अक्सर लोग अपनी कार को दूसरे से अलग बनाने के लिए कई तरह के मोडिफिकेशन करवाते हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि ऐसे कुछ मोडिफिकेशंस करवाने से बचना चाहिए, जिनसे कार को तो नुकसान होता ही है साथ ही पुलिस भी हजारों रुपये का चालान काट सकती है।
प्रैशर हॉर्न लगवाना
कार कंपनियों की ओर से सरकार के नियमों के मुताबिक वाहन में हॉर्न लगाया जाता है। लेकिन कुछ लोग कंपनी से लगा हॉर्न हटवाकर अपनी पसंद से ज्यादा तेज हॉर्न या प्रैशर हॉर्न को लगा लेते हैं। ऐसे हॉर्न के कारण सड़क पर चलने वाले दूसरे वाहन चालकों को तो परेशानी होती ही है साथ ही इससे नियमों का उल्लंघन भी होता है। कई बार पुलिस की ओर से ऐसे हॉर्न का उपयोग करने वालों का चालान काटा जाता है।
यह भी पढ़ें - CNG: कार में बाहर से सीएनजी लगवाना कितना नुकसानदेह, सिर्फ पांच पॉइंट्स में जानें हर बात
सुरक्षा के लिए बुल बार लगाना
3 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
कई कारों में लोग अपनी सुरक्षा के लिए बुल बार लगवाते हैं। कार कंपनियों की ओर से किसी भी कार में बुल बार को लगाकर नहीं दिया जाता। बल्कि एक्सेसरीज के तौर पर लोग इन्हें आफ्टर मार्केट या शोरुम से लगवाते हैं। लेकिन इनसे भी नियमों का उल्लंघन होता है साथ ही यह सुरक्षा से ज्यादा आपकी कार के साथ ही दूसरे लोगों को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। दरअसल, इन्हें किसी भी कार की चेसिस पर लगाया जाता है और टक्कर होने पर इससे बचाव की जगह कार के चेसिस को नुकसान हो सकता है, जिसे ठीक करवाना ज्यादा खर्चीला भी हो सकता है।
यह भी पढ़ें - Sunroof Cars: ये हैं देश की सनरूफ वाली सबसे सस्ती कारें, ड्राइविंग का मजा कर देती हैं दोगुना
टिंटेड ग्लास करवाना
4 of 6
टिंटेड ग्लास
- फोटो : सोशल मीडिया
कई लोग वाहनों के शीशों को काला करवा लेते हैं। ऐसा फिल्म लगवाकर किया जाता है। लेकिन पुलिस की ओर से लगातार ऐसे वाहनों को रोका जाता है और हजारों रुपये का चालान भी काटा जाता है। साथ ही ऐसे वाहनों से फिल्म को मौके पर ही उतारा भी जाता है। कंपनियों की ओर से कार में टिंटेड ग्लास नहीं दिए जाते।
यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल
बड़े व्हील्स लगवाना
5 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
कुछ लोग अपनी कार में आने वाले टायर के साइज से बड़े साइज और चौड़े टायर लगवाते हैं। एक ओर तो इन्हें लगवाने पर चालान भी हो सकता है वहीं दूसरी ओर इनके कारण वाहन का एवरेज काफी कम हो जाता है। जिससे ओनर का अनावश्यक तौर पर खर्च बढ़ता है।
यह भी पढ़ें - Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज