फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bajaj Auto clarifies on Chetak electric scooter fire incident in Chattrapati Sambhaji Nagar

Bajaj Chetak: छत्रपति संभाजी नगर में चेतक में आग लगने की घटना पर बजाज ने कहा, बैटरी में कोई समस्या नहीं मिली

Tue, 10 Dec 2024 07:50 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 10 Dec 2024 07:50 PM IST
सार

छत्रपति संभाजी नगर, (औरंगाबाद) में चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर में हाल ही में आग लगने की घटना के बाद बजाज ऑटो ने एक बयान जारी किया है। कंपनी ने कहा कि यह अलग-थलग घटना बैटरी और मोटर के बजाय एक निश्चित प्लास्टिक कंपोनेंट से निकलने वाला धुआं थी। 

विज्ञापन
Bajaj Auto clarifies on Chetak electric scooter fire incident in Chattrapati Sambhaji Nagar
Bajaj Chetak Electric Scooter - फोटो : X/@patel_grv

विस्तार

छत्रपति संभाजी नगर, (औरंगाबाद) में चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर में हाल ही में आग लगने की घटना के बाद बजाज ऑटो ने एक बयान जारी किया है। कंपनी ने कहा कि यह अलग-थलग घटना बैटरी और मोटर के बजाय एक निश्चित प्लास्टिक कंपोनेंट से निकलने वाला धुआं थी। बजाज ने इस बात पर भी जोर दिया कि बैटरी और मोटर दोनों ही कंपोनेंट सुरक्षित हैं और किसी भी घटक को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। बजाज ऑटो के एमडी राजीव बजाज के हाल ही बयान दिया था, "ओला ओला है, चेतक शोला है।" इसके बाद छत्रपति संभाजी नगर में बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लग गई।
विज्ञापन

बजाज ने कहा कि ब्रांड के डीलर पार्टनर ने क्षतिग्रस्त वाहन को सर्विस सेंटर ले जाकर पूरी जांच की। प्रारंभिक जांच में पता चला कि कोई थर्मल रनवे नहीं था और निकलने वाला धुआं प्लास्टिक के कंपोनेंट से था। कंपनी ने आगे कहा कि बैटरी पैक में इस्तेमाल की गई सामग्री ने धुएं के बावजूद वाहन की सुरक्षा सुनिश्चित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बजाज ऑटो की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, "5 दिसंबर की दोपहर को चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर से जुड़ी एक घटना की सूचना मिली। जैसे ही यह हमारे संज्ञान में लाया गया, डीलर पार्टनर ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वाहन को पूरी जांच के लिए सर्विस सेंटर भेज दिया। इस घटना में किसी भी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ।"
विज्ञापन

शुरुआती जांच से पता चलता है कि हालांकि कोई आग या थर्मल रनवे नहीं था। लेकिन यह घटना प्लास्टिक के घटक से निकलने वाले धुएं तक सीमित थी, बैटरी और मोटर बरकरार रहे। बैटरी पैक में इस्तेमाल की गई सामग्री ने ऐसी स्थिति में भी वाहन की सुरक्षा सुनिश्चित की।"

बयान में कहा गया, "एक निर्माता के रूप में, बजाज ऑटो ग्राहक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। हम इस अलग-थलग घटना के मूल कारण का पता लगाने के लिए एक व्यापक जांच कर रहे हैं, किसी भी संभावित मुद्दे को समझने और उसका समाधान करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। बजाज ऑटो भारतीय सड़कों पर 300,000 से अधिक चेतक स्कूटरों के साथ इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में सबसे आगे रहा है।

हमारे व्यापक नेटवर्क में 3800 से अधिक सर्विस सेंटर और ऑन-रोड सर्विस पॉइंट शामिल हैं, जो ग्राहक संतुष्टि और सुरक्षा के लिए हमारी प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हैं। हम अपने ग्राहकों से आग्रह करते हैं कि वे अपने चेतक के लिए सुरक्षा और गुणवत्ता के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए विशेष रूप से हमारे अधिकृत सर्विस नेटवर्क का इस्तेमाल करें। ग्राहकों और हितधारकों की सुरक्षा हमेशा बजाज ऑटो में सर्वोच्च प्राथमिकता रही है।"

बजाज ने पुष्टि की है कि इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। लेकिन इसने इलेक्ट्रिक वाहनों की समग्र सुरक्षा के बारे में एक बार फिर चर्चा को हवा दे दी है। ईवी से जुड़ी पिछली घटनाएं उनकी लोकप्रियता के लिए बाधा बनी हैं। और सरकार को एआईएस 156 मानकों को अनिवार्य करने के लिए प्रेरित किया है। जिसका अब इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता पालन करते हैं। 

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब बजाज चेतक इस साल सबसे ज्यादा बिकने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर में से एक रहा है। सितंबर में यह TVS iQube को पछाड़कर दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला ई-स्कूटर बन गया ।और बिक्री पर शीर्ष तीन इलेक्ट्रिक स्कूटर में से एक रहा। कंपनी 20 दिसंबर, 2024 को नई पीढ़ी के बजाज चेतक को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जिससे वाहन में खासा अपग्रेड होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed