फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Car Test Drive: नई कार खरीदने से पहले जरूर लें टेस्ट ड्राइव, जानें किन-किन बातों का रखें ध्यान

Fri, 23 Dec 2022 02:15 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Fri, 23 Dec 2022 02:15 PM IST
सार

नई कार खरीदने से पहले हमेशा टेस्ट ड्राइव लेनी चाहिए। टेस्ट ड्राइव लेने से बड़ा फायदा मिलता है। जब भी टेस्ट ड्राइव लें तो किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानतें हैं।

विज्ञापन
Before buying a new car always take test drive, know what things to keep in mind
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

आम लोग मेहनत से पैसा जोड़कर कार खरीदते हैं। ऐसे में कार खरीदने के बाद किसी तरह की परेशानी ना आए इसके लिए कुछ बातों को ध्यान रखना चाहिए। कार को फाइनल करने से पहले टेस्ट ड्राइव लेना काफी जरूरी होता है। इससे कई तरह से फायदा मिलता है। हम इस खबर में बता रहे हैं कि टेस्ट ड्राइव लेने के क्या फायदे होते हैं।

नई कार फाइनल करने से पहले करें यह काम

Before buying a new car always take test drive, know what things to keep in mind
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
जब भी अपने और परिवार के लिए कार खरीदें उसके पहले कार की टेस्ट ड्राइव जरूर करें। ऐसा करने से आपको इसका अंदाजा होता है कि जिस कार को आप पसंद करने के बाद बुक करवाने वाले हैं वह आपकी और आपके परिवार की जरूरतों के मुताबिक होगी या नहीं।

यह भी पढ़ें - Magnite vs Kiger: छह लाख से सस्ती बेस्ट SUV कौन-सी, काइगर-मैग्नाइट में कौन ज्यादा बेहतर?

टेस्ट ड्राइव के समय देखें फीचर्स

Before buying a new car always take test drive, know what things to keep in mind
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
कार की टेस्ट ड्राइव करते समय सभी फीचर्स की पूरी जानकारी लें। जब भी कार को बुक करने जाते हैं तो उस समय सिर्फ पेपर पर ही कार के फीचर्स की जानकारी दी जाती है। साथ ही शोरूम पर डिस्प्ले के लिए खड़ी कार को ही दिखाया जाता है। ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि कार की बुकिंग करवाने से पहले उसके सभी फीचर्स की सही और पूरी जानकारी व्यावहारिक तौर पर आपको मिल जाए। अगर कुछ समझ नहीं आता तो शोरूम के सेल्स एग्जीक्यूटिव से जरूर पूछें।

यह भी पढ़ें - Base Variant Car: क्या फायदे का सौदा है कार का बेस वैरिएंट खरीदना, कीमत और फीचर्स में होता है फर्क
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्दबाजी ना करें

Before buying a new car always take test drive, know what things to keep in mind
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
टेस्ट ड्राइव के दौरान कभी-भी जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। हमेशा तसल्ली से टेस्ट ड्राइव लेनी चाहिए। कोशिश करनी चाहिए कि कार को भीड़ के साथ ही हाइवे पर भी चलाया जाए। इससे ट्रैफिक के साथ ही खाली रोड पर भी कार की क्षमता, हेंडलिंग आदि की सही जानकारी मिल पाती है। इसके लिए समय का होना जरूरी होता है।

यह भी पढ़ें - High Beam Light: हाई बीम पर चलाते हैं कार तो हो जाएं सतर्क, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
विज्ञापन

कार में पीछे भी बैठकर देखें

Before buying a new car always take test drive, know what things to keep in mind
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
टेस्ट ड्राइव के दौरान अक्सर लोग कार चलाकर देखते हैं और बुकिंग करा लेते हैं। लेकिन अगर आप अपने साथ परिवार के लिए कार खरीद रहे हैं तो कार में पीछे की सीट पर भी बैठकर देखें। इससे आपको अंदाजा होगा कि वह कार आपके और आपके परिवार के लिए कितनी सही होगी।

यह भी पढ़ें - Traffic Fine In India: भारत में इन पांच कारणों पर पुलिस नहीं काट सकती किसी का भी चालान, आप भी जानें
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed