थिरता मिलने की संभावना है। इसके अलावा, इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 170 mm है जो सभी मानकों से अच्छा माना जा सकता है। बाइक में आगे और पीछे दोनों तरफ 17-इंच के अलॉय व्हील मिलते हैं जो पिरेली एंजेल जीटी टायर के साथ आते हैं। बाइक में सुरक्षा किट में एक डुअल-चैनल ABS यूनिट शामिल होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed