{"_id":"65b1d8fab05533289e031475","slug":"before-buying-a-new-car-keep-these-five-things-in-mind-you-will-never-make-a-mistake-know-the-details-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Car Tips: नई कार खरीदने से पहले इन पांच बातों का रखें ध्यान, कभी नहीं होगी गलती, जानें पूरी डिटेल","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Tips: नई कार खरीदने से पहले इन पांच बातों का रखें ध्यान, कभी नहीं होगी गलती, जानें पूरी डिटेल
Thu, 25 Jan 2024 09:38 AM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Thu, 25 Jan 2024 09:38 AM IST
सार
नई कार खरीदना काफी लोगों के लिए बड़ा सपना होता है। जिसे पूरा करने से पहले अगर कोई गलती हो जाए तो फिर परेशानी भी होती है। नई कार खरीदने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कई लोग अपनी पहली कार खरीदने के समय कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं। जिसके कारण बाद में उनको परेशानियां होती हैं। हम इस खबर में आपको कुछ ऐसी जानकारी दे रहे हैं। जिनको ध्यान में रखते हुए नई कार खरीदते समय किसी तरह की परेशानी नहीं होती।
विज्ञापन
फीचर्स को देखें
बाजार में नई कारों में कंपनियों की ओर से कई तरह के फीचर्स और सेफ्टी फीचर्स ऑफर किए जा रहे हैं। इनमें से कुछ फीचर स्टैंडर्ड और कुछ फीचर्स को कुछ खास वैरिएंट्स तक ही सीमित रखा जाता है। ऐसे में आपके लिए यह जरूरी हो जाता है कि जिन फीचर्स की आपको अपनी कार में जरुरत होगी क्या वह सभी उस कार में हैं, जिसे आप पसंद कर रहे हैं। इसलिए हमेशा कार खरीदने से पहले उसके सभी फीचर्स की जानकारी लें।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - Car Care Tips: किसी कार के सस्ते वैरिएंट को खरीदने में है समझदारी, या होता है नुकसान, जानें सबकुछ
विज्ञापन
न करें जल्दबाजी
कभी भी कार खरीदने में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि एक बार अगर गलत फैसला लिया जाए तो फिर कम समय में कार को बदलना आसान नहीं होता। इसके लिए कार की टेस्ट ड्राइव काफी जरूरी हो जाती है। कोई भी कार को फाइनल करने से पहले समय लेकर फैसला करना चाहिए।
यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
लें टेस्ट ड्राइव
किसी भी कार को तय करने से पहले उसकी टेस्ट ड्राइव जरूर लें। टेस्ट ड्राइव लेने के बाद ही आपको इस बात की सही जानकारी मिल पाती है कि जो कार आप अपने लिए खरीदने जा रहे हैं, वह असल में आपके लिए कितनी फायदेमंद होगी।
यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल
कीमत का रखें ध्यान
कार खरीदते समय सबसे पहले कीमत का ध्यान रखना चाहिए। कोशिश करनी चाहिए कि आपके बजट में ही कार खरीदी जाए। कई बार लोग अपने बजट से ऊपर जाकर भी कार खरीदते हैं, जिससे बाद में समस्या होने लगती है। इसलिए देर से सही लेकिन कार को तब खरीदें जब आपकी जेब आपको अनुमति दे।
यह भी पढ़ें - Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज