Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   NHAI Clarifies Vehicle Insurance Renewal SMS Alerts, No Toll Plaza Fines, Only Awareness Initiative

क्या आपके पास भी आया बीमा रिन्यूअल का एसएमएस?: NHAI ने जारी किया स्पष्टीकरण, जानें क्या है इस अलर्ट का मकसद

Thu, 19 Nov 2026 04:10 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Thu, 19 Nov 2026 04:10 PM IST
सार

  • एनएचएआई ने एसएमएस अलर्ट पर दी सफाई
  • बीमा रिन्यूअल के लिए भेजे जा रहे मैसेज।
  • फिलहाल टेस्टिंग प्रक्रिया का हिस्सा है।
  • टोल प्लाजा पर नहीं कटेगा चालान।

विज्ञापन
NHAI Clarifies Vehicle Insurance Renewal SMS Alerts, No Toll Plaza Fines, Only Awareness Initiative
NHAI का स्पष्टीकरण - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

अगर आपके मोबाइल पर भी मोटर इंश्योरेंस यानी की वाहन बीमा रिन्यू कराने से जुड़ा कोई एसएमएस आया है और आप यह सोचकर परेशान हैं कि कहीं टोल प्लाजा पर आपका चालान या जुर्माना तो नहीं कटेगा, तो अब घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। इस मैसेज का मतलब यह नहीं है कि हाईवे पर आपका चालान कटने वाला है या टोल प्लाजा पर आपसे कोई जुर्माना वसूला जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने ऐसे एसएमएस को लेकर स्पष्टिकरण जारी किया है। संस्था के अनुसार, ये संदेश एक प्रस्तावित जन जागरूकता पहल की टेस्टिंग का हिस्सा हैं। इनका मकसद सिर्फ वाहन मालिकों को बीमा पॉलिसी की एक्सपायरी डेट याद दिलाना है, ताकि वे समय रहते उसका रीन्यू करा सकें।

विज्ञापन


बीमा रिन्यूअल के एसएमएस पर एनएचएआई ने क्या कहा?

  • एनएचएआई ने स्पष्ट किया कि नेशनल हाईवे का इस्तेमाल करने वाले कुछ वाहन चालकों को बीमा रीन्यू से जुड़े जो एसएमएस मिल रहे हैं, वे एक प्रस्तावित जन जागरूकता पहल के लिए चल रही टेस्टिंग प्रक्रिया का हिस्सा हैं।
  • विज्ञापन
  • संस्था ने अपने बयान में कहा कि इस पहल का उद्देश्य पूरी तरह से जानकारी देना और वाहन मालिकों को जरूरी सलाह देना है। यानी इन मैसेजेस के जरिए लोगों को उनके वाहन बीमा की स्थिति के बारे में याद दिलाया जा रहा है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन


टोल प्लाजा पर नहीं कटेगा चालान, न लगेगा जुर्माना

  • एनएचएआई ने स्पष्टीकरण जारी किया कि इन एसएमएस अलर्ट का टोल प्लाजा पर चालान काटने या जुर्माना लगाने से कोई संबंध नहीं है। ऐसे संदेश मिलने पर वाहन चालकों को यह चिंता करने की जरूरत नहीं है कि बीमा रिन्यू नहीं कराने पर टोल प्लाजा पर उनके खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
  • संस्था ने हाईवे इस्तेमाल करने वालों को भरोसा दिलाया है कि यह एसएमएस सिस्टम किसी भी तरह की दंडात्मक कार्रवाई से जुड़ा नहीं है। इन अलर्ट के आधार पर टोल प्लाजा पर न तो चालान काटने का प्रावधान है और न ही कोई जुर्माना लगाने का।


आखिर क्यों भेजे जा रहे हैं ये एसएमएस?

  • एनएचएआई के अनुसार, इन नोटिफिकेशन का मकसद वाहन मालिकों को उनकी मोटर बीमा पॉलिसी की समाप्ति तिथि यानी एक्सपायरी डेट के बारे में पहले से सचेत करना है।
  • कई बार देखा गया है कि वाहन मालिक समय पर अपनी बीमा पॉलिसी को रिन्यू कराना भूल जाते हैं। ऐसे में ये रिमाइंडर उन्हें पहले से जानकारी देंगे, ताकि वे समय रहते पॉलिसी रिन्यू करा सकें। इससे वाहन का बीमा कवरेज लगातार बना रहेगा।


जागरूकता के जरिए नियमों के पालन पर जोर

  • एनएचएआई का कहना है कि पहले से रिमाइंडर भेजने का उद्देश्य वाहन मालिकों को जिम्मेदार बनाना है। संस्था चाहती है कि लोग अपने वाहन बीमा की एक्सपायरी डेट पर ध्यान दें और समय रहते पॉलिसी का नवीनीकरण कराएं।
  • इस पहल के जरिए जागरूकता बढ़ाने और वाहन मालिकों को सड़क सुरक्षा से जुड़े कानूनी नियमों का पालन करने में मदद करने की कोशिश की जा रही है। एनएचएआई ने दोहराया है कि फिलहाल ये मैसेज प्रस्तावित जागरूकता पहल की टेस्टिंग का हिस्सा हैं और इनका इस्तेमाल टोल प्लाजा पर किसी तरह की कार्रवाई के लिए नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed